प्यार को हथियार बनाकर हिन्दू छात्राओं को इस्लाम में कन्वर्ट कराने का भयावह खेल, 2014 से अब तक हुई 18 वास्तविक घटनाएं

‘द केरला स्टोरी-2’ फिल्म 27 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। यह मूवी मजहबी युवकों द्वारा हिन्दू लड़कियों को प्रेमजाल में फंसाकर उनका यौन शोषण, उत्पीड़न और जिहाद के लिए प्रयोग किए जाने की सत्य घटनाओं पर आधारित है।
पिक्चर में तीन हिन्दू लड़कियों की कहानी दिखाई गई है। सुरेखा नायर (केरल), जो UPSC के एग्जाम की तैयारी कर रही थी। IAS ऑफिसर बनकर देश सेवा करना चाहती थी। मध्य प्रदेश की जैवलिन थ्रो एथलीट नेहा संत औलंपिक में भारत के लिए गोल्ड लाना चाहती थी। राजस्थान की दिव्या पालीवाल एक सोशल मीडिया इंफ्यूएंसर बनना चाहती थी। लेकिन इन तीनों को सलीम, फैजान और रशीद ने अपने झांसे में फंसाकर इनके सपने चूर-चूर कर दिए और इनकी जिंदगी बर्बाद कर दी।
मूवी के टीजर में पीड़िता बताती है कि इन जिहादियों की टारगेट भारत की 8.5 करोड़ कुंवारी हिन्दू लड़कियों को कन्वर्ट करने का है। इस मूवी में तो केवल तीन हिन्दू लड़कियों की व्यथा को दिखाया गया है लेकिन धरातल पर स्थिति इससे कई गुना ज्यादा भयावह है।
वर्ष 2014 से अब तक इन मजहबी तत्वों ने रणनीतिक रुप से हिन्दू लड़कियों को लव जिहाद का शिकार बनाया, उनके सपने उनसे छिन लिए और उनका शीरीरिक और मानसिक शोषण किया। इतना ही नहीं इन जिहादियों ने उनको इस्लाम कबूलने के लिए भी मजबूर किया। तो चलिए जिहादियों द्वारा प्यार को हथियार बनाकर हिन्दू स्टूडेंट और एथलीट लड़कियों के जीवन बर्बाद करने की सोची समझी साजिश वास्तविक घटनाओं के पैटर्न से समझते हैं।
अलवर में अजीज ने PG हिन्दू छात्रा को प्रेमजाल में फंसाकर जीवन बर्बाद किया
राजस्थान के अलवर जिले में वर्ष 2022 में मुस्लिम युवक अजीज ने राहुल नाम बताकर पोस्ट-ग्रेजुएट हिन्दू छात्रा को इंस्टाग्राम के जरिए अपने प्रेमजाल में फंसाया। उसने धरा-धमकाकर हिन्दू छात्रा से दिल्ली में कोर्ट मैरिज भी कर ली। शादी के 2 साल बाद जब पीड़िता को उसकी असलियत पता चली कि अजीज मुस्लिम है, पहले से शादीशुदा है और उसकी एक बेटी है। पहली पत्नी को घर लाने का उसने विरोध किया तो अजीज ने उसके साथ मारपीट की। अजीज के उत्पीड़न से परेशान होकर पीड़ित हिन्दू छात्रा ने 28 नवंबर 2025 को सदन थाना क्षेत्र में लव जिहाद, धोखाधड़ी और शारीरिक-मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए थाने में मुकदमा दर्ज कराया।
लखनऊ: KGMU के मुस्लिम डॉक्टर ने हिन्दू छात्रा को फंसाकर कन्वर्ट करने का बनाया दबाव
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) में मुस्लिम रेजिडेंट डॉ. वसीम रजा ने पैथोलॉजी विभाग की पढ़ाई कर रही हिन्दू छात्रा को अपने प्रेमजाल में फंसाया। शादी का झांसा देकर उसका शारीरिक शोषण किया। उसने हिन्दू छात्रा पर निकाह के लिए इस्लाम कबूलने का दबाव भी बनाया। उसे हिन्दू छात्रा को मानसिक रूप से इसकदर प्रताड़ित किया कि छात्रा ने 17 दिसंबर 2025 को हॉस्टल में जहरीली गोलियां खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया । पीड़िता के परिजनों के अनुसार, आरोपी पहले भी एक हिन्दू लड़की को कन्वर्ट कर उससे निकाह कर चुका है। अब उसका अगला टारगेट उनकी बेटी थी। पीड़िता और उसके परिजन मुख्यमंत्री जन सुनवाई पोर्टल और राज्य महिला आयोग में शिकायत दर्ज करा चुके हैं।
