Menu

“मेरा सलीम ऐसा नहीं है”The Kerala Story 2 के ट्रेलर में दिखी लव जिहाद की घिनौनी सच्चाई, देश की 5 असल घटनाओं से समझें

Editor Ritam HindiEditor Ritam Hindi18 Feb 2026, 10:33 am IST
“मेरा सलीम ऐसा नहीं है”The Kerala Story 2 के  ट्रेलर में दिखी लव जिहाद की घिनौनी सच्चाई, देश की 5 असल घटनाओं से समझें
The Kerala Story 2 Trailer Released

“मेरा रशीद ऐसा नहीं है…मेरा फैजान ऐसा नहीं है…मेरा सलीम ऐसा नहीं है…”, कामाख्या सिंह निर्देशित फिल्म केरला स्टोरी 2- गोज बियॉन्ड का दमदार ट्रेलर सामने आ गया है, जिसे काफी अच्छा रिस्पोंस भी मिल रहा है। वर्ष 2023 में आई “द केरला स्टोरी” का का सीक्वल है। 3 मिनट 6 सेकंड का ये ट्रेलर लव जिहाद की घिनौनी सच्चाई की एक झलक प्रस्तुत कर रहा है, जोकि पहले से भी ज्यादा डार्क और डराने वाला है। इसमें सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर दिव्या पालीवाल (निवासी-राजस्थान), यूपीएससी की छात्रा सुरेखा नायर (केरल) और जैवलिन थ्रो एथलीट नेहा संत (मध्य प्रदेश) की कहानी को पर्दे पर उतारा गया है। फिल्म 27 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

क्या है केरला स्टोरी 2 ट्रेलर में खास? 

द केरला स्टोरी 2 मूवी के ट्रेलर की शुरूआत में ही बताया गया है कि ये सत्य घटनाओं (Based on True Events) पर आधारित है। इसके बाद रोंगटे खड़े करने वाली चेतावनी आती है कि भारत अगले 25 सालों में इस्लामिक स्टेट बन सकता है। तीनों हिंदू लड़कियों उल्का गुप्ता, अदिति भाटिया और ऐश्वर्या ओझा को दिखाया गया, जिन्हें प्रेमजाल में फंसाया जाता है। तीनों मुस्लिम लड़कों से प्यार करती हैं और एक सुखी जीवन की तलाश में परिवार से लड़ कर उनसे शादी करती हैं। मगर ये खुशी ज्यादा नहीं टिकती और उनका सामना होता है लव जिहाद की क्रूर सच्चाई और सड़ी-गली सोच से, जहां गानों पर डांस करना हराम है। फिल्म का ट्रेलर अकेलेपन, खामोशी, मार-पिटाई, धर्मांतरण, धोके की डरावनी सच्चाई प्रस्तुत करता है।

यह भी पढ़ें – The Kerala Story 2: चेहरे नये कहानी वही, 10 असल घटनाओं से समझें लव जिहाद की क्रूर सच्चाई

फिल्म में 3 हिंदू महिलाओं की कहानी बताई गई है मगर वासत्विकता में हमारे आस-पास लव जिहाद के ऐसे अनेकों मामले आते हैं, इनमें से कुछ ही मीडिया और पुलिस तक पहुंच पाते हैं और बाकी चुप रहकर दम तोड़ देते हैं। महिलाओं के साथ होने वाली ये घटनाएं झकझोर देने वाली हैं। नीचे ऐसी ही 5 प्रमुख घटनाओं के बारे में बताया जा रहा है।

कॉलेज में MCA करने वाली हिंदू लड़की की हत्या, आरोपी फैयाज ने प्रपोजल रिजेक्ट होने पर 7 बार चाकू मारकर ली जान

नेहा हिरेमथ की फैजल ने की 7 बार चाकू मारकर हत्या

  • हिंदू बेटी (नेहा हिरेमथ) एमबीए की छात्रा थी और उसके कुछ सपने थे, जिन्हें पूरा करने के लिए वो पूरा मन लगाकर पढ़ाई कर रही थी।
  • बेटी की हत्या के बाद पिता कांग्रेस नगर सेवक निरंजन हिरेमथ ने स्वीकारा कि लव जिहाद तेजी से फेल रहा है।
  • ड्रॉपआउट स्टूडेंट फैयाज खोंडुनाईक (23) ने उसे प्रपोजन रिजेक्ट करने पर नेहा को 7 बार चाकू मारकर हत्या कर दी।

