Menu

फेसबुक, इंस्टाग्राम के बाद अब यूट्यूब भी हुआ डाउन, वीडियो स्ट्रीम करने में आ रही दिक्कत

Editor Ritam HindiEditor Ritam Hindi05 Mar 2024, 10:58 pm IST
फेसबुक, इंस्टाग्राम के बाद अब यूट्यूब भी हुआ डाउन, वीडियो स्ट्रीम करने में आ रही दिक्कत

मेटा के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे Facebook और Instagram के बाद YouTube का सर्वर भी डाउन होने की खबर आ रही है. यूजर्स को वीडियो देखने में दिक्कत हो रही है. यूजर्स का कहना कहना है कि YouTube का होमपेज लोड नहीं हो रहा है.

आउटेज कवर करने वाली वेबसाइट DownDetector के अनुसार रात 9 बजे बाद YouTube के डाउन होने के लेकर करीब 5110 रिपोर्ट आई हैं.

डाउनडिटेक्टर के अनुसार करीब 43 प्रतिशत यूजर्स को वेबसाइट में दिक्कत हो रही है. वहीं 37 प्रतिशत यूजर्स ऐप में इसे ठीक से इस्तेमाल नहीं कर पा रहे हैं. इसके साथ ही करीब 20 प्रतिशत यूजर्स वीडियो ठीक से स्ट्रीम नहीं कर पा रहे हैं.

Related News