Sarojini Naidu Birth Anniversary पर जानें उनके जीवन से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण तथ्य

भारत कोकिला "सरोजिनी नायडू" का जन्म 13 फरवरी, 1879 में हैदराबाद राज्य में हुआ था.

सरोजिनी नायडू ने महिलाओं के अधिकारों के लिए लंबा संघर्ष किया था, उन्हें महिलाओं के सशक्तिकरण का प्रतीक भी माना जाता है. जिसके चलते उनके जन्म दिवस को राष्ट्रीय महिला दिवस के तौर पर मनाया जाता हैं.

सरोजिनी नायडू राज्यपाल का पद संभालने वाली भारत की पहली महिला थी. इसके साथ ही वह INC पार्टी की अध्यक्ष बनने वाली भी पहली महिला थी. सन् 1925 में सरोजिनी नायडू ने दक्षिण अफ्रीका में ईस्ट अफ्रीका इंडियन कांग्रेस की अध्यक्षता की थी.

इसके अलावा सरोजिनी नायडू महान गायक और कवियत्री भी थी. उन्हें "द गोल्डन थ्रेशोल्ड" और "द ब्रोकन विंग्स"  जैसी कविताओं से प्रसिद्धी मिली थी।

सरोजिनी नायडू को भारत में प्लेग की महामारी के दौरान ब्रिटिशों द्वारा "केसर-ए-हिंद" टाइटल से सम्मानित किया गया था. लेकिन जालियावाला बाग में हुए हत्याकांड की वजह से नायडू से इस अवॉर्ड का विरोध करते हुए ब्रिटिशों को वापस लौटा दिया था.