Top News: भारत ने जीता पहला ब्लाइंड महिला T20 वर्ल्ड कप, घुसपैठियों पर CM योगी सख्त, सीएम फडणवीस ने पाक को लताड़ा

‘टीम इंडिया’ ने जीता पहला ब्लाइंड महिला T-20 वर्ल्ड कप, फाइनल में नेपाल को 7 विकेट से दी मात
भारतीय महिला ब्लाइंट क्रिकेट टीम ने पहला ब्लाइंड महिला T-20 वर्ल्ड कप जीत लिया है। भारतीय टीम ने फाइनल मुकाबले में नेपाल को 7 विकेट से मात दी। भारत में पूरे टूर्नामेंट में एक भी मैच नहीं हारा और फाइनल तक यह सिलसिला बरकरार रखा। सबसे पहले श्रीलंका को 10 विकेट से शिकस्त दी। इसके बाद आस्ट्रेलिया को 209 रनों से हराया। इसके बाद नेपाल को 85 रनों से रौंदा, अमेरिका को 10 विकेट से मात दी। पाकिस्तान को भी भारत ने 8 विकेट से धूल चटाई। फिर सेमीफाइनल में अस्ट्रेलिया को 9 विकेट से पटखनी देकर फाइनल में जगह बनाई थी।
पाकिस्तान सीधी जंग नहीं जीत सकता, इसलिए आतंकी साजिश रच रहा: CM देवेंद्र फडणवीस ने लताड़ा
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मुंबई में गेटवे ऑफ इंडिया पर आयोजित ग्लोबल पीस ऑनर्स कार्यक्रम में 26/11 आतंकी हमले के शहीदों को श्रद्धांजलि दी। सीएम फडणवीस ने लाल किले पास हुए धमाके और पहलगाम आतंकी हमले का जिक्र करते हुए पाकिस्तान को घेरा। फडणनीस ने दो टूक कहा कि पाकिस्तान सीधे युद्ध में भारत को नहीं हरा सकता, इसलिए वह नए तरीके के हमलों की साजिश रच रहा है। उन्होंने कहा कि आतंकियों का मकसद कई शहरों को दहलाना था लेकिन सुरक्षा एजेंसियों ने समय पर वाइट कॉलर टेरर मॉड्यूल का पर्दाफाश कर ऐसा होने से बचा लिया। सीएम ने मुंबई हमले का जिक्र करते हुए इसे मुंबई की इकोनॉमिक पावर और देश की संप्रभुता पर हमला बताया। उन्होंने कहा कि अगर उस समय साहस दिखाया होता तो शायद दुश्मन इस तरह के हमले की फिर हिम्मत नहीं करता।
UP: बांग्लादेशी घुसपैठियों पर योगी सरकार सख्त, सभी जिलों में डिटेंशन सेंटर बनाने के दिए निर्देश
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अवैध घुसपैठियों को लेकर काफी सख्त नजर आ रहे हैं। उन्होंने अधिकारियों और जिलों के डीएम को हर जिले में डिटेंशन सेंटर बनाने के आदेश दिए हैं। सीएम योगी ने अब ऐसे संदिग्ध लोगों की पहचान करने और सत्यापन की प्रक्रिया पूरी होने तक उन्हें डिटेंशन सेंटर में रखने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को दो टूक कहा है कि ऐसे सभी घुसपैठियों की पहचान की जाए और उनपर नियमानुसार कार्रवाई की जाए। बता दें कि यूपी के कई जिलों में बांग्लादेशी-रोहिंग्या घुसपैठियों के बसने के मामले सामने आए थे। हाल ही में खुफिया रिपोर्ट में खुलाफा हुआ था कि लखनऊ नगर निगम में 80 प्रतिशत सफाईकर्मी बांग्लादेशी और रोहिंग्या हैं। जिसके बाद ऐसे लोगों के खिलाफ मिशन मोड़ में कार्रवाई की जानी शुरू की गई है।
बढ़ते प्रदूषण के चलते दिल्ली-NCR में सख्त हुए नियम, CAQM ने GRAP प्रोटोकॉल में किया संशोधन
दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण के बीच ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान (ग्रेप) के नियमों को अब और ज्यादा सख्त कर दिया है। CAQM ने अब ग्रेप के प्रोटोकॉल में बदलाव किया है। इसके तहत ग्रेप-4 को अब हटा दिया गया है। यानी अब तीन स्टेज ही होंगे। स्टेज-3 (AQI 401-450) में स्टेज-4 के नियम लागू होंगे। जिसके तहत सरकारी-निजी दफ्तरों में 50% वर्क फ्रॉम होम और निर्माण कार्य पूरी तरह बंद रहेगा। स्टेज-2 (AQI 301-400) में स्टेज-3 के उपाय जैसे स्टैगर्ड टाइमिंग रहेगी। वहीं स्टेज-1 (AQI 201-300) में स्टेज-2 के कदम (ट्रैफिक प्रबंधन, पब्लिक ट्रांसपोर्ट) बढ़ाना शामिल है। दिल्ली सरकार RWAs को 10,000 इलेक्ट्रिक हीटर बांटेगी, कोयला-लकड़ी जलाने पर रोक रहेगी।