साल 2024 के लव जिहाद के सबसे चर्चित मामलों में से एक नेहा हिरेमथ मर्डर केस था। कर्नाटक के हुबली स्थित बीवीबी कॉलेज कैंपस में हिंदू लड़की नेहा हिरेमथ (23 वर्षीय) की चाकू घोपकर हत्या कर दी। ये हत्या उसी के कॉले के ड्रॉपआउट स्टूडेंट फैयाद खोंडुनाईक (23) ने बड़ी क्रूरतापूर्ण नेहा के गले, पेट सहित और शरूर पर चाकू से 7 बार वार किए।

नेहा हिरेमथ की फैजल ने की 7 बार चाकू मारकर हत्या (Source : India Today)

नेहा को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस की शुरूआती जांच में सामने आया कि एमसीए के दौरान फैजान नेहा का क्लासमेट था, बाद में उसने कॉलेज ड्रॉप कर दिया। आरोपी ने नेहा को प्रपोज किया मगर नेहा का पूरा ध्यान अपने सपनों और पढ़ाई पर था इसलिए उसने मना कर दिया। ये बात आरोपी फैजान को हजम नहीं हुई और उनसे नेहा को मार डाला।

फैयाज ने पुलिस को पूछताछ के दौरान बताया कि नेहा और वो रिलेशनशिप में थे। कुछ दिनों से अचानक वह उससे दूर रहने लगी थी। इसलिए उसने घटना को अंजाम दिया।

पिता के अनुसार आरोपी ने पहले उनकी बेटी को प्रपोज किया था मगर वो उसे पसंद नहीं करती थी। इसी वजह से बेटी ने प्रपोजल ठुकरा दिया, वो इन सबसे दूर रहती थी, इसके बाद से ही उसके सिर पर खून सवार हो गया था।

Neha Hiremath love jihad case

पिता निरंजन हिरामेठ ने अपनी बेटी की मौत को लव जिहाद का मामला बताया साथ ही कांग्रेस के इस पहलू से जांच को खारिज करने को लेकर निराशा व्यक्त की। साथ ही इस मामले का राजनीतिक तुष्टिकरण करने का भी आरोप लगाया।

वर्तमान में 16 फरवरी 2026 को कर्नाटक उच्च न्यायालय ने इस मामले में आरोपी फैयाज की जमानत याचिका खारिज कर दी है। इस याचिका को लगातार तीसरी बार खारिज किया गया है। वकील का कहना है कि हिंदू बेटी को न्याय जरूर मिलेगा। न्याय में देरी हो सकती है मगर हमें पूरा विश्वास है कि ये हमारे पक्ष में होगा।

UP: नाबालिग को ब्लैकमेल कर बार-बार किया दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाकर देते थे धमकी

UP Love Jihad Case photo(उत्तर प्रदेश, सिद्धार्थनगर गैंग रेप पीड़िता)

उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले के कपिलवस्तु थाना क्षेत्र में (अक्टूबर 2025) एक नाबालिग हिंदू लड़की से गैंग रेप और ब्लैकमेलिंग का दिल दहलाने वाला मामला सामने आया। जुनैद ने सबसे पहले पीड़िता से दोस्ती की, प्रेमजाल में फंसाया और उसका वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया। इस दौरान उसने अपने दोस्तों को बुलाकर कई महिनों तक बार-बार पीड़िता का रेप किया।

पुलिस ने इस मामले में 8 लोगों के खिलाफ दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग और आईटी एक्स समेत कई धाराओं में केस दर्ज किया। बाकी आरोपियों के नाम जुनैद, हलीम, मुमताज उर्फ कमर, शबाब, रैयान, शादाब, हफीक, वैद्य व सिराजुद्दीन है।

इन लोगों ने कई महिनों तक पीड़िता को डरा-धमकाकर उसका यौन-शोषण किया। आठों आरोपी उसे बार-बार बुलाकर यौन शोषण करते रहे, साथ ही वीडियो वायरल करने की धमकी भी देते रहे। पुलिस ने इन सभी आरोपियों के पर धारा 376 (दुष्कर्म), 506 (धमकी), 354 (शोषण), 120बी (साजिश) और आईटी एक्ट की धारा 67 के तहत केस दर्ज किया है।

यह भी पढ़ें – The Kerala Story 2: चेहरे नये कहानी वही, 10 असल घटनाओं से समझें लव जिहाद की क्रूर सच्चाई

पीड़िता लंबे वक्त तक बदनामी के डर से काफी समय तक चुप रही मगर अंत में उसने हिम्मत करके सारी जानकारी परिजनों को दी। अपने साथ हुई आपबीती बताई। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दुष्कर्म करने वालों में पड़ोसी गांव निवासी अधेड़ आयु के हफीक भी है। इसने धमकी देते हुए कई बार घर पर बुलाकर दुष्कर्म किया है।

