Saturday, June 21, 2025
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer
Ritam Digital Hindi
Advertisement Banner
  • Home
  • Nation
  • World
  • Videos
    • Special Updates
    • Rashifal
    • Entertainment
    • Legal
    • Business
    • History
    • Viral Videos
  • Politics
  • Business
  • Entertainment
  • Sports
  • Opinion
  • Lifestyle
No Result
View All Result
Ritam Digital Hindi
  • Home
  • Nation
  • World
  • Videos
    • Special Updates
    • Rashifal
    • Entertainment
    • Legal
    • Business
    • History
    • Viral Videos
  • Politics
  • Business
  • Entertainment
  • Sports
  • Opinion
  • Lifestyle
No Result
View All Result
Ritam Digital Hindi
No Result
View All Result
  • Home
  • Nation
  • World
  • Videos
  • Politics
  • Business
  • Entertainment
  • Sports
  • Opinion
  • Lifestyle
Home Nation

Top News Of The Day: देश-दुनिया की बड़ी खबरें (21 जून 2025)

इजरायल-ईरान युद्ध के बीच भारत ने एक बार फिर पड़ोसी धर्म निभाते हुए नेपाल और श्रीलंका की मदद के लिए हाथ बढ़ाया है। दोनों देशों के अनुरोध पर भारत अब 'ऑपरेशन सिंधु' के तहत ईरान में फंसे उनके नागरिकों को भी सुरक्षित निकालेगा।

Editor Ritam Hindi by Editor Ritam Hindi
Jun 21, 2025, 05:59 pm IST
FacebookTwitterWhatsAppTelegram

1. भारत ने फिर निभाया पड़ोसी धर्म, ईरान से बचाएंगे नेपाल-श्रीलंका के नागरिक
इजरायल-ईरान युद्ध के बीच भारत ने एक बार फिर पड़ोसी धर्म निभाते हुए नेपाल और श्रीलंका की मदद के लिए हाथ बढ़ाया है। दोनों देशों के अनुरोध पर भारत अब ‘ऑपरेशन सिंधु’ के तहत ईरान में फंसे उनके नागरिकों को भी सुरक्षित निकालेगा। ईरान में भारतीय दूतावास ने इसकी घोषणा करते हुए कहा कि निकासी प्रयासों में नेपाल और श्रीलंका के नागरिक भी शामिल होंगे।

2. ‘ऑपरेशन सिंधु’ अभी भी जारी: MEA
ऑपरेशन सिंधु के तहत अब तक 517 भारतीय नागरिक ईरान से सुरक्षित स्वदेश लौट आए हैं। इसकी जानकारी विदेश मंत्रालय (MEA) ने दी है। इजरायल ईरान संघर्ष बढ़ने के बाद भारत ने बुधवार को यह निकासी अभियान शुरू किया था। मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने जानकारी दी कि विशेष विमानों से छात्रों और तीर्थयात्रियों समेत 290 भारतीयों को लाया गया। एक विमान बीती रात तुर्कमेनिस्तान के अश्गाबात से होते हुए दिल्ली पहुंचा। यह अभियान अभी भी जारी है।

3. ट्रंप की नोबेल शांति पुरस्कार के लिए बेताबी

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की नोबेल शांति पुरस्कार पाने की बेताबी अब किसी से छुपी नहीं है। अपने सोशल मीडिया पोस्ट में ट्रंप ने बार-बार नोबेल का नाम लेकर खुद को अंतरराष्ट्रीय शांति का मसीहा बताने की कोशिश की, और आरोप लगाया कि यह पुरस्कार सिर्फ लिबरल्स को ही मिलता है। गौरतलब है कि भारत-पाकिस्तान युद्धविराम में अपनी भूमिका का बार-बार जिक्र कर रहे ट्रंप को भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद बता चुके हैं कि यह द्विपक्षीय निर्णय था, जिसमें ट्रंप की कोई भूमिका नहीं थी।

4. ट्रंप की बेताबी को भुनाने की पाकिस्तानी कोशिश

पाकिस्तान सरकार ने डोनाल्ड ट्रंप को 2026 के नोबेल शांति पुरस्कार के लिए औपचारिक रूप से नामित करने की घोषणा की है, और उनके हालिया भारत-पाकिस्तान संकट में कथित नेतृत्व की जमकर तारीफ की है। पाकिस्तान ट्रंप की आत्ममुग्धता और नोबेल पाने की ललक को भुनाने की कोशिश कर रहा है, ताकि कश्मीर मुद्दे पर अंतरराष्ट्रीय समर्थन हासिल किया जा सके।

