Menu

CM रेखा गुप्ता ने शालीमार बाग में लायंस आई सेंटर का किया उद्घाटन, स्वास्थ्य क्षेत्र में सुधार को बताया प्राथमिकता

Editor Ritam HindiEditor Ritam Hindi28 Mar 2026, 01:29 pm IST
CM रेखा गुप्ता ने शालीमार बाग में लायंस आई सेंटर का किया उद्घाटन, स्वास्थ्य क्षेत्र में सुधार को बताया प्राथमिकता
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता शालीमार बाग स्थित लायंस आई सेंटर के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होती हुईं

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अपनी विधानसभा क्षेत्र शालीमार बाग में लायंस आई सेंटर का उद्घाटन किया। सीएम ने लायंस क्लब इंटरनेशनल की ओर इस सार्थक और जनसेवा वाली पहल की सराहना की। मुख्यमंत्री रेखा ने कहा कि यह आई सेंटर केंद्र क्षेत्रवासियों को बेहतर नेत्र चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने में अहम भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा कि लायंस आई सेंटर का ये प्रयास समाज के कमजोर वर्गो तक सेवाएं पहुंचाने में काफी मददगार होगा।

सीएम रेखा गुप्ता ने अपने पिछले एक साल के कार्यकाल में स्वास्थ्य क्षेत्र में किए गए कार्यों का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि हाल ही में जारी वर्ष 2026-27 के ₹1,03,700 करोड़ के बजट में से ₹12, 645 करोड़ सिर्फ स्वास्थ्य सेवाओं के लिए आवंटित किए हैं। इस बजट से सरकारी अस्पतालों, डिस्पेंसरियां और आयुष्मान आरोग्य मंदिर बनाएं जाएंगे। राजधानी में स्वास्थ्य का बुनियादी ढ़ांचे को और ज्यादा मजबूत किया जाएगा।

पिछले 1 वर्ष में स्वास्थ्य के क्षेत्र में रेखा सरकार ने किए बेहतरीन काम

बता दें कि दिल्ली में स्वास्थ्य के क्षेत्र में रेखा सरकार लगातार कार्य कर रही है। सरकार बनने के बाद पहली कैबिनेट मीटिंग में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आयुष्मान आरोग्य योजना को दिल्ली में लागू किया। इसके अंतर्गत दिल्ली में पात्र व्यक्तियों को सालाना 10 लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा दिया गया है।

अभी तक 7.23 लाख आयुष्मान कार्ड जारी किए जा चुके हैं। SHA (राज्य स्वास्थ्य एजेंसी) के अनुसार, 29,120 से ज्यादा लोगों ने इस योजना के तहत अपना इलाज कराया है। आयुष्मान वय वंदना योजना के अंतर्गत 70 साल से ऊपर के सभी बुजुर्गों को 10 लाख रुपये के स्वास्थ्य बीमा की सुविधा दी गई है।

इसके अलावा रेखा गुप्ता सरकार ने राजधानी के सभी सरकारी अस्पतालों में जन औषधि केंद्र खोले हैं, जहां गरीबों को बहुत कम कीमतों पर सस्ती जैनेरिक दवाइयां मिलना सुनिश्चित हुआ है।

सीएम रेखा ने दिल्लीवासियों को घर के पास उच्चतम स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए 370 से ज्यादा आयुष्मान आरोग्य मंदिर खोले। यहं पर फ्री टेस्ट, निःशुल्क दवाइयां, उन्नत डायग्नोस्टिक सेवाएं, कैंसर स्क्रीनिंग, टीकाकरण और मातृ-शिशु देखभाल की सुविधाएं उपलब्ध हैं। अभी और भी आरोग्य मंदिरों का निर्माण जारी है। सरकार का लक्ष्य पूरी दिल्ली में 1100 आयुष्मान आरोग्य मंदिर खोलने का है।

Related News