Delhi Cabinet Ministers: देश की राजधानी की नव निर्वाचित मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता शपथ ग्रहण के बाद से ही लगातार एक्शन में नजर आ रही हैं. उन्होंने कैबिनेट मीटिंग के दौरान शपथ लेने वीले सभी 6 कैबिनेट मंत्रियों में विभागों का बटवारा कर दिया. इस दौरान सीएम रेखा ने वित्त, राजस्व, महिला एवं बाल कल्याण, सामान्य प्रशासन, भूमि एवं भवन, पीआर, सतर्कता जैसे बड़े विभागों को अपने पास ही रखा है. वहीं प्रवेश साहिब सिंह को PWD, जल, सिंचाई एवं बाढ़, गुरुद्वारा चुनाव जैसे महत्वपूर्ण मंत्रालयों को सौंपा है.
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता वित्त, योजना, सामान्य प्रशासन, महिला एवं बाल विकास, सेवाएं, राजस्व, भूमि एवं भवन, सूचना एवं जनसंपर्क, सतर्कता और प्रशासनिक सुधार विभागों की जिम्मेदारी संभालेंगी। pic.twitter.com/2sDvDNxTwf
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 20, 2025
सीएम रेखा के पास रहने वाले विभाग
CM रेखा ने अपने पास सेवाएं, वित्त, राजस्व, महिला एवं बाल सुधार, पब्लिक रिलेशन, विजिलेंस और प्रशासनिक सुधार जैसै विभागों को रखा है.
प्रवेश साहिब सिंह को सौंपे गए मंत्रालय
चुनावों के बीच अपनी सक्रियता से लाइमलाइट में रहने वाले प्रवेश साहिब सिंह को PWD, जल, सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण, गुरुद्वारा चुनाव जैसे विभाग दिए गए हैं.
आशीष सूद को मिले ये विभाग
वहीं आशीष सूद को गृह, ऊर्जा, शहरी विकास, शिक्षा, तकनीकी शिक्षा, प्रशिक्षण जैसे महत्वपूर्ण विभाग सौंपे गए हैं.
मनजिंदर सिंह सिरसा
उद्योग, खाद्य आपूर्ति, वन एवं पर्यावरण, येजना विभागों की जिम्मेदारी को सौंपा गया है.
रविंद्र सिंह इंद्राज के मंत्रालय
वहीं रविंद्र सिंह इंद्राज को समाज कल्याण, कॉरपोरेशन, इलेक्शन, SC-ST वेलफेयर मंत्रालय सौंप दिए गए हैं.
कपिल मिश्रा
कपिल मिश्रा को लॉ एण्ड जस्टिस, कला और संस्कृति, भाषा और पर्यटन, विकास, श्रम एवं रोजगार जैसे विभागों को दिया गया है.
डॉ पंकज कुमार सिंह मिले खास मंत्रालय
स्वास्थ्य, परिवहन, सूचना और तकनीक जैसे बड़े मंत्रालय डॉ पंकज कुमार सिंह को मिले हैं.
यह भी पढ़ें – विदेश मंत्री जयशंकर ने G-20 विदेशमंत्रियों के साथ की बैठक, वैश्विक साझेदारी पर रखा भारत का पक्ष
कमेंट