5. इजरायली हमले में IRGC कमांडर ढेर
इजरायल-ईरान संघर्ष नौवें दिन भी जारी है। इजरायली रक्षा मंत्री के अनुसार, इजरायल ने ईरान के कोम शहर में हमला किया, जिसमें IRGC कमांडर सईद इजादी मारा गया। मंत्री ने बताया कि इजादी 7 अक्टूबर के नरसंहार से पहले हमास को फंड और हथियार मुहैया करा रहा था। इजरायल ने इसे खुफिया और वायुसेना की बड़ी सफलता बताया।

6. इजरायली हमले में शहरीयारी ढेर
इजरायल ने ईरान के पश्चिमी इलाके में एयरस्ट्राइक कर IRGC कुद्स फोर्स के कमांडर बेहनम शहरीयारी को मार गिराया है। वह यूनिट 190 का प्रमुख था, जो ईरान से हथियारों की आपूर्ति का संचालन करता था। शहरीयारी सीधे तौर पर हिज्बुल्ला, हमास और हूती जैसे आतंकी संगठनों को हथियार और फंडिंग मुहैया कराता था। इजरायली सेना ने इसे ईरानी प्रॉक्सी नेटवर्क पर करारा प्रहार बताया है।

7. अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की दुनिया भर में धूम

दुनियाभर में आज 11वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देहरादून में, गृह मंत्री अमित शाह ने अहमदाबाद में योग कार्यक्रम में भाग लिया। तो वहीं, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जम्मू-कश्मीर में सेना के जवानों के साथ योग करते नजर आए। उधर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विशाखापत्तनम में 3 लाख लोगों के साथ योगाभ्यास किया, जहां 40 देशों के राजनयिक भी मौजूद रहे।

आंध्र प्रदेश और हरियाणा ने सामूहिक योगाभ्यास में विश्व रिकॉर्ड बनाया, जबकि भारतीय दूतावासों ने भी पूरी दुनिया में योग कार्यक्रम आयोजित किए। इसके साथ ही BSF सहित कई सुरक्षाकर्मियों ने भी योग दिवस मनाया। इस वर्ष की थीम “एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग” रही और 191 देशों में 2,000 से अधिक कार्यक्रम हुए।

8. योग करोड़ों लोगों का हिस्सा बना: पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर अपने संबोधन में कहा कि योग अब करोड़ों लोगों की जीवनशैली बन चुका है और यह सभी का है, सभी के लिए है। उन्होंने योग को व्यक्तिगत अभ्यास से आगे बढ़ाकर वैश्विक साझेदारी और लोकनीति का हिस्सा बनाने की बात कही। पीएम मोदी ने जोर देते हुए कहा कि योग का अर्थ है ‘जुड़ाव’, और आज की अशांत दुनिया में योग शांति का ‘पॉज बटन’ बन गया है। उन्होंने भारत की ‘हील इन इंडिया’ की संकल्पना को आगे बढ़ाते हुए योग के वैज्ञानिक और आधुनिक शोध से जुड़ाव पर भी प्रकाश डाला। प्रधानमंत्री ने कहा कि योग ने पूरी दुनिया को एक सूत्र में पिरो दिया है, जो भारत की विरासत का प्रतीक है।

9. योग दिवस पर सीएम सैनी की 9 बड़ी घोषणाएं
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेश के लिए 9 बड़ी घोषणाएं कीं। इनमें श्री कृष्ण आयुष विश्वविद्यालय में ‘अंतर्राष्ट्रीय ध्यान केंद्र’ का निर्माण और योग पर रिसर्च को बढ़ावा देने के लिए ‘योग लेखक प्रोत्साहन’ योजना शामिल है।

सीएम सैनी ने 100 नई योग और व्यायामशालाएं खोलने का ऐलान किया, साथ ही बताया कि सरकारी स्कूलों में योग प्रदर्शन का मूल्यांकन क्रेडिट आधारित होगा। उन्होंने योग और प्राकृतिक चिकित्सा विषयों को आयुष प्रणाली के तहत मान्यता देने और विश्वविद्यालयों-कॉलेजों में योग को शैक्षणिक पाठ्यक्रम बनाने की भी बात कही।

इसके अलावा, खेल विभाग में 40 योग शिक्षकों की भर्ती होगी और सभी सरकारी कार्यालयों में 5 मिनट का ‘Y-Break’ शुरू किया जाएगा। सीएम ने एंटीबायोटिक के अंधाधुंध प्रयोग पर चिंता जताते हुए Anti Microbial Resistance कार्यबल के गठन की भी घोषणा की।

