Menu

CM विष्णुदेव साय ने बिलासपुर में अटल प्रतिमा का किया अनावरण, ₹26.93 करोड़ के विकास कार्यों की दी सौगात

Editor Ritam HindiEditor Ritam Hindi30 Mar 2026, 10:58 am IST
CM विष्णुदेव साय ने बिलासपुर में अटल प्रतिमा का किया अनावरण, ₹26.93 करोड़ के विकास कार्यों की दी सौगात
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बिलासपुर में अटल परिसर में अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण करते हुए

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में 29 मार्च 2026 को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अरपा नदी के किनारे न्यू रिवर व्यू साइट के नजदीक नवनिर्मित अटल परिसर का शुभारंभ किया और भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की भव्य प्रतिमा का अनावरण किया। इस दौरान उन्होंने ₹26 करोड़ 93 लाख के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन  किया।

इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम साय ने कहा कि श्रद्धेय अटल जी ने सिखाया कि राष्ट्र प्रथम ही हर नागरिक का धर्म है। उन्होंने कहा कि अटल जी के विचार और राष्ट्र निर्माण के प्रतिबद्धता हर भारतीय को प्रेरणा देती रहेगी।

सीएम साय ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी सिर्फ राजनेता नहीं थे, बल्कि आधुनिक भारत के चिंतक, प्रखर वक्ता, संवेदनशील कवि और छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माता थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि अटल जी के कार्यकाल के दौरान ही 1 नवंबर 2000 को छत्तीसगढ़ प्रदेश का गठन हुआ था। अटल जी के इस कदम से राज्य को नई पहचान और विकास को तीव्र गति मिली।

उन्होंने कहा कि अटल जी की प्रतिमा उनके असधारण व्यक्तित्व, राष्ट्रवादी विचारों और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को सहेजने की एक सार्थक पहल है। उन्होंने कहा कि यह परिसर नई पीढ़ी तक अटल जी के विचारों को पहुंचाने और राष्ट्र निर्माण की भावना को मजबूत करने का एक सशक्त माध्यम बनेगा।

मुख्यमंत्री साय ने बताया कि उनकी सरकार ने प्रदेश के सभी नगर निकायों में अटल परिसर के निर्माण करे का निर्णय लिया है, जिससे उनके विचार और आदर्श राज्य के सभी लोगों तक पहुंचाएं जा सकें। वहीं उन्होंने बताया कि 25 दिसंबर क 115 नगरीय निकायों में अटल परिसरों का लोकार्पण किया जा चुका है। बाकी नगर निकायों को निर्माण कार्य जारी है। वहीं मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि बिलासपुर में भगवान बिरसा मुंडा की स्मृति में उनकी प्रतिमा स्थापित की जाएगी।

वहीं सीएम साय ने बिलासपुर के सर्वांगीण विकास के लिए प्रदेश सरकार की प्रतिबद्धता दर्शायी। उन्होंने कहा कि ₹26 करोड़ 93 लाख की लागत के विकास कार्य बिलासपुर शहर की अधोसंचरना को गति देंगें। इसके लिए एसपी कार्याल भवन का निर्माण भी किया जाएगा। सीएम ने कहा कि यह सारे विकास कार्य बिलापुर को स्मार्ट और सुविधायुक्त बनाने में सहयोग देंगें।

पेंडिंग बिजली बिल का होगा समाधान

सीएम साय ने मुख्यमंत्री बिजली बिल समाधान योजना का जिक्र करते हुए कहा कि कोरोना के समय में घरेलू बिजली उपभोक्ता और किसानों के बिजली बिलों का करीब ₹1700 करोड़ बिल पेंडिंग था। लोगों की शिकायत आती थी कि उनकी घर की कीमत से ज्यादा बिजली का बिल है। उन्होंने इस समस्या की समाधान के लिए मुख्यमंत्री बिजली बिल समाधान योजना लागू की गई है, जिसका लोगों को लाभ मिल रहा है।

गैस और तेल की प्रदेश में कोई कमी नहीं- सीएम साय

अपने संबोधन के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के वैश्विक प्रभाव का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि इस वैश्विक संकट के बीच भी भारत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मजबूती के साथ खड़ा है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी की प्रभावी विदेश नीति और दूरदृष्टि की वजह से भारत में तेल और गैस आपूर्ति की व्यवस्था सुचारू रूप से जारी है। सीएम ने कहा कि राज्य में किसी भी प्रकार की तेल और गैस की कमी नहीं है। सीएम ने छत्तीसगढ़ में एक कंट्रोल रूम स्थापित करने और टोल-फ्री नंबर जारी करने की बात भी कही। उन्होंने लोगों से अफवाहों से दूर रहने और सरकारी जानकारी पर ही भरोसा करने की अपील की।

Related News