Menu

‘पहचान छिपाकर शादी करना गंभीर …’, लव जिहाद के नाम पर हो रही घटनाओं पर CM फडणवीस ने चिंता जताई

Editor Ritam HindiEditor Ritam Hindi17 Feb 2025, 08:51 am IST
‘पहचान छिपाकर शादी करना गंभीर …’, लव जिहाद के नाम पर हो रही घटनाओं पर CM फडणवीस ने चिंता जताई
CM Devendra Fadnavis

मुंबई: मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने लव जिहाद के नाम पर बढ़ती घटनाओं पर अपनी चिंता जताई हैं, बीते दिन नागपुर में एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि झूठी पहचान बताकर दूसरों को धोखा देने, उनसे शादी करने, बच्चे पैदा करने और उन्हें छोड़ देने का चलन बढ़ रहा है. धोखा देना, छल करना या जानबूझकर झूठ बोलना सही नहीं है.

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने भी अपने फैसले में लव जिहाद की वास्तविकता को प्रदर्शित किया है. केरल उच्च न्यायालय ने भी इसकी पुष्टि की है. महाराष्ट्र जैसे राज्यों में ऐसी घटनाएं लगातार हो रही हैं और यह मुद्दा बढ़ता जा रहा है. एक धर्म के व्यक्ति का दूसरे धर्म के व्यक्ति से विवाह करना गलत नहीं है, लेकिन झूठी पहचान के आधार पर शादी करना और बच्चे होने के बाद उसे छोड़ देना एक गंभीर घटना है. इसे लेकर राज्य सरकार गंभीर है और इस तरह की घटनाओं पर नकेल कसने के लिए कारगर कार्रवाई करने की दिशा में सरकार काम कर रही है.

उल्लेखनीय है कि गृह विभाग ने शुक्रवार को देर रात लव जिहाद कानून का मसौदा बनाने के लिए पुलिस महानिदेशक की अध्यक्षता में समिति गठित करने का शासनादेश जारी किया है. इसी मुद्दे पर मुख्यमंत्री फडणवीस अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त कर रहे थे.

हिन्दुस्थान समाचार

यह भी पढ़ें – दिल्ली में भूकंप के झटके, PM मोदी ने की धैर्य और सतर्कता बनाए रखने की अपील

यह भी पढ़ें – केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और धर्मेन्द्र प्रधान ने संगम में लगाई पवित्र डुबकी, मां गंगा की पूजा-अर्चना की

Related News