हालांकि इस केस की जांच उतनी तेजी से आगे नहीं बढ़ी, जितनी बढ़नी चाहिए थी। पीड़िता ने गुहार लगाते हुए कहा कि अगर मुझे न्याय नहीं मिला तौ मैं आत्महत्या कर लूंगी। फिलहाल मामले की जांच जारी है और नाबालिग पीड़िता को साइकोलॉजिकल काउंसलिंग और विशेषज्ञ सहायता भी दी जा रही है ताकि वह ट्रॉमा से उबर सके।

इंस्टाग्राम पर साजिद से दोस्ती, 7 दिन…23 लड़के और दरिंदगी…जानें वाराणसी गैंगरेप का वो केस जिसने देश को दहलाया

Varansi Gang Rape – police Station pandayapur

  • जीवन में उस हिंदू लड़की के कुछ सपने थे, वो अपना भविष्य उज्ज्वल बनाना चाहती थी।
  • वो बीएड में एडमिशन की तैयारी कर रही थी और रोज रनिंग के लिए जाया करती थी, मगर साजिद ने उसकी जिंदगी बर्बाद कर दी।

उत्तर प्रदेश के वाराणसी से अप्रैल 2025 में लव जिहाद का एक और हैरान करने वाला मामला सामने आया। जहां 7 दिनों तक 23 लोगों ने एक हिंदू युवती के साथ गैंगरेप किया। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर उसकी दोस्ती साजिद नामक एक युवक से हुई थी। उसने युवती की अपने दोस्तों से भी दोस्ती करवाई। 29 मार्च को साजिद ने उसे मिलने के लिए बुलाया था। इसके बाद 7 दिनों तक अलग-अलग हुक्का बार और कैफे में ले जाकर युवती के साथ दुष्कर्म करते रहे।

सोहेल,  दानिश, अनमोल, साजिद, जाहिर, इमरान, अमन, राज खान, सोहेल, शोएब, जैब, आयुष समेत कुल 23 आरोपी हिंदू युवती को होटेल, कैफे, गोदाम, छत कमरे और सुनसान जगहों पर ले जाकर रेप करते रहे। युवती किसी तरह अपना पीछा छुड़ाकर घर पहुंची और अपने साथ हुई हैनावियत के बारे परिजनों को बताया। पीड़िता का मां की तहरीर पर लालपुर पांडेपुर थाने में 23 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया। इसमें 12 की पहचान हो चुकी है, वहीं 11 अज्ञातों की तलाश जारी है। पीड़िता को इस पूरी घटना से गहरा सदमा लगा है, जिसके चलते उसकी काउंसलिंग कराई जा रही है।

वाराणसी के पुलिस कमिश्नर ने मीडिया को बताया कि, “यह मामला बेहद गंभीर है। अपराधियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। जिन जगहों पर यह घिनौना कृत्य हुआ, उन पर कानूनी कार्रवाई तय है।”

धर्मनगरी वाराणसी में ये लव जिहाद का स्तब्ध करने वाला मामला सामने आया, जिसने पूरी देश को हैरान कर दिया।

आरती को बनाया तमन्ना, नमाज पढ़ने और बुर्का पहनने को किया मजबूर, 2 साल बाद माता-पिता के पास पहुंची महिला

( Bihar Love Jihad Case – Source Credit – organizer )

बिहार के सारण जिले से 30 नवंबर 2023 को लव जिहाद से जुड़ा एक और मामला सामने आया है, जहां महिला (आरती) ने आरोप लगाया कि निकाह के जरिए पहले उसे मजबूरन इस्लाम कुबूल कराया गया। बाद में उसके पति ने उसे छोड़ दिया। आरोपी ने पहले उसे प्रेमजाल में फंसाया और जबरन भागने पर मजबूर किया। कई महीनों तक वो पीड़िता के साथ यौन शोषण करता रहा। महिला अनुसूचित जाति से आती है।

आरोपी ने जबरन उसे इस्लाम में मतांतरित कराकर उसे छोड़ दिया इससे परेशान होकर पीड़िता ने पुलिस से संपर्क किया। 17 नवंबर 2023 में पूरे मामले की एफआईआर दर्ज की गई। (इसुआरपुर पुलिस स्टेशन में एफआईआर संख्या 301/2023 के तहत दर्ज किया गया। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो आरोपी अरमान अली (22) (नौशाद मंसूरी का बेटा है।)

