दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में भारतीय जनता पार्टी ने ऐतिहासिक विजय प्राप्त की. देश की राजधानी में 27 साल बाद बीजेपी ने सत्ता हासिल की है. देर से ही सही लेकिन बीजेपी ने पूर्ण बहुमत के साथ राजधानी में वापसी की है. दिल्ली की 70 में 48 सीटों पर कमल खिला है. पिछले चुनाव की बात करें तो बीजेपी को 8 सीटें मिली थी लेकिन इस बार बीजेपी ने मेहनत कर 5 गुना ज्यादा सीटें जीती हैं. वहीं 10 सालों से राजधानी में सरकार चलाने वाली आम आदमी पार्टी को महज 22 सीटों पर संतोष करना पड़ा है. यह आप पार्टी के लिए सबसे शर्मनाक हार थी. क्योंकि इस पार्टी ने जब पहली बार 2013 में चुनाव लड़ा था तो भी इससे ज्यादा 28 सीटें जीती थी.
बीजेपी के दिल्ली फतह करने के बाद अब देश का पॉलिटिकल मैप चेंज हो चुका है. अब देश के 19 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेश में नेशनल डेमोक्रेटिक अलायंस की सरकार है. इन 21 प्रदेशों में से 15 प्रदेशों में बीजेपी खुद ड्राइविंग सीट पर है. वहीं 6 प्रदेश ऐसे हैं जहां कमान सहयोगियों के हाथ में है.
चलिए जानते हैं कहां बीजेपी-एनडीए गठबंधन की सरकारें है.
उत्तर भारत- दिल्ली, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा
पूर्वी भारत- बिहार, ओडिशा
पश्चिमी भारत- राजस्थान, गुजरात, गोवा
मध्य भारत- मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़
दक्षिण भारत- आंध्र प्रदेश, पुदुचेरी
पूर्वोत्तर भारत- असम, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर और त्रिपुरा, नागालैंड, मेघालय, सिक्किम (राज्य में अलग और केंद्र में गठबंधन)
इन राज्यों में हैं भाजपा के मुख्यमंत्री
राज्य | पार्टी | मुख्यमंत्री |
उत्तर प्रदेश | भाजपा | योगी आदित्यनाथ |
मध्य प्रदेश | भाजपा | डॉ. मोहन यादव |
हरियाणा | भाजपा | नायब सिंह सैनी |
उत्तराखंड | भाजपा | पुष्कर सिंह धामी |
गुजरात | भाजपा | भूपेंद्र पटेल |
ओडिशा | भाजपा | मोहन चरण मांझी |
राजस्थान | भाजपा | भजन लाल शर्मा |
छत्तीसगढ़ | भाजपा | विष्णु देव साय |
अरुणाचल प्रदेश | भाजपा | पेमा खांडू |
मणिपुर | भाजपा | एन. बीरेन सिंह |
असम | भाजपा | हिमंत विश्व शर्मा |
त्रिपुरा | भाजपा | मणिक साहा |
गोवा | भाजपा | प्रमोद सावंत |
महाराष्ट्र | भाजपा | देवेंद्र फ़डणवीस |
इन राज्यों में भाजपा के सहयोगियों की सरकारें
राज्य | पार्टी | मुख्यमंत्री |
बिहार | जदयू | नीतीश कुमार |
आंध्र प्रदेश | टीडीपी | चंद्रबाबू नायडू |
मेघालय | एनपीपी | कॉनराड संगमा |
नगालैंड | एनडीपीपी | नेफियू रियो |
पुडुचेरी | एआईएनआरसी | एन. रंगास्वामी |
सिक्किम | एसकेएम | प्रेम सिंह तमांग |
पहली बार NCR के सभी प्रदेशों में एक ही दल की सरकार
काफी लंबे समय बाद एनसीआर के सभी राज्यों में एक ही दल यानि बीजेपी की सरकारें हैं. राजस्थान, उत्तर प्रदेश, हरियाणा में पहले से ही बीजेपी की सरकारें हैं लेकिन अब दिल्ली में भी बीजेपी की जीत के बाद पूरे एनसीआर रिजन में एक ही दल की सरकार है. अच्छी बात यह है कि केंद्र में भी एनडीए की गवर्नमेंट है. इससे इस पूरे क्षेत्र में विकास को नए पंख लगने जा रहे हैं.
इस साल नवंबर के महीने में बिहार में विधानसभा का चुनाव होना है. बीजेपी पहले ही कह चुकी है कि वो नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही बिहार का चुनाव लड़ेगी. वहीं साल 2026 में 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव होंगे, जिनमें पश्चिम बंगाल, असम, पुडुचेरी, तमिलनाडु और केरल शामिल हैं.
ये भी पढ़ें- सहकारिता के जरिए रोजगार सृजन और ग्रामीण क्षेत्र की समृद्धि संभव: अमित शाह
कमेंट