10. गुजराती फिल्म मेकर की प्लेन क्रैश में मौत
अहमदाबाद प्लेन क्रैश में गुजराती फिल्म मेकर महेश जीरावाला की मौत की डीएनए रिपोर्ट से पुष्टि हो गई है। हादसे के बाद से लापता जीरावाला का जला हुआ स्कूटर और मोबाइल की आखिरी लोकेशन दुर्घटनास्थल पर मिली थी। नरोदा के रहने वाले महेश जीरावाला गुजराती फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने नाम थे, जो म्यूजिक वीडियो और फिल्म ‘कॉकटेल प्रेमी पग ऑफ रिवेंज’ का निर्देशन कर चुके थे।

11. पहचान छिपाकर हिंदू युवती को फंसाने वाला रफीक गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस ने गांधीनगर के मुस्लिम युवक रफीक को हिंदू महिला से दुष्कर्म और जबरन धर्मांतरण के अरोप में गिरफ्तार किया। आरोपी ने ‘राजा’ बनकर एक कैंसर पीड़ित हिंदू महिला को प्रेम जाल में फंसाया, फिर दुष्कर्म और धर्मांतरण का दबाव भी बनाया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। महिला ने बताया कि रफीक ने उससे पैसे लिए और अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी भी दी। पुलिस ने आरोपी का मोबाइल जब्त कर जांच शुरू कर दी है।

12. दिल्ली में अवैध रूप से रह रहे 10 बांग्लादेशी गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस ने दो अलग-अलग अभियानों के तहत वीजा अवधि समाप्त होने के बाद अवैध रूप से रह रहे 10 बांग्लादेशी घुसपैठियों को गिरफ्तार किया है। दक्षिण-पश्चिम जिले की ऑपरेशंस सेल ने 4 जबकि सेंट्रल जिले की एंटी-नारकोटिक्स सेल ने 6 बांग्लादेशियों को हिरासत में लिया।

ये सभी अलग-अलग होटलों में काम कर रहे थे या छोटे-मोटे धंधे कर रहे थे। पुलिस ने FRRO की मदद से इन सभी को बांग्लादेश डिपोर्ट करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। सुरक्षा एजेंसियां यह भी जांच कर रही हैं कि इनके अवैध प्रवेश के पीछे कोई बड़ा नेटवर्क तो नहीं है।

13. सीएम नीतीश का बड़ा तोहफा, पेंशन में हुई वृद्धि

बिहार में चुनाव से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पेंशनधारकों को बड़ा तोहफा दिया है। विधवाओं, वृद्धों और दिव्यांगों को मिलने वाली सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि को लगभग तीन गुना बढ़ाकर 400 से 1100 रुपये प्रति महीने कर दिया गया है। सीएम नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी। इस फैसले से राज्य के 1 करोड़ 9 लाख से अधिक लाभार्थियों को सीधा फायदा मिलेगा।

14. नीरज चोपड़ा ने जीती पेरिस लीग
भारत के ‘गोल्डन बॉय’ नीरज चोपड़ा ने पेरिस डायमंड लीग में शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया। उन्होंने अपने पहले ही थ्रो में 88.16 मीटर दूर भाला फेंककर यह उपलब्धि हासिल की। इस जीत के साथ नीरज ने जूलियन वेबर और एंडरसन पीटर्स जैसे दिग्गजों को पीछे छोड़ा। यह पेरिस डायमंड लीग में उनका पहला खिताब है, इससे पहले वे दो बार दूसरे स्थान पर रहे थे।

15. सिंधु जल संधि बहाल नहीं होगी: गृह मंत्री
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने स्पष्ट किया कि पाकिस्तान के साथ सिंधु जल संधि कभी बहाल नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि संधि की शर्तों के उल्लंघन के बाद अब भारत इस पानी का अपने आंतरिक उपयोग के लिए इस्तेमाल करेगा। शाह ने यह भी कहा कि पाकिस्तान को जाने वाला पानी अब राजस्थान तक ले जाया जाएगा और पाकिस्तान को वह पानी नहीं मिलेगा जो उसे अनुचित तरीके से मिल रहा था। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय संधियों को एकतरफा रद्द नहीं किया जा सकता, लेकिन इसे निलंबित करने का अधिकार भारत के पास है।