Case complain letter

अरमान ने उसके साथ संबंध बनाए और निकाह नहीं किया। 8 सितंबर 2022 को उसे जबरन इस्लाम कुबूल कराया गया और उसका हिंदू नाम बदलकर तमन्ना रख दिया गया। इस दौरान युवती सारी सच्चाई समझ चुकी थी और घर वापस जाने की गुहार लगाने लगी थी। आरती ने परिवार से भी वापस लौटने के लिए प्रार्थना की मगर सबने मना कर दिया। इसी बीच अरमान उसे बेल्ट और हाथों से पीटने लगा, उसके बच्चे को मार डाला। महिला ने हताश होकर कई बार आत्महत्या करने की कोशिश की मगर कामयाब नहीं हुई। यह भी पढ़ें – The Kerala Story 2: चेहरे नये कहानी वही, 10 असल घटनाओं से समझें लव जिहाद की क्रूर सच्चाई

एक बार कई जाते वक्त अरमान अचानक गायब हो गया, शायद ये युवती के लिए सबसे अच्छा मौका था। उसने बिना किसी देरी के पूरी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर पति अरमान अली, सास मजीदा खातून और ससुर नौशाद मंसूरी व देवर इरफान मंसूरी को आरोपी के रूप में पहचाना है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 323, 341, 420 (धोकाधड़ी), 498(ए) (महिलाओं के प्रति क्रूरता), 504 जानबूझकर अपमान, 506 (आपराधिक धमकी), 34(सामान्य इरादे से कुकृत्य करना) व दहेज अधिनियम की धारा ¾ शामिल है।

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार आरती को नमाज पढ़ने और बुर्का पहनने को मजबूर किया गया था। वो प्रेगनेंट हो गई थी और जुलाई 2024 में उसने एक बच्चे को जन्म दिया। अरमान उसे हमेशा इस्लामी रीति रिवाज अपनाने को कहता ये बोलकर कि इससे महिला की जन्नत में जगह पक्की हो जाएगी।

Maharashtra: पहले 18 वर्षीय हिंदू लड़की को शकील ने किया गर्भवती, फिर गला घोंटकर मारा और शव जलाया

महाराष्ट्र के गोंदिया जिले में 10 फरवरी 2025 को एक दिल दहला देने वाला सनसनीखेज मामला सामने आया, जहां एक (18 वर्षीय) हिंदू लड़की को शकील मुस्तफा सिद्दिकी ने अपने प्रेमजाल में फंसाकर गर्भवती कर दिया। जब लड़की ने शादी का दबाव बनाया तो इससे तंग आकर आरोपी ने उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी। आरोपी की क्रूरता यही नहीं रुकी, उसने शव को जलाकर सबूत मिटाने की कोशिश की।

पूरी घटना गोरेगांव तहसील के बबई गांव की है, जब सुबह की सैर के समय गांववालों ने महिला की अर्धनग्न लाथ देखी तो पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने हरकत में आकर शव बरामद किया और जांच शुरू कर दी। जांच में सामने आया कि आरोपी मृतका का परिचित ईंट भट्टा मालिक शकील मुस्तफा सिद्दिकी (38) था। पहले उसने 18 वर्षीय लड़की को अपने प्रेमजाल में फंसाया और उसके साथ दुष्कर्म किया। जब लड़की ने मुस्तफा पर शादी करने का दबाव बनाया तो वो साफ पलट गया। इसके बाद आरोपी ने हत्या की साजिश रची। उसने 10 फरवरी को लड़की को खेत में बुलाकर पहले दुपट्टे से उसका गला घोंटकर हत्या कर दी और शव को चादर में लपेटकर जलाने की कोशिश की ताकि हर तरह के सबूत मिटाए जा सकें।

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए अधिकारियों के निर्देश पर लोकल क्राइम ब्रांच और गोरेगांव पुलिस के साथ तेजी से जांच सुरू कर दी। साथ ही कुछ ही घंटो में आरोपी मुस्तफा को पकड़ लिया गया, जिसने पूछताछ में अपनी करतूत स्वीकार की। आरोपी को कोर्ट ने रिमांड पर भेजा और सबूत तलाशे ताकि जांच तेज हो सके।

यह भी पढ़ें – The Kerala Story 2: चेहरे नये कहानी वही, 10 असल घटनाओं से समझें लव जिहाद की क्रूर सच्चाई

यह भी पढ़ें – केंद्र-नागालैंड-ENFO समझौता: 8 सवालों से समझें पूर्वोत्तर की सुरक्षा, शांति और विकास की नई दिशा

यह भी पढ़ें –

Related News