इंदौर में हम्स शेख ने हनी बनकर हिन्दू छात्रा से किया रेप, इस्लाम कबूलने का दबाव बनाया
मध्य प्रदेश के इंदौर में 4 दिसंबर 2025 को एक हिन्दू महिला ने आरोपी हम्स शेख के खिलाफ लव जिहाद, रेप और जबरन कन्वर्जन का मामला दर्ज कराया है। पीड़िता के अनुसार, जब वह एमबीए की पढ़ाई कर अपना भविष्य गढ़ रही थी, उस दौरान हम्स शेख नामक शख्स ने ‘हनी’ नाम बताकर अपने चंगुल में फंसाया और भरोसा जीता। इसके बाद 26 जुलाई 2025 को घर में घुसकर छात्रा का रेप किया। उसने पीड़िता पर इस्लाम कबूलने का दबाव बनाया। अगस्त पीड़िता की शादी कही और तय हो जाने के बाद भी वह लगातार उसे प्रताड़ित करता रहा। आरोपी पुराने संबंधों का हवाला देकर प्रताड़ित करता था जिसके बाद हारकर हिन्दू युवती ने अपनी पति को सारी बात बताई और दोनों ने थाने में केस दर्ज कराया।
आगरा की दो हिन्दू छात्राएं अवैध कन्वर्जन रैकेट का बनी शिकार, पुलिस ने बंगाल से किया रेस्क्यू
उत्तर प्रदेश के आगरा में पुलिस ने जुलाई 2025 ‘ऑपरेशन अस्मिता’ के तहत एक बड़े अवैध कन्वर्जन रैकेट का पर्दाफाश किया, जिसमें हिंदू लड़कियों को सोशल मीडिया, ऑनलाइन चैनलों और ब्रेनवॉशिंग के माध्यम से बातचीत में लाकर इस्लाम अपनाने और निकाह के लिए प्रेरित किया जाता था। इस मामले का सुराग तब मिला जब मार्च 2025 में दो हिन्दू बहनों (जिनमें से एक M.Phil जूलॉजी स्नातक है) की लापता होने की रिपोर्ट दर्ज हुई।
जांच में पता चला कि वे बड़े अंतरराज्यीय कन्वर्जन रैकेट के चंगुल में फंस गई है। पीड़ित परिवार के अनुसार, उनकी बेटियों ने हिन्दू परंपराओं को छोड़ दिया और नमाज और बुर्का पहनना शुरू कर दिया था। 2021 में बड़ी बहन कोचिंग के दौरान जम्मू-कश्मीर की सायमा नामक महिला के संपर्क में आई थी, जिसने उसे बरगलाकर कश्मीर बुलाया और फिर उसने अपनी बहन को भी बुला लिया । जून-जुलाई 2025 में उत्तर प्रदेश पुलिस ने ‘मिशन अस्मिता’ चलाकर दोनों बहनों को कोलकाता से सुरक्षित रेस्क्यू किया और इस दौरान ISIS, LeT, PFI और SIMI जैसे आतंकी संगठनों से जुड़े एक बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ किया।
कर्नाटक में अकरम ने हिन्दू इंजीनियरिंग छात्रा का अपहरण किया
कर्नाटक के उड्डपी में 20 मार्च 2025 को कॉलेज से घर लौट रही 20 वर्षीय हिन्दू इंजीनियरिंग छात्रा का अकरम मोहम्मद ने अपहरण कर लिया। पीड़ित छात्रा के पिता ने बताया कि अकरम पिछले 5 वर्षों से इंस्टाग्राम के जरिए उसे परेशान कर रहा था और निजी तस्वीरें वायरल करने की बात कहकर ब्लैकमेल कर रहा था। पुलिस ने आरोपी अकरम मोहम्मद के खिलाफ BNS की धारा- 140 (3) के तहत मामला दर्ज किया था।
कानपुर में मोहसिन खान ने IIT छात्रा को फंसाकर दुष्कर्म किया, कन्वर्जन का दबाव बनाया