16. EC ने ठुकराई राहुल गांधी की मांग
चुनाव आयोग ने मतदान केंद्रों की लाइव वीडियो स्ट्रीमिंग और सीसीटीवी फुटेज सार्वजनिक करने से इनकार कर दिया है। आयोग ने गोपनीयता और कानूनी कारणों का हवाला देते हुए कहा कि इससे मतदाता की पहचान उजागर हो सकती है, जिससे लोगों पर दबाव, भेदभाव या डर का माहौल बन सकता है, जो लोकतंत्र के खिलाफ होगा। आयोग ने स्पष्ट किया कि ये वीडियो आंतरिक निगरानी के लिए होते हैं और केवल अदालत के मांगने पर ही दिए जा सकते हैं।

17. अहमदाबाद प्लेन क्रैश के बाद कार्रवाई
अहमदाबाद प्लेन क्रैश के बाद, DGCA ने एअर इंडिया के तीन वरिष्ठ अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से हटाने का आदेश दिया है। डिविजिनल वाइस प्रेसिडेंट चूड़ा सिंह, चीफ मैनेजर पिंकी मित्तल और पायल अरोड़ा को एविएशन सेफ्टी प्रोटोकॉल के गंभीर उल्लंघन के आरोप में उनके पदों से हटाया गया है। DGCA ने एअर इंडिया को 10 दिन के भीतर सुधारात्मक कार्रवाई की रिपोर्ट पेश करने को कहा है। कंपनी ने आदेश का पालन करने की पुष्टि की है। यह कार्रवाई लंदन जा रही फ्लाइट AI-171 के क्रैश होने के बाद की गई है, जिसमें 270 लोगों की जान चली गई थी।

18. सिंध कोर्ट का हिंदू विरोधी फरमान
पाकिस्तान के सिंध प्रांत में अदालत ने दो हिंदू परिवारों को अपने अपहरण नाबालिग बच्चों की कस्टडी पाने के लिए 1-1 करोड़ रुपये का बॉन्ड भरने का आदेश दिया। सांघर जिले में तीन हिंदू बहनों और उनके चचेरे भाई का अपहरण हुआ था। बाद में ये बच्चे मुस्लिम परिवारों के पास मिले, जहां उनका जबरन धर्मांतरण किया जा चुका था। अदालत ने दो बच्चों को नाबालिग मानते हुए परिवार को कस्टडी की अनुमति तो दे दी, लेकिन यह शर्त रखी कि वे अपने ही बच्चों को हिंदू धर्म में वापस नहीं ला सकेंगे। यह शर्त अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय के धार्मिक अधिकारों और स्वतंत्रता पर गंभीर सवाल खड़े करती है।

19. मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने फांसी को उम्रकैद में बदला
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने 4 साल की बच्ची से दुष्कर्म मामले में के दोषी की फांसी की सजा को उम्रकैद में बदल दिया। कोर्ट ने कहा, “आरोपी का करतूत क्रूर था, लेकिन उसने क्रूरता नहीं दिखाई।” कोर्ट ने दोषी की गरीबी, अशिक्षा और आदिवासी पृष्ठभूमि को सजा कम करने का आधार बताया। गौरतलब है कि दोषी ने बच्ची को दुष्कर्म के बाद मरा समझकर उसे सुनसान जगह पर फेंक दिया था। लेकिन, वह बच गई।

20. रामपुर में चौंकाने वाला मामला, शकील ने बेटे की होने वाली बीवी से किया निकाह
उत्तर प्रदेश के रामपुर में 55 वर्षीय शकील ने बेटे की अपनी होने वाली बहू से ही निकाह कर लिया। उसके 17 साल के बेटे की कुछ दिन पहले ही उसी 22 वर्षीय युवती से सगाई हुई थी। शकील के छह बच्चे और तीन पोते-पोतियां भी हैं। शकील रामपुर के बांसनगली गाँव का रहने वाला है।

शकील की पत्नी शबाना का आरोप है कि पति ने मारपीट और धमकी देकर इस रिश्ते के लिए परिवार को राजी किया। बेटे ने पिता के फोन में लड़की के साथ आपत्तिजनक तस्वीरें देखने के बाद इस निकाह से इनकार कर दिया था। शबाना ने यह भी बताया कि शकील 2 लाख नकद और डेढ़ तोले सोना लेकर घर से भागा था, जिसके बाद उसने दिल्ली से फोन कर इस निकाह की जानकारी दी।

21. राजधानी एक्सप्रेस पर हुआ पथराव, नागपुर से दिल्ली जा रही थी ट्रेन

नागपुर से दिल्ली जा रही ट्रेन नंबर 22691 राजधानी एक्सप्रेस पर हबीबगंज के पास अज्ञात लोगों ने पथराव किया। यह घटना 20 जून की रात की है। अचानक हुए इस हमले से यात्रियों में दहशत फैल गई। यात्रियों की सूचना पर आरपीएफ के जवान तुरंत मौके पर पहुंचे, उन्होंने क्षतिग्रस्त कोच की मरम्मत की और स्थिति का जायजा लिया। इस घटना के कारण राजधानी एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से दो घंटे देरी से दिल्ली के लिए रवाना हुई। यात्रियों ने कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

