Menu

CM विष्णु देव साय सूरजपुर में ‘भक्त माता कर्मा जयंती महोत्सव’ में हुए शामिल, ₹75 लाख के विकास कार्यों की घोषणा की

Editor Ritam HindiEditor Ritam Hindi30 Mar 2026, 01:03 pm IST
CM विष्णु देव साय सूरजपुर में ‘भक्त माता कर्मा जयंती महोत्सव’ में हुए शामिल, ₹75 लाख के विकास कार्यों की घोषणा की
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय माता कर्मा जयंती कार्यक्रम में शामिल हुए

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सूरजपुर में ‘प्रदेश स्तरीय भक्त माता कर्मा जयंती महोत्सव 2026 में सहभागिता की। यह भव्य आयोजन सरगुजा संभाग साहू समाज एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के संयुक्त तत्वाधान में किया गया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री साय ने रिंग रोड स्थित भक्त माता कर्मा चौक पर विधिवत् पूजा-अर्चना की और भक्त शिरोमणि मां कर्मा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने मां कर्मा को नमन करते हुए प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। उन्होंने कहा कि मां कर्मा की जीवन त्याग, समर्पण और सेवा का उत्तम उदाहरण है, जो समाज को एकजुट करने और पॉजिटिव दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता है।

 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने साहू समाज को अत्यंत गौरवशाली, संस्कारी और विकास-उन्मुख समाज बताया। उन्होंने कहा कि भक्त माता कर्मा, माता राजिम दाई और दानवीर भामाशाह जैसी महान विभूतियां इसी समाज की अमूल्य धरोहर हैं। उन्होंने आगे कहा कि साहू समाज की प्रदेश के विकास में लगातार भूमिका रही है और यही समाज 21वीं सदी में प्रदेश को नए शिखर पर ले जाने का मार्ग प्रशस्त करेगा।

 

इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने ₹75 लाख के विकास कार्यों की घोषणा भी की। इसमें भी ₹50 लाख सामाजिक भवन निर्माण के लिए और बाउंड्री वॉल के निर्माण के लिए ₹25 लाख की राशि की घोषणा की।

बस्तर अब विकास के पथ पर

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि बस्तर क्षेत्र, लंबे समय से नक्सली हिंसा से प्रभावित रहा है लेकिन अब हालात बदलने लगे हैं। नक्सली अब हिंसा छोड़ मुख्यधारा में लौट रहे हैं। जिसके बाद बस्तर में विकास की नई धारा बह रही है। उन्होंने बताया कि बस्तर के 400 से अधिक गांवों में सड़क, बिजली ,शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं का लगातार विस्तार हो रहा है।

अपनी सरकार की गिनवाईं उपलब्धियां

सीएम साय ने इस दौरान अपनी सरकार की उपलब्धियां भी गिनवाईं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रदेश वासियों को दी गई गारंटी को प्राथमिकता के साथ पूरा किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि होली से पहले 25 लाख से अधिक किसानों को ₹10 हजार करोड़ से अधिक की राशि का भुगतान किया गया। महतारी वंदना योजना के अंतर्गत लगभग 70 लाख महिलाओं को ₹16 हजार करोड़ की राशि दी जा चुकी है। इसके अलावा भूमिहीन कृषि मजदूरों को भी ₹10-10 हजार की आर्थिक सहायता दी गई है। वहीं राज्य के निवासियों को श्री रामलला दर्शन योजना और मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के जरिए अयोध्या धाम सहित अन्य तीर्थों के दर्शन करवाए जा रहे हैं।

Related News