दिल्ली पुलिस ने ISI कनेक्शन वाला इंटरनेशनल हथियार तस्कर गिरोह का किया पर्दाफाश, 4 तस्कर गिरफ्तार, कई हथियार बरामद
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने ISI से जुड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्कर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए रोहिणी से 4 तस्करों को गिरफ्तार किया है। वहीं 10 पिस्टल और 92 कारतूस भी बरामद किए हैं। यह तस्कर तुर्किए-चीन से पाकिस्तान में हथियार मंगवाते थे, इसके बाद यहां से ड्रोन के जरिए पंजाब में हथियार गिराए जाते थे। यहां से यूपी-पंजाब के तस्कर हथियारों को लॉरेंस और गोगी गैंग को सप्लाई करते थे। बता दें कि यह रैकेट पाकिस्तान से ऑपरेट होता था और हवाला के जरिए पैसा भेजा जाता था।
UP: 3 मुस्लिम छात्रों ने हिन्दू छात्राओं की पानी की बोतल में मिलाया टॉयलेट, शोचालय में लिखे अपशब्द; स्कूल प्रबंधक ने आरोप नकारे
उत्तर प्रदेश के बदायूं से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां आरोप है कि एक हायर सेकंडरी स्कूल में तीन मुस्लिम छात्रों ने हिन्दू छात्राओं की पानी की बोतल में पेशाब मिलाया। इतना ही नहीं आरोपी छात्रों ने शौचालय की टीवार पर अभद्र शब्द भी लिखे। जिसके बाद पीड़ित हिंदू छात्राओं के अभिभावक और करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने बड़ी तादाद में स्कूल पहुंचे और आरोपित छात्रों पर कार्रवाई करने और स्कूल से उन्हें निष्कासित करने की मांग की। वहीं स्कूल प्रबंधक ने ऐसे आरोपों को न केवल नकारा, बल्कि उल्टा अभिभावक और करणी सेना के कार्यकर्ताओं पर स्कूल में घुसकर अभद्रता करने के आरोप मड़ दिए |
दोनों पक्षों ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस इंस्पेक्टर अजयपाल का कहना है कि पूरे मामले की रिपोर्ट डीएम को भेजी जा रही है। जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
नमाज पढ़ने और गाय का मांस खाने के लिए किया मजबूर: अंजली गुप्ता ने पति शहवान पर दर्ज करवाया केस; सुनाई आपबीती
उत्तर प्रदेश के महाराजगंज में अंजली गुप्ता ने अपने पति शहवान पर इस्लाम कबूल करने और मारपीट करने का आरोप लगाया है।पीड़िता ने थाने में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित महिला के अनुसार, शादी के समय आरोपी शहवान ने उसे हिन्दू रीति रिवाज से रहने की बात कही थी लेकिन एक बच्चे के जन्म के बाद उसका व्यवहार बदल गया। अब शहवान धर्म परिवर्तन करने के लिए प्रताड़ित करता है। नमाज पढ़ने, गाय का मांस खाने और रोजा रखने के लिए वो और उसके घर वाले मजबूर करते है। विरोध करने पर आरोपी और उसके घर वाले (भाई-पिता) पिटाई करते हैं। पीड़िता ने बताया कि उसके पति की किसी अन्य लड़की से भी संबंध है | पुलिस ने BNS की कई धाराओं समेत उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म परिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम 2021 के तहत 3 और उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म सम परिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम 2021 5 ( 1) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