22. दिल्ली में जल्द पहुंचेगा मानसून, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में दोपहर बाद मौसम ने अचानक करवट ली। दक्षिणी और पश्चिमी दिल्ली में हल्की से मध्यम बारिश हुई, जिससे तापमान में 2-3 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई और उमस भरी गर्मी से लोगों को थोड़ी राहत मिली। मौसम विभाग ने अगले दो से तीन दिनों में मानसून के दिल्ली पहुंचने की उम्मीद जताई है, जो अपने तय समय से पहले होगा। मौसम विभाग ने हल्की बारिश और आंधी के साथ येलो अलर्ट भी जारी किया है, जिसमें 30-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है।

Top News Of The Day की खबरों को वीडियो फारमेट में नीचे लिंक में देखें-

Tags: NewsTop News of the dayBig NewsNews BulletinTop News of 20 June 2025
ShareTweetSendShare

संबंधितसमाचार

Top News Of The Day: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर Special Bulletin (21 जून 2025)
Nation

Top News Of The Day: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर Special Bulletin (21 जून 2025)

Top News Of The Day: देश-दुनिया की बड़ी खबरें (20 जून 2025)
Nation

Top News Of The Day: देश-दुनिया की बड़ी खबरें (20 जून 2025)

Top News Of The Day: देश-दुनिया की बड़ी खबरें (19 जून 2025)
Nation

Top News Of The Day: देश-दुनिया की बड़ी खबरें (19 जून 2025)

Top News Of The Day: देश-दुनिया की बड़ी खबरें (18 जून 2025)
Nation

Top News Of The Day: देश-दुनिया की बड़ी खबरें (18 जून 2025)

Top News Of The Day: देश-दुनिया की बड़ी खबरें (16 जून 2025)
Nation

Top News Of The Day: देश-दुनिया की बड़ी खबरें (16 जून 2025)

कमेंट

The comments posted here/below/in the given space are not on behalf of Ritam Digital Media Foundation. The person posting the comment will be in sole ownership of its responsibility. According to the central government's IT rules, obscene or offensive statement made against a person, religion, community or nation is a punishable offense, and legal action would be taken against people who indulge in such activities.

ताज़ा समाचार

Top News Of The Day: देश-दुनिया की बड़ी खबरें (21 जून 2025)

Top News Of The Day: देश-दुनिया की बड़ी खबरें (21 जून 2025)

Top News Of The Day: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर Special Bulletin (21 जून 2025)

Top News Of The Day: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर Special Bulletin (21 जून 2025)

Top News Of The Day: देश-दुनिया की बड़ी खबरें (20 जून 2025)

Top News Of The Day: देश-दुनिया की बड़ी खबरें (20 जून 2025)

Top News Of The Day: देश-दुनिया की बड़ी खबरें (19 जून 2025)

Top News Of The Day: देश-दुनिया की बड़ी खबरें (19 जून 2025)

Top News Of The Day: देश-दुनिया की बड़ी खबरें (18 जून 2025)

Top News Of The Day: देश-दुनिया की बड़ी खबरें (18 जून 2025)

Top News Of The Day: देश-दुनिया की बड़ी खबरें (16 जून 2025)

Top News Of The Day: देश-दुनिया की बड़ी खबरें (16 जून 2025)

Top News Of The Day: देश-दुनिया की बड़ी खबरें (14 जून 2025)

Top News Of The Day: देश-दुनिया की बड़ी खबरें (14 जून 2025)

Ahmedabad Plane Crash Updates: अहमदाबाद विमान हादसा

Ahmedabad Plane Crash Updates: अहमदाबाद विमान हादसा

Top News Of The Day: देश-दुनिया की बड़ी खबरें (12 जून 2025)

Top News Of The Day: देश-दुनिया की बड़ी खबरें (12 जून 2025)

Top News Of The Day: देश-दुनिया की बड़ी खबरें (10 जून 2025)

Top News Of The Day: देश-दुनिया की बड़ी खबरें (10 जून 2025)

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer

© Ritam Digital Media Foundation.

No Result
View All Result
  • Home
  • Nation
  • World
  • Videos
  • Politics
  • Opinion
  • Business
  • Entertainment
  • Lifestyle
  • Sports
  • About & Policies
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Disclaimer

© Ritam Digital Media Foundation.