Top News: PM मोदी को मिला इथियोपिया का सर्वोच्च नागरिक सम्मान, ऑपरेशन सिंदूर पर पृथ्वीराज चव्हाण के बिगड़े बोल

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जंयती पर लखनऊ जाएंगे PM मोदी, ‘राष्ट्र प्रेरणा स्थल’ का करेंगे उद्घाटन
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती (25 दिसंबर) को पीएम मोदी लखनऊ में भव्य राष्ट्र प्रेरणा स्थल का उद्घाटन करेंगे। इस दौरान पीएम मोदी अटल बिहारी वाजपेयी,पंडित दीनदयाल उपाध्याय और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जीवन पर आधारित संग्रहालय का भी लोकार्पण करेंगे। बता दें कि इन तीनों महापुरुषों की 65-65 फीट ऊंची कांस्य की प्रतिमाएं राषट्र प्रेरणा स्थल परिसर में स्थापित की गई हैं। इसके साथ ही परिसर में मेडिटेशन सेंटर, एम्फीथियेटर, पार्किंग, कैफेटेरिया और हरियाली वाले रास्ते भी तैयार किए गए हैं। इस अवसर पर पीएम मोदी एक विशाल जनसभा को भी संबोधित करेंगे। पीएम के कार्यक्रम से पहले सीएम योगी ने राष्ट्र प्रेरणा स्थल का जायजा लिया और तैयारियों का निरीक्षण किया।
PM मोदी को इथियोपिया ने ‘ग्रेट ऑनर’ अवार्ड से किया सम्मानित, 28 देशों से मिल चुका है सर्वोच्च नागरिक सम्मान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इथियोपिया के प्रधानमंत्री अबी अहमद अली ने देश के सर्वोच्च सम्मान ‘द ग्रेट ऑनर निशान ऑफ इथियोपिया’ से सम्मानित किया है। बता दें कि उन्हें यह सम्मान उनके दूरदर्शी नेतृत्व और दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को नई ऊंचाईयों देने के लिए प्रदान किया गया। PM मोदी ने इथियोपिया को दुनिया की सबसे प्राचीन सभ्यताओं में से एक बताया और कहा कि इथियोपिया का सर्वोच्च सम्मान मिलना गर्व का विषय है। पीएम मोदी ने कहा कि वह इस सम्मान को 140 करोड़ भारतीयों को समर्पित करते हैं। बता दें पीएम मोदी को अब तक 28 देशों के सर्वोच्च सम्मान मिल चुके हैं। इन देशों में पापुआ न्यू गिनी, फिजी, अमेरिका, मालदीव, बहरीन, यूएई, फिलिस्तीन, अफगानिस्तान और सऊदी अरब शामिल हैं।
ऑपरेशन सिंदूर के पहले दिन ही भारत हार गया था: कांग्रेस नेता पृथ्वीराज चव्हाण ने सेना के शौर्य पर फिर उठाए सवाल, बीजेपी ने सेना के अपमान पर घेरा
महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता पृथ्वीराज चव्हाण ने ऑपरेशन सिंदूर और सेना को लेकर एक विवादित बयान दिया है। उन्होंने पुणे में आयाजित कार्यक्रम में दावा किया कि ऑपरेशन सिंदूर के पहले ही दिन भारत पूरी तरह से हार गया था। इतना नहीं नहीं कांग्रेस नेता ने यहां तक कह दिया कि भारतीयों विमानों को मार गिराया गया। जिसके बाद वायुसेना ग्राउंडेड हो गई। पाकिस्तान के डर से भारतीय वायुसेना ने अपने विमान तक नहीं उड़ाए। चव्हाण ने 12 लाख सैनिकों वाली सेना की जरूरत पर भी सवाल खड़े किए। जिसके बाद बीजेपी ने कांग्रेस पर सेना का अपनमान करने का आरोप लगाया है। बीजेपी नेता शहजाद पूनावाला ने एक्स पर लिखा कि कांग्रेस भारतीय सशस्त्र बलों से नफरत करती है। सेना का अपमान ही कांग्रेस की पहचान है। पूनावाला ने याद दिलाया कि कांग्रेस ने सर्जिकल स्ट्राइक के दौरान भारतीय सेना की बहादुरी पर शक जताया था और सबूत मांगे थे।
हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में दिखे पाकिस्तानी झंडे और PIA लिखे गुब्बारे, पुलिस ने वायुसेना से किया संपर्क
हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में पिछले कुछ सप्ताहों में पाकिस्तानी झंडे और पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस (PIA) के एयरप्लेन आकार के गुब्बारे पाए गए हैं। हाल ही में दौलतपुर में एक ग्रामीण की छत से PIA लिखा हुआ एयरप्लेन आकार का गुब्बारा पाया गया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद राज्य पुलिस एक्टिव हो गई। पुलिस ने अन्य सीमावर्ती राज्यों (पंजाब और राजस्थान) की पुलिस से संपर्क है। साथ ही भारतीय वायुसेना के अधिकारियों से भी घटना की जानकारी दी गई है। वहीं पुलिस के अनुसार, अभी तक इन गुब्बारों के अंदर किसी भी तरह का गैजेट, सर्विलांस डिवाइस और अन्य संदिग्ध उपकरण नहीं मिला है। पुलिस, स्थानीय दुकानदारों और गुब्बारे बेचने वाले विक्रेताओं से भी इस मामले में पूछताछ कर रही है ।बता दें इससे पहले भी गगरेट उपमंडल के ततेहड़ा गांव में ऐसे ही तीन गुब्बारे मिले थे। इन गुब्बारों पर पाकिस्तान के समर्थन में बातें लिखी हुई थीं और पाकिस्तानी झंडा बना हुआ था। हमीरपुर और कांगड़ा जिलों भी इसी तरह के गुब्बारे मिलने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं।
पिछले 11 सालों में बांग्लादेश से सबसे ज्यादा 7,528 घुसपैठिए भारत में घुसे, केंद्र सरकार ने जारी किए आकंड़े
भारत में अवैध घुसपैठ से संबंधित आकंड़े केंद्र सरकार ने जारी किए हैं। इन आंकड़ों के अनुसार, 2014 से अब तक सबसे ज्यादा घुसपैठ बांग्लादेश सीमा से हुई है। यहां पिछले 11 सालों में 7528 घुसपैठिओं ने भारत में गैरकानूनी रूप से प्रवेश किया है। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने लोकसभा में लिखित जवाब में यह जानकारी दी है। बांग्लादेश के अलावा पाकिस्तान से भी 425 लोग अवैध तरीके से भारत में घुसे हैं। चीन सीमा से कोई घुसपैठ का मामला सामने नहीं आया है।
वहीं इस साल 2025 में जनवरी से नवंबर तक बांग्लादेश सीमा से 1104 घुसपैठिये, पाकिस्तान से सीमा से 32 लोग, म्यांमार सीमा से 95 और नेपाल-भूटान बॉर्डर से 54 लोग गैरकानूनी रूप से भारत में घुसे हुए हैं। केंद्रीय मंत्री ने बताया कि भारत की सुरक्षा को अभेद्य करने और अवैध घुसपैठ पर लगाम लगाने के लिए भारत-पाकिस्तान सीमा पर 93 प्रतिशत फिजिकल फेंसिंग की गई है। बांग्लादेश बॉर्डर पर 79% इलाके में बाड़ लगाने का काम पूरा हो चुका है।
नकली खाद बेचने पर लगेगा NSA: खाद की उपलब्धता और वितरण को लेकर CM योगी ने अधिकारियों को दिए निर्देश
उत्तर प्रदेश में नकली-मिलावटी खाद बेचने वालों और खाद की कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ मुख्यमंत्री योगी सख्त नजर आ रहे हैं। उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि अन्नदाता किसानों को परेशान करने वाले ऐसे सभी तत्वों पर राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (एनएसए) के तहत कार्रवाई होगी। सीएम योगी ने मंगलवार (17 दिसंबर) को कृषि एवं सहकारिता मंत्री की उपस्थिति में खाद की समुचित उपलब्धता और उसका सही से वितरण करने का आदेश दिया। मुख्यमंत्री ने डीएम, एडीएम और एसडीएम को खाद की दुकानों और समितियों पर औचक निरीक्षण करने का निर्देश दिया। इसके साथ ही सीएम ने कहा कि खाद, किसानों को सरकारी रेट पर मिले और खाद समितियां निर्धारित अविधि के अनुसार अनिवार्य रूप से खुली रहें। गड़बड़ी होने पर तुरंत जवाबदेही तय की जाए और अनुचित कार्रवाई की जाए।