MP: ‘हैप्पी पंजाबी’ बनकर इरफान अली ने हिंदू युवती के साथ किया दुष्कर्म, मारपीट; डॉ. गुलाम हुसैन कुरैशी ने भी नाम बदलकर की ‘भाईजान’ की मदद
मध्य प्रदेश के देवास स्थित एपेक्स अस्पताल के डॉक्टर गुलाम हुसैन कुरैशी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस डॉक्टर ने अपनी मुस्लिम पहचान छिपाकर अपने बलात्कारी दोस्त इरफान अली को बचाने में मदद की थी। मामला यूं है कि इरफान अली ने हैप्पी पंजाबी बनकर एक हिंदू युवती को पहले प्रेम जाल में फंसाया और फिर उसके साथ दुष्कर्म किया। उसने युवती को बेरहमी से पीटा भी। जब युवती को गंभीर चोटें आई और उसके सिर से खून बहने लगा तो इरफान उसका इलाज कराने के लिए एपेक्स अस्पताल में अपने दोस्त डॉ. गुलाम हुसैन कुरैशी के पास ले आया। कैरेशी ने डॉ. बबलू बनकर पीड़िता का इलाज किया, उसके सिर में तीन टांके लगाए लेकिन इसका रिकॉर्ड रजिस्टर में दर्ज नहीं किया गया। आरोपी डॉक्टर ने मेडिको लीगल केस (MLC) होने के बावजूद पुलिस को सूचना नहीं दी, जिससे वह भाईजान को बचा सकें। अब पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि यह डॉक्टर का ही कारनामा था या पूरे अस्पताल प्रशासन की मिलीभगत है।
UP: हिन्दू लड़की को बहला-फुसलाकर ले गया यासिर, घर से जेवर-नकदी भी गायब; जांच जारी
संभल जिले के चंदौसी तहसील के बनियाठेर थाना क्षेत्र में एक परिवार में थाने में तहरीर दी है कि यासिर पुत्र जफरुद्दीन उनकी बेटी को बहला-फुलाकर भगा कर ले गया। पीड़ित परिवार का आरोप है कि यासिर उनकी बेटी को आते-जाते परेशान करता था और फोन पर जबरन बात करने की कोशिश करता था। 18 नवंबर को आरोपी लड़की को भगा कर ले गया साथ ही सोने के कुण्डल, चांदी की पायल, सोने का हार और 10 हजार रुपये नकद पर भी उसने हाथ साफ कर दिया। बता दें कि लड़की के पिता हिमाचल में मजदूरी करते हैं, जब उन्हें इस बात की खबर हुई तो वह वापस आए और आरोपी यासिर के पिता जफरुद्दीन के पास गए, जहां उनके साथ गाली-गलौज की गई और अपमानित कर भगा दिया गया। पीड़ित परिवार ने पुलिस ने सख्त कार्रवाई की गुहार लगाई है,वहीं थानाध्यक्ष मनोज कुमार वर्मा ने बताया कि इस मामले की जांच की जा रही है।
MP: ‘जय श्री राम’ कहने पर स्कूल संचालक ने 8वीं क्लास के छात्र की कर दी पिटाई, हिन्दू संगठनों में आक्रोश
मध्य प्रदेश के जबलपुर स्थित मिस्पा मिशन स्कूल में संचालक राजेश खंडारे ने ‘जय श्री राम’ कहने पर 8वीं कक्षा के छात्र की पिटाई कर दी। पीड़ित छात्र प्रबल सिंह ठाकुर का कहना है कि वह रोजाना की तरह सुरक्षा गार्ड को जय श्री राम कहकर स्कूल में आया। संचालक को गुड मॉर्निंग कहा, तो उन्होंने दोनों कान पकड़कर बाल खींचे और थप्पड़ मारे। और सख्त लहजे में कहा कि कल से जय श्री राम नहीं बल्कि गुड मॉर्निंग कहना। इसके बाद बच्चे के पैरेंट्स और हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने स्कूल प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और थाने में शिकायत दर्ज कराई। हिन्दू संगठनों का कहना है कि धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाना बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वहीं स्कूल के प्राचार्य सुनील दुबे ने सफाई दी कि मारपीट का इरादा नहीं था, संचालक ने सिर्फ बोलने के तरीके पर डांटा था। पुलिस ने परिजनं की शिकायत पर मामले की जांच शुरु कर दी है।