उत्तर प्रदेश के कानपुर में 28 नवंबर 2024 को IIT कानपुर की एक पीएचडी छात्रा को एसीपी मोहसिन खान ने अपने प्रेमजाल में फंसाकर दुष्कर्म किया और कन्वर्ट करने का दबाव बनाया। पीड़िता के अनुसार, मोहसिन खान ने उसका भरोसा जीतकर मंदिर में शादी रचाई लेकिन बाद में उसकी असलियत सामने आने पर उसे बंधक बनाकर रखा। इस दौरान आरोपी, उसकी मां और पत्नी ने मिलकर छात्रा पर इस्लाम कबूलने और निकाह करने का दबाव बनाया। इनकार करने पर उसे शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया।
संभल में मोहम्मद कासिव की प्रताड़ना से तंग पॉलिटेक्निक कर रही हिन्दू छात्रा ने की आत्महत्या
उत्तर प्रदेश के संभल में 6 अक्टूबर 2024 को पुलिस ने मोहम्मद कासिव को पॉलिटेक्निक हिन्दू छात्रा को निकाह के लिए दबाव बनाकर आत्महत्या के लिए विवश करने के जुर्म में गिरफ्तार किया। पीड़ित परिवार ने बताया कि आरोपी कासिव उसे रास्ते में परेशान करता था। वह उसपर इस्लाम अपनाने और निकाह करने का लगातार दबाव बना रहा था। जिसके बाद आरोपी की इस प्रताड़ना से तंग आकर छात्रा ने अपने कमरे में फांसी लगा ली।
नैनीताल हाईकोर्ट में हिन्दू लॉ छात्रा ने अनस के उत्पीड़न से परेशान होकर सुसाइड किया
उत्तराखंड के नैनीताल हाई कोर्ट में लॉ स्टूडेंट हिन्दू लड़की ने मुस्लिम युवक अनस द्वारा ब्लैकमेलिंग और कन्वर्जन के दबाव से तंग आकर आत्महत्या कर ली। पीडित परिजनों के अनुसार, आरोपी अनस ने उसे प्रेम जाल में फंसाया और उसके साथ मारपीट की और उत्पीड़न किया, जिससे तंग आकर उसने अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली।
कर्नाटक में फैयाज ने कॉलेज परिसर में MCA छात्रा नेहा हिरेमठ की चाकू से गोदकर हत्या की
कर्नाटक के हुबली में 18 अप्रैल 2024 को केएलई टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी में MCA (प्रथम वर्ष) की छात्रा नेहा हिरेमठ की उसके पूर्व सहपाठी फैयाज ने कॉलेज परिसर के अंदर चाकू से गोदकर नृशंस हत्या कर दी। बता दें कि आरोपी फैयाज सरकारी स्कूल शिक्षक का बेटा है। वह नेहा पर लंबे समय से इस्लाम कबूलने और निकाह करने का दबाव बना रहा था। नेहा के मना करने के बाद वह आगबबूला हो गया और उसने उसे मौत के घाट उतार दिया।
हैदराबाद में मोहम्मद अली सॉफ्टवेयर इंजीनियर हिन्दू महिला का यौन शोषण किया, युवती ने दी जान
तेलंगाना के हैदराबाद में 28 जनवरी 2024 को सॉफ्टवेयर इंजीनियर अदिति भारद्वाज ने मोहम्मद अली द्वारा दिए धोखे और उत्पीड़न से तंग आकर आत्महत्या कर ली। आरोपी ने पहले हिन्दू युवती को प्रेमजाल में फंसाया और शादी का झांसा देकर उसका यौन शोषण किया। हिन्दू युवती के गर्भवती हो जाने पर उसने निकाह करने से मना कर दिया और अन्य मुस्लिम महिला से निकाह कर लिया। इतना ही नहीं उसको इस्लाम में कन्वर्ट कराके उसका नाम आजिया फातिमा रख दिया। मोहम्मद अली से प्रताड़ित होकर हिन्दू युवती ने खुद जान दे दी।
जबलपुर में अब्दुल ने नेशनल बेसबॉल प्लेयर संजना बरकड़े ने न्यूड फोटो इस्टाग्राम पर अपलोड किए
