भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सोमवार को दिल्ली महापौर और उप महापौर पदों के लिए अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है. बीजेपी की तरफ से सरदार राजा इकबाल सिंह महापौर और जय भगवान यादव उप महापौर पद के उम्मीदवार होंगे. दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने यह जानकारी दी. बता दें इकबाल सिंह फिलहाल दिल्ली नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष हैं. इससे पहले वह उत्तरी दिल्ली नगर निगम के महापौर रह चुके हैं.
AAP ने चुनाव से किया किनारा
आम आदमी पार्टी (AAP) ने इन दोनों पदों पर इस बार अपने उम्मीदवार उतारने से इनकार किया है. कांग्रेस आज उप महापौर पद के लिए अपने उम्मीदवार के नाम का ऐलान करेगी.
उल्लेखनीय है कि दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने 22 मार्च को दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के लिए 14 विधायकों को नामित किया. जिनमें 11 भाजपा और तीन आम आदमी पार्टी के विधायक हैं.
हिन्दुस्थान समाचार
ये भी पढ़ें- दिल्ली में अवैध बांग्लादेशियों के खिलाफ एक्शन जारी, 8 लोगों को पुलिस ने धरा
कमेंट