जेलों में मिला मोबाइल, सिम कार्ड, चाकू और गांजा: कर्नाटक में छापेमारी के दौरान अवैध सामानों की बरामदगी से हड़कंप
कर्नाटक की जेलों में अवैध गतिविधियों की सूचना के बाद महानिदेशक(जेल) आलोक कुमार ने विशेष तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान 36 घंटे के भीतर प्रदेशभर के जेलों से दर्जनों मोबाइल फोन, सिम-कार्ड, चाकू और गांजा बरामद किया गया है। डीजीपी आलोक कुमार के अनुसार, बेंगलुरु सेंट्रल जेल से 6 मोबाइल फोन और 4 चाकू बरामद किए हैं। मैसूर जेल भी 9 मोबाइल फोन और 11 सिम कार्ड भी बरामद हुए हैं। बेलगावी जेल से 4 मोबाइल फोन और 366 ग्राम गांजा मिला है। मंगलुरु और विजयपुरा जेल से क्रमश: 4 और 1 मोबाइल फोन पाया गया है। डीजीपी का साफ कहना है कि जेल के अंदर इस प्रकार की अवैध गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस प्रकार के अभियान आगे भी जारी रहेगा। वहीं जेल कर्मचारियों की भूमिका की भी जांच की जाएगी।
UP: लखनऊ में साइबर ठगों ने CBI अधिकारी बनकर बुजुर्ग महिला को ठगने का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से 1.5 करोड़ बचे
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में साइबर ठगों ने एक 75 साल की बुजुर्ग महिला को ठगने का प्रयास किया लेकिन पुलिस की सतर्कता से उनके इस मंसूबों पर पानी फिर गया। दरअसल, बुजुर्ग के पास एक दिन कुछ अज्ञात लोगों (साइबर ठगों) का फोन आया। इन लोगों ने खुद को CBI अधिकारी बताया और दावा किया कि महिला के आधार कार्ड और मोबाइल नंबर का आतंकी फंडिंग में यूज हो रहा है। इतना ही नहीं इन जालसाजों ने वॉट्सऐप वीडियो कॉल के जरिए सरकारी ऑफिस में बैठे CBI अधिकारी बनकर बात की। महिला के डिजिटल अरेस्ट होने की बात कही गई। इसके बाद उसे किसी रिश्तेदार, पड़ोसी, पुलिस को सूचना न देने का दबाव और जेल भेजने की बात कहकर डराया गया। साइबर ठगों ने महिला से बैंक डिटेल्स और कई अहम दस्तावेजों की सारी जानकारी ले ली। महिला पर अपने सारे पैसों को एक खाते में ट्रांसफर करने के लिए कन्वेंस किया। डरी हुई महिला 1.5 करोड़ रुपये की अपनी एफडी तुड़वाने के लिए बैंक पहुंच गई। इसी बीच किसी तरह इस मामले की जानकारी पुलिस को लग गई। पुलिस ने तुरंत 1.5 करोड़ की एफडी का भुगतान रूकवा दिया। और संबंधित खातों को फ्रीज कर दिया। पुलिस ने अन्य बैंकों से संपर्क कर बुजुर्ग महिला के सभी खातों को सेफ किया। पुलिस ने डिजिटल अरेस्ट और साइबर फ्रॉड के नए तरीकों से बचने की जानकारी दी। पुलिस ने ऐसे साइबर ठगों से सतर्क रहने और नजदीकी पुलिस स्टेशन या साइबर हेल्पलाइन से संपर्क करने की सलाह दी है।
डॉ. बिलाल के वॉयस सैंपल टेस्ट को कोर्ट ने दी मंजूरी, दिल्ली ब्लास्ट मामले की जांच होगी तेज