मध्य प्रदेश के जबलपुर में अब्दुल ने राजन खान बनकर एक हिन्दू युवती नेशनल बेसबॉल प्लेयर संजना बरकड़े को प्रेमजाल में फंसाकर इस कदर प्रताड़ित किया कि इसने 5 जून 2023 को फांसी लगा ली। आरोपी अब्दुल ने पहले युवती का भरोसा जीता और उसके न्यूड फोटो-वीडियो बना लिए। जब युवती को आरोपी की असलियत पता चली तो वह वीडियो वायरल करने की धमकी तो उसने उसके सभी प्राइवेट वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल कर दिए और युवती मां को फोन कर इस्लाम कबूलने का दबाव बनाया।
मुरादाबाद में मैकेनिकल इंजीनियरिंग हिन्दू छात्रा का आरिफ ने किया शौषण, आत्महत्या की
उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में 14 मई 2023 को राजकीय महिला पॉलिटेक्निक कॉलेज के हॉस्टल में मैकेनिकल इंजीनियरिंग (सेकंड ईयर) की छात्रा ज्योति का शव फंदे से लटका मिला। पीड़ित परिजनों के अनुसार, कॉलेज का मुस्लिम शिक्षक मुहम्मद आरिफ लंबे समय से उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा था और कन्वर्जन का दबाव बना रहा था। ज्योति ने अपने पिता से मिलकर इस उत्पीड़न और डर की शिकायत की थी। परिजनों की तहरीर पर आरोपी शिक्षक मुहम्मद आरिफ और छात्र प्रवीण के खिलाफ धारा 302 (हत्या) के तहत मुकदमा दर्ज किया।
केरल में जिहादी ने हिंदू इंजीनियरिंग ग्रेजुएट युवती को शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म
केरल के अलाप्पुझा में पुलिस ने हिंदू इंजीनियरिंग ग्रेजुएट युवती को शादी का झांसा देकर फंसाने और बार-बार दुष्कर्म कर उसे आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में मनालादी किजकथिल अंशद नामक एक मुस्लिम फोटोग्राफर को गिरफ्तार किया है। आरोपी अंशद ने इंस्टाग्राम के जरिए युवती से दोस्ती की और शादी का झांसा देकर उसके घर तथा एर्नाकुलम के एक होमस्टे में ले जाकर यौन शोषण किया। जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी पहले भी कई हिन्दी युवतियों को इसी तरह शादी का झांसा देकर अपना शिकार बना चुका है और उसके फोन से कई लड़कियों के अश्लील फोटो भी मिले।
मेरठ में बीफार्मा की हिन्दू छात्रा को फंसाकर मुकर्रम अंसारी ने किया रेप
उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक मुस्लिम युवक मुकर्रम अंसारी ने बीफार्मा की पढ़ाई करने वाली हिन्दू महिला से पहले दोस्ती की। उसके बाद महिला को नोट्स देने के बाहने घर बुलाया और महिला को नशीला पदार्थ देकर दुष्कर्म किया। उसके बाद आरोपी युवक ने लंबे समय तक महिला को प्रताड़ित किया। जब पीड़िता के पति को इस बारे में मालूम हुआ तो उसके पति ने सुसाइड कर लिया।
भोपाल में आसू बनकर असद ने हिन्दू छात्रा को फंसाया और यौन शोषण किया
मध्य प्रदेश के भोपाल में इंजीनियरिंग सेकंड ईयर (B.E./B.Tech) की पढ़ाई कर रही 23 वर्षीय हिन्दू छात्रा को असद नामक युवक ने ‘आसू’ बनकर अपने प्रेमजाल में फंसाया और दो साल तक शारीरिक शोषण किया। आरोपी ने खुद को हिंदू और मैकेनिकल इंजीनियर बताकर छात्रा से दोस्ती की थी, लेकिन मार्च 2020 में मस्जिद में नमाज पढ़ते समय उसकी असलियत सामने आ गई। सच्चाई पता चलने पर जब छात्रा ने दूरी बनाई, तो आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देने लगा और निकाह के लिए जबरन इस्लाम अपनाने का दबाव बनाने लगा।
