Menu

दिल्ली की सड़कों का होगा कायाकल्प, रेखा सरकार ने ₹802 करोड़ के प्रोजेक्ट की दी सौगात, 241 मुख्य सड़कें बनेंगी ‘स्मार्ट’

Editor Ritam HindiEditor Ritam Hindi19 Feb 2026, 02:27 pm IST
दिल्ली की सड़कों का होगा कायाकल्प, रेखा सरकार ने ₹802 करोड़ के प्रोजेक्ट की दी सौगात, 241 मुख्य सड़कें बनेंगी ‘स्मार्ट’
दिल्ली की मुख्य सड़कों का आधुनिक पुनर्विकास

राजधानी दिल्ली की सड़कों को गड्ढामुक्त, समतल और लंबे समय तक टिकाऊ बनाने के लिए सीएम रेखा गुप्ता ने सड़क सुधार परियोजना को मंजूरी दे दी है। इस योजना के तहत दिल्ली की 241 से ज्यादा मुख्य सड़कों का पुनर्विकास किया जाएगा।

‘वॉल-टू-वॉल’ कारपेटिंग मॉडल से बदल जाएगी रूपरेखा

सीएम ने इस परियोजना पर जोर देते हुए कहा कि सड़क सुधार परियोजना में केंद्र सरकार का पूरा सहयोग है। इस परियोजना में सभी सड़कों को ‘वॉल-टू-वॉल कारपेटिंग मॉडल’ के तहत विकसित किया जाएगा, इससे सड़कें आधी-अधूरी नहीं रहेंगीं और जलभराव जैसी समस्याओं से भी छुटकारा मिलेगा. परियोजना के दायरे में 45 से ज्यादा विधानसभा क्षेत्रों की करीब 400 किलोमीटर लंबी सड़कें आएंगी।

केंद्र सरकार का भी रहेगा पूरा सहयोग

इस प्रोजेक्ट की कुल लागत ₹802.18 करोड़ है। कुल बजट में से ₹643.36 करोड़ केंद्र के ‘सेंट्रल रोड इंफ्रास्ट्रक्चर फंड’ (CRIF) से प्राप्त होंगे, जबकि शेष ₹158.82 करोड़ दिल्ली सरकार उपलब्ध कराएगी। सरकार ने इसी साल के अंत तक इस कार्य को पूरा करने का लक्ष्य रखा है, ताकि जनता को जल्द राहत मिल सके।

सरकार का कहना है कि सभी चरणों को तकनीकी मानकों के अनुसार पूरा किया जाएगा। इससे बारिश में जलभराव की समस्या दूर होगी और सड़कें लंबे समय तक सुरक्षित रहेंगी। पिछले वर्ष भी दिल्ली सरकार ने इसी तकनीक से लगभग 150 किलोमीटर लंबी सड़कों का निर्माण कराया था।

इन प्रमुख इलाकों की सड़कों की बदलेगी तस्वीर

प्रोजेक्ट में जिन इलाकों की सड़को को ठीक किया जाएगा उनमें अगस्त क्रांति मार्ग, आउटर रिंग रोड, लाला लाजपत राय मार्ग, राव तुला राम मार्ग, नजफगढ़-झाड़ौदा रोड, कापसहेड़ा-बिजवासन मार्ग, डॉ. के.एन. काटजू मार्ग डीबी गुप्ता रोड (करोल बाग), शामनाथ मार्ग (चांदनी चौक), पटपड़गंज रोड और खजूरी-गोकलपुरी फ्लाईओवर समेत सभी विधानसभाओं की लगभग 400 किलोमीटर लंबी कुल 241 से अधिक सड़कें शामिल हैं।

Related News