दिल्ली में लाल किले के पास हुए आतंकी हमले की जांच जारी है। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने मंगलवार (16 दिसंबर) को आरोपी डॉ. नासिर बिलाल मल्ला को पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने बिलाल के वॉयस सैंपल टेस्ट को मंजूरी दे दी। जांच एजेंसी ने कहा कि आगे की जांच के लिए आरोपी बिलाल के आवाज के सैंपल लेना जरूरी है। बता दें सोमवार को स्पेशल एनआईए कोर्ट ने आतंकी बिलाल की 4 दिनों की रिमांड बढ़ाई थी। बता दें कि श्रीनगर के एक कोर्ट ने आरोपी के खिलाफ उद्घोषणा आदेश (proclamation notice) जारी किया था। वहीं 28 जनवरी 2026 को सुबह 10:00 बजे आरोपी डॉक्टर मुजफ्फर अहमद राथर को पेश होकर शिकायत का जवाब देने का निर्देश दिया गया है।
UP: हरदोई में हिन्दू युवती की हत्या करने वाला आरोपी फुरकान पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, तमंचा और मोबाइल बरामद
उत्तर प्रदेश के हरदोई में 16 दिसंबर को फुरकान और उसके साथी ने हिन्दू युवती ज्योति को नौकरी के इंटरव्यू के बहाने उसके घर से बुलाया और अगले दिन ज्योति मृत पाई गई। फुरकान ने गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी गई थी और शव को झाड़ियों में फेंक दिया गया था। जिसके बाद दोनों आरोपी फरार हो गए। अब पुलिस ने हत्यारे फुरकान को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस की टीम ने गंगा एक्सप्रेस-वे पुल पर आरोपी को घेर लिया। पुलिस को देखते ही उसने अचानक फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में उसके दोनों पैरों में गोली लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से एक 315 बोर का तमंचा, तीन खोखा कारतूस और मृतका का मोबाइन फोन भी बरामद हुआ है। मुठभेड़ में कांस्टेबल ज्ञान प्रकाश भी घायल हुए हैं।
UP: नाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड़ करने वाला आरोपी जीशान मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, 10 घंटे के अंदर पुलिस ने दबोचा
उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले स्थित सिकंदराराऊ कस्बे में एक नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ के आरोप में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद जीशान को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने खुद को घिरा देखकर पुलिस पर फायरिंग की, पुलिस की जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लग गई और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।
पीड़िता के अनुसार, रास्ते में आरोपी जीशान उसका पीछा करके अश्लील टिप्पणी और छेड़छाड़ करता था। आरोपी ने युवती को दोस्ती का प्रस्ताव दिया, विरोध करने पर वह उसे जबरन गोद में उठाकर ले जाने लगा। किसी तरह युवती वहां से भागकर अपने मामा के घर पहुंची और पुलिस को घटना की सूचना दी। जिसके बाद एसपी ने आरोपी जीशान की गिरफ्तारी के लिए 5 विशेष पुलिस टीमों का गठन किया। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया।
Chhattisgarh: बीजापुर में 84 लाख के इनामी 34 माओवादियों ने किया सरेंडर, सीएम साय ने पुनर्वास पहल को सराहा
छत्तीसगढ़ के माओवादी प्रभावित जिले बीजापुर में 34 माओवादियों ने अपने हथियार डालकर आत्मसमर्पण कर दिया है, इसमें 7 महिला सदस्य भी शामिल हैं। अधिकारियों ने (16 दिसंबर) को यह जानकारी हुए बताया कि सरेंडर करने वाले ये माओवादी आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, ओडिशा के सीमावर्ती क्षेत्रों में सक्रिय थे।