हैदराबाद में हिन्दू युवती पूजिता का डॉ. मोहम्मद अली ने किया शोषण, आत्महत्या की
तेलंगाना में हैदराबाद के शमशाबाद में 26 दिसंबर 2022 को एक UPSC एस्पिरेंट हिंदू युवती पूजिता ने अपने लिव-इन पार्टनर डॉ. मोहम्मद अली के धोखे और मानसिक शोषण से तंग आकर आत्महत्या कर ली। आरोपी डॉ. मोहम्मद अली ने पहले से शादीशुदा और बच्चों का पिता होने की बात छिपाकर पूजिता को अपने प्रेमजाल में फंसाया और 4 साल तक लिव-इन में रखकर उसका शारीरिक व मानसिक शोषण किया। जब पीड़िता को उसकी असलियत पता चली, तो वह इस विश्वासघात को बर्दाश्त नहीं कर सकी और उसने मौत को गले लगा लिया।
गोवा में हिन्दू छात्रा एस.बी. कृष्णा को हसन अली ने किया कन्वर्जन
गोवा में कट्टरपंथी मुस्लिम शेखर राय उर्फ हसन अली ने वर्ष 2020 में हिन्दू छात्रा एस.बी. कृष्णा को प्रेमजाल में फंसाकर उसका कन्वर्जन कराया और फिर उसे एक खतरनाक अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क के जरिए संदिग्ध गतिविधियों में धकेल दिया गया। पंजाब यूनिवर्सिटी में डेटा साइंस की पढ़ाई के दौरान आयशा को कश्मीरी छात्रों ने अपने प्रभाव में लेकर उसे कश्मीर जाने और इस्लामी तौर-तरीके अपनाने पर मजबूर किया। परिवार द्वारा वापस घर लाए जाने के बाद भी उसे फिर से जाल में फंसाकर कोलकाता लाया गया, जहां शेखर राय उर्फ हसन अली ने निकाह के नाम पर उसको इस्लाम कबूल कराया और उसे आपराधिक साजिश का हिस्सा बना लिया।
रांची में रकीबुल हसन ने पहचान छुपाकर शूटर तारा शाहदेव से निकाह किया और कन्वर्जन का दबाव डाला
झारखंड के रांची में अगस्त 2014 में राष्ट्रीय स्तर की राइफल शूटर तारा शाहदेव ने अपने रकीबुल हसन के खिलाफ धोखे से शादी करने, जबरन बंधक बनाने और इस्लाम कबूलने के लिए अमानवीय अत्याचार करने का गंभीर मामला दर्ज कराया। आरोपी ने खुद को हिंदू बताकर तारा से शादी की, लेकिन निकाह के तुरंत बाद 20-25 मौलवियों को घर बुलाकर उन पर धर्मांतरण का दबाव बनाया। इनकार करने पर तारा को एक महीने तक भूखा रखा गया, बेरहमी से पीटा गया और डराने के लिए पालतू कुत्तों से कई बार कटवाया गया ताकि वह टूटकर कन्वर्ट हो जाए। तारा द्वारा किसी तरह संदेश भेजने के बाद पुलिस ने उन्हें रेस्क्यू किया।
ऊपर दी गई वास्तविक घटनाओं से एक बात स्पष्ट है कि यह जिहादी तत्व हिन्दू छात्राओं को अपने चंगुल में फंसाने के लिए प्यार को मुख्य हथियार के रूप में प्रयोग करते हैं। केरल-2 स्टोरी के टीजर में पीड़िता बताती है कि जिहादी उससे कहता है कि प्यार विस्फोटकों से भी ज़्यादा ताकतवर है। यानी इनका पैटर्न एक ही है। पहले प्यार के जरिए भरोसा जीतकर यौन शोषण करना और अंत में हिन्दू युवती को इस्लाम में कन्वर्ट करना और उनके जीवन-सपनों को बर्बाद कर देना। पूरे भारत में ऐसे हजारों मामले आए दिन सामने आते हैं। अब समय आ गया है कि जिहादियों के इस पैटर्न को पूरे हिन्दू समाज को समझना होगा और अपनी बेटियों को मजहबी युवकों से सतर्क रखना होगा। कानून को और ज्यादा सख्त होने किए जाने की आवश्यकता है। जिससे और कोई हिन्दू युवती उनकी साजिश का शिकार ना हो।











