Menu

रबी फसलों की खरीद को लेकर जिला उपायुक्तों के साथ CM नायब सैनी ने की बैठक, बोले- MSP पर खरीद अनिवार्य

Editor Ritam HindiEditor Ritam Hindi30 Mar 2026, 01:51 pm IST
रबी फसलों की खरीद को लेकर जिला उपायुक्तों के साथ CM नायब सैनी ने की बैठक, बोले- MSP पर खरीद अनिवार्य
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी जिला उपायुक्तों के साथ रबी फसल खरीद व्यवस्था की समीक्षा बैठक करते हुए

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 28 मार्च 2026 को रबी फसलों की खरीद के लिए व्यापक कार्ययोजना पर जिला उपायुक्तों के साथ बैठक की। इस बैठक में फसलों की खरीद व्यवस्था को सुचारू बनाने और मंडियों पर किसानों के लिए मुलभूत सुवधाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया।

इस दौरान उन्होंने जिला उपायुक्तों को स्पष्ट निर्देश कि किसानों का एक-एक दाना न्यूनतन समर्थन मूल्य (MSP) पर खरीदा जाए। वहीं उन्होंने अनाज मंडियों में गेंहू-सरसों की खरीद में गड़बड़ी को लेकर अधिकारियों को चेताया और कड़ी कार्रवाई करने की बात कही।

सीएम सैनी ने दो टूक कहा कि मंडियों में फसल बेचने आएं किसानों को किसी भी तरह की असुविधा नहीं होनी चाहिए। उन्होंने उपायुक्तों से मंडियों में किसानों के लिए बारदाना (जूट के बोरे, थैले या टाट-पट्टी), स्वच्छ पेयजल, बैठने की व्यवस्था, साफ-सुथरे शौचालय और कैंटीन जैसी बुनियादी सुविधाओं की व्यवस्था करने के निर्देश दिए।

सीएम ने सभी मंडियों में खरीद प्रक्रिया की निगरानी और किसानों की समस्याओं के तुरंत समाधान के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि खरीदी गईं फसलों का भुगतान बिना किसी देरी के सीधे किसानों के बैंक खातं में किया जाए।

इसके अलावा मुख्यमंत्री सैनी ने सभी जिला उपायुक्तों को लगातार मंडियों का दौरा करने और स्थानीय तर पर नियमित समीक्षा बैठकें आयोजित करने के निर्देश भी दिए, जिससे किसानों की छोटी से छोटी समस्या का समाधान समय से किया जाए और खरीद व्यवस्था को सुचारू और पारदर्शी बनाया जा सके।

बता दें इस साल गेंहू की खरीद के लिए हरियाणा में 416, सरसों की खरीद के लिए 112, जौ के लिए 25 और चना की खरीद के लिए 11, मसूर के लिए 7 मंडियां सरकार ने तय की है।  वहीं फसल लदे वाहन पर रजिस्ट्रेशन नंबर लिखना अनिवार्य किया गया है। सभी मंडियों पर गेट पास ई-खरीद ऐप के जरिए काटे जाएंगे।

Related News