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सरेंडर करने वाले इन माओवादियों के 26 सदस्यों पर कुल 84 लाख रुपये का इनाम था। इसमें 5 माओवादी भी शामिल हैं, जिन पर 8 लाख की इनाम राशि रखी गई थी। शुरूआती जानकारी में ये सभी प्रतिबंधित सीपीआई (माओवादी) दंडकारण्य विशेष क्षेत्रीय समिति के सदस्य बताए जा रहे हैं। बता दें कि पिछले 2 सालों में कुल 800 से ज्यादा माओवादी अपने हथियार डाल चुके हैं। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पोस्ट कर लिखा कि “पुणे मार्गेम: पुनर्वास से पुनर्जन्म तक, बस्तर में शांति की दिशा में एक निर्णायक कदम।” इस दौरान उन्होंने गृह मंत्री अमित शाह के पूरे भारत को नक्सल मुक्त बनाने के लक्ष्य को भी दोहराया।
राम मंदिर परिसर में बनाया जाएगा नया मंदिर और राम मंदिर आंदोलन में प्राण न्योछावर करने वालों की स्मृति में बनेगा स्मारक, ट्रस्ट ने दी जानकारी
अयोध्या राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने राम मंदिर परिसर में भीड़ प्रबंधन, बुनियादी ढांचे के विस्तार और उच्च स्तरीय सुरक्षा पर केंद्रित एक महत्वाकांक्षी परियोजना शुरू की है। ट्रस्ट महासचिव चंपत राय ने मीडिया को संबोधित करते हुए इस बहुस्तरीय परियोजना की व्यापकता की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि उस स्थान पर एक नया मंदिर निर्मित किया जाएगा, जहां प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले भगवान राम लला अपने भाइयों के साथ विराजमान थे।
इस नये मंदिर के पास ही राम मंदिर आंदोलन के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले बलिदानियों की याद में स्मारक भी बनाया जाएगा। इसके पीछे का उद्देश्य उन लोगों को याद कर उनके समर्पण को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाना है। बता दें कि अयोध्या में हर साल लाखों की संख्या में श्रद्धालु राम मंदिर के दर्शन के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में व्यवस्था और प्रबंधन बड़ी चुनौती होती है। जूतों के प्रबंधन के लिए राय ने बताया कि 2 जगहों पर जूता भंडारण सुविधाएं बनाई जा रही हैं। इनकी क्षमता 25,000 जूता-चप्पल रखने की है। राय ने बताया कि प्राण प्रतिष्ठा 31 दिसंबर को मनाई जाएगी।
AI Vibrancy Rankings: AI की रेस में तीसरे नंबर पर आया भारत, UK और साउथ कोरिया जैसे देशों को पछाड़ कर बनाई जगह
भारत आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के सेक्टर में छलांग लगाकर तेजी से आगे निकल रहा है। Stanford University ने हाल ही में ग्लोबल AI वेकेंसी टूल रिपोर्ट में कई बड़े देशों को पीछे छोड़ते हुए तीसरा नंबर हासिल किया है। रिपोर्ट की मानें तो भारत को 21.59 का स्कोर मिला है, जोकि अमेरिका और चीन के बाद तीसरा सबसे बड़ा नंबर है।
भारत ने वर्तमान में एआई के मामले में दक्षिण कोरिया और यूनाइटेड किंगडम जैसे देशों को पीछे छोड़ दिया है। जहां इस लिस्ट में भारत का स्थान 7वां था वो वहीं इस साल ये तीसरा हो गया है। इसके पीछे भारत की मजबूत पॉलिसी और तेजी से बढ़ता स्टार्टअप इकोसिस्टम है, साथ ही AI टैलेंट का बढ़ता पूल भारत को बाकी देशों से कई गुना तेजी से आगे लेकर जा रहा है। भारत में स्टार्टअप और एंटरप्राइसेस फाइनेंस से लेकर हेल्थकेयर, एजुकेशन और लॉजिस्टिक तक विभिन्न सेक्टर्स में AI को जोड़ा भी जा रहा है।
S Jaishankar Israel Visit: नेतन्याहू से मिले एस जयशंकर, भारत इजराइल की साझेदारी, आतंकवाद समेत कई मुद्दों पर हुई चर्चा
भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर इन दिनों इजराइल के दौरे पर हैं, इस दौरान उनकी मुलाकात प्रधानमंत्री नेतन्याहू से हुई। इस बैठक में तकनीक, अर्थव्यवस्था, कौशल और सुरक्षा जैसे क्षेत्रों में दोनों देशों के सहयोग बढ़ाने को लेकर चर्चा हुई। इजराइल के अर्थव्यवस्था और विदेश मंत्री गिडियन साअर से भी मुलाकात हुई।
बता दें कि इस बैठक में जयशंकर ने सिडनी बॉन्डी बीच पर हनुक्का समारोह के दौरान हुए आतंकी हमले की कड़े शब्दों में निंदा की। उन्होंने कहा कि भारत और इजराइल दोनों ही आतंकवाद के खिलाफ लगातार जीरो टॉलरेंज की नीति पर चलते हैं। साथ ही इसके खिलाफ दोनों ही देश एकजुटता के साथ खड़े हुए हैं। जयशंकर इससे पहले अबू धाबी में सर बनी यास फोरम में शामिल हुए थे और भारत-यूएई संयुक्त आयोग की बैठक में भी भाग लिया था।
अहमदाबाद में मंदिरों को हटाकर मुस्लिम बिल्डर ने बनाई नई इमारत, कट्टरपंथी लोगों को बेच डाले फ्लैट, CM ने दिए जांच के आदेश
गुजरात के अहमदाबाद के दानिलिमडा गांव से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। गांव में प्राचीन मंदिरों को ध्वस्त कर उसकी जगह अवैध तरीके से इमारत बनाए और दिए जानें के आरोप लगाए जा रहे हैं। स्थानीय लोगों ने अहमदाबाद नगरपालिका से लेकर कलेक्टर कार्यालय तक इसकी शिकायत की है। इसे लेकर अब मुख्यमंत्री भूपेंद्र भाई पटेल ने संज्ञान लेते हुए जांच के आदेश दे दिए हैं।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि यह इलाका अशांत धारा के अंतर्गत आता है, यह जानते हुए भी प्राचीन मंदिर के ऊपर मुस्लिमों को फ्लैट बनाने की अनुमति दे दी गई। वहां पर प्राचीन मंदिरों को तोड़कर इन फ्लैट्स को बनाया गया है। इलाके में केवल एक ही मंदिर बचा है और मुस्लिम उसके ऊपर ही रह रहे हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो साल 2016 में नगरपालिका ने प्राचीन जोगनी माता मंदिर की चोटी पर फ्लैट्स बनाने की अनुमति दी थी। साकिर अहमद नामक बिल्डर ने इमारत बनाने की योजना नगर निगम के सामने रखी थी, जिसे MMC ने मंजूर कर दिया था।
गौरतलब है कि पहले मंदिर का शिखर भवन दिखाई देता था, लेकिन अब काफी समय से भवन के बाहर बोर्ड लगा दिए गए हैं। इन बोर्डों के कारण शिखर बिल्कुल ढक गया है।
अहमदाबाद में स्थित ईसाई स्कूल जहां हुई थी हिंदू छात्र की चाकू मारकर हत्या, अब सरकार ने लिया अपने कब्जे में
गुजरात सरकार ने अहमदाबाद स्थित सेवेंथ-डे एडवेंटिस्ट स्कूल को पूरी तरह से अपने नियंत्रण में ले लिया है। यह बड़ा फैसला साल 2025 में खड़े हुए एक विवाद के बाद अब जाकर लिया गया है। बता दें कि अगस्त 2025 में इस ईसाई स्कूल की दसवीं कक्षा में पढ़ाई करने वाला एक हिंदू छात्र नयन संतानी कr स्कूल के मुस्लिम छात्र ने चाकू मारकर हत्या कर दी थी। इस घटना के बाद अभिभावकों में काफी रोष थ और उन्होंने अपना विरोध दर्ज करवाकर अपनी चिताएं दर्ज कराई थीं।
इस घटना के बाद मिशनरी स्कूल की अव्यवस्था और अनुशासनहीनता की कई परतें खुलती चली गई थीं। जिला शिक्षा अधिकारी ने हस्तक्षेप करके विद्यालय के संचालन को लेकर जांच करने के लिए एक समिति का गठन किया था। इसमें कई खामियां (उल्लंघन) उजागर हुईं। इसके बाद अब जाकर सरकार ने पूरे नियंत्रण को अपने हाथों में ले लिया है।