UP: रामपुर में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी फिरासत को कोर्ट ने भेजा जेल, इस्लाम कबूलने का बनाता था दबाव
उत्तर प्रदेश के रामपुर में दुष्कर्म और धर्म-परिवर्तन का दबाव बनाने वाले आरोपी फिरासत को पुलिस ने न्यायलय में पेश किया। जहां कोर्ट ने आरोपी को जेल भेजने का आदेश दिया। बता दें कि पटवाई क्षेत्र में पीड़िता के पिता ने थाने में तहरीर दी थी कि आरोपी ने उनकी नाबालिग लड़की के साथ कई बार दुष्कर्म किया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता पर धर्म-परिवर्तन और निकाह करने का दबाव बनाया गया। पुलिस ने कई गंभीर धाराओं में मामला किया और आऱोपी फिरासत को गिरफ्तार किया।
हिमाचल प्रदेश: दौलतपुर चौक में मस्जिद निर्माण के विरोध में ग्रामीणों ने DC को सौंपा ज्ञापन, तुरंत रोक की मांग
हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के दौलतपुर चौक वार्ड-1 में वक्फ बोर्ड की जमीन पर मस्जिद के अतिरिक्त निर्माण को लेकर ग्रामीणों ने विरोध जताया। बुधवार को ग्रामीणों का एक प्रतिनिधिमंडल ऊना पहुंचा और डीसी को ज्ञापन सौंपा, जिसमें निर्माण कार्य तत्काल रोकने की मांग की गई। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में किसी विशेष समुदाय के घर नहीं हैं, फिर भी आसपास के लोग नमाज के लिए आते हैं, जो तनाव पैदा कर सकता है। ग्रामीणों का कहना है कि यह निर्माण, नियमों के विरुद्ध है। डीसी ने एसडीएम को जांच सौंपी है और रिपोर्ट के आधार पर सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
बुलंदशहर: मस्जिद के बाहर बुजुर्ग की हत्या में सात को उम्रकैद, प्रत्येक पर 50 हजार का जुर्माना भी लगाया
उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में तीन साल पहले मस्जिद के गेट पर 65 वर्षीय इदरीश की गोली मारकर हत्या के मामले में अदालत ने 7 दोषियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। एडीजे प्रथम प्रीति श्रीवास्तव की अदालत ने प्रत्येक पर 50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। बता दें कि 15 जुलाई 2022 को खुर्जा कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला शेखपेन में सुबह नमाज के लिए जा रहे इदरीश, उनके बेटे इमरान और इरफान पर रियासुद्दीन, उसके बेटों सरफराज, उमरदीन, उसका साथी अफसर, मुस्तकीम (सरफराज का मामा) और मुबारक ने गोली चलाई थी। ताबड़तोड़ फायरिंग में इदरीश की मौके पर मौत हो गई। हमलावर घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने 9 आरोपियों पर चार्जशीट दाखिल की, लेकिन साक्ष्यों के अभाव में कोर्ट ने दो आरोपियों (आरिफ और कासिम) को बरी कर दिया।
भिवाड़ी में गौरक्षा दल ने 2 गोवंश को बचाया; 4 तस्कर गिरफ्तार
हरियाणा के गौरक्षा दल ‘मिशन मेवात’ ने भिवाड़ी में गौ तस्करी रोकने के लिए बड़ी सफलता हासिल की। संयुक्त अभियान में एक पिकअप गाड़ी पकड़ी गई, जिसमें 2 गोवंश (गाय/बछड़े)को सुरक्षित मुक्त कराया गया और चार तस्करों को गिरफ्तार किया गया। यह मुहिम टीम सोनु सरपंच (रेवाड़ी), सोनु पलवल, डॉक्टर गोविंद वृंदावन, राजबीर बोकन (गुड़गांव), सोनु भिवाड़ी, मोहम्मदपुर अहीर और अनिल यादव (अलवर) की संयुक्त टीम ने चलाई। इस दल ने इस सफलता को गौ माता और नंदू महाराज जी को समर्पित किया।











