Menu

WATCH: DRDO ने उड़ाई दुनिया की नींद, जानिए क्या है Solid Fuel Ducted Ramjet

Editor Ritam HindiEditor Ritam Hindi16 Dec 2024, 03:10 pm IST

भारत रक्षा क्षेत्र में नित नए कीर्तिमान रच रहा है। इसी क्रम में, भारत ने अब हवा से हवा में मार करने वाली मिसाइलों की मारक दूरी बढ़ाने की अत्याधुनिक तकनीक भी हासिल कर ली है। रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) ने हाल ही में सॉलिड फ्यूल डक्टेड रैमजेट (एसएफडीआर) का अंतिम परीक्षण सफलतापूर्वक कर लिया है। यह परीक्षण ओडिशा के चांदीपुर स्थित एकीकृत परीक्षण रेंज (आईटीआर) में बीते शुक्रवार को किया गया। यह स्वदेशी तकनीक न केवल भारत को लंबी दूरी की हवा से हवा में मार करने वाली मिसाइल विकसित करने में सक्षम बनाएगी, बल्कि आत्मनिर्भरता के लक्ष्य की दिशा में भी यह एक महत्वपूर्ण कदम है।

Related News