Menu

7 मुस्लिम देशों में नंबर 1 पर ट्रेंड कर रही है HAQ फिल्म, OTT प्लेटफॉर्म Netflix पर मचा रही है खूब धमाल

Editor Ritam HindiEditor Ritam Hindi24 Jan 2026, 05:01 pm IST
7 मुस्लिम देशों में नंबर 1 पर ट्रेंड कर रही है HAQ फिल्म, OTT प्लेटफॉर्म Netflix पर मचा रही है खूब धमाल
हक मूवी नेटफ्लिक्स पर दिखा रही है कमाल, आ रही है व्युअर्स को पसंद

वर्ष 2026 की शुरुआत में नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई फिल्म ‘हक’ इन दिनों ओटीटी (OTT) पर जमकर धमाल मचा रही है। जनवरी के दूसरे सप्ताह में 7 मुस्लिम देशों नाइजीरिया, बांग्लादेश, बहरीन, मालदीव, ओमान, संयुक्त अरब अमीरात और पाकिस्तान में नंबर 1 (गैर अंग्रेजी फिल्म) के रूप में ट्रेंड करने वाली फिल्म बन चुकी है। वहीं सुपर्ण एस. वर्मा द्वारा निर्देशित इस मूवी ने भारत में तीसरे हफ्ते में नंबर 2 प्राप्त कर सबसे ज्यादा देखी जाने वाली फिल्मों के रूप में उभरी है। दर्शक ओटीटी पर हक मूवी पर जमकर अपना प्यार लुटा रहे हैं, जिसके चलते आधिकारिक तौर पर 2025-2026 में यह नेटफ्लिक्स पर सबसे ज्यादा देखी जाने वाली टॉप 10 बॉलीवुड फिल्मों में शामिल हो गई है। #HaqOnNetflix | #HAQ , Xlink

मुस्लिम देशों में किया जा रहा है काफी पंसद

बॉलीवुड कोर्ट रूम ड्रामा मूवी हक को मुस्लिम देशों में काफी सराहा जा रही है, जिसका सबूत खुद आंकड़े दे रहे हैं। 7 मुस्लिम देशों में फिल्म नंबर 1 पर ट्रेंड कर रही है। इन देशों में जहां एक तरफ मूवी को पसंद किया जा रहा है, वहीं कहानी, स्टोरीलाइन और कास्ट को भी सराहा जा रहा है। दरअसल, हक मूवी 7 नवंबर को थिएटर्स में रिलीज हुई थी, मगर वहां फिल्म में औसत प्रदर्शन किया था। इसके बाद इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया गया, जिसके बाद तस्वीर एकदम उलट गई और अब मूवी ब्लॉकबस्टर बनी हुई है। बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम और एक्टर इमरान हाशमी स्टारर फिल्म हक सिनेमाघरों के बाद 2 जनवरी, 2026 को नेटफ्लिक्स पर आई। इसके 10 दिनों के अंदर ही फिल्म ने 7.9 मिलियन व्यूअरशिप के साथ 2025-2026 नेटफ्लिक्स पर सबसे ज्यादा देखी जानी वाली टॉप 10 मूवी की लिस्ट में अपनी जगह बना ली।

इन सात मुस्लिम देशों में नंबर 1 पर ट्रेंड करती हक मूवी

1.      नाइजीरिया – #1

2.      पाकिस्तान – #1

3.      बांग्लादेश – #1

4.      बहरीन – #1

5.      ओमान – #1

6.      यूएई – #1

7.      मालदीव – #1

हैरान कर रहे हैं आंकड़े

नेटफ्लिक्स ने फिल्म हक को लेकर व्यूअरशिप और वॉचिंग टाइम के वैश्विक आंकड़े जारी किए थे, इसके अनुसार मूवी को 7.9 मिलियन लोगों ने देखा।

सप्ताह 1: 3.4 मिलियन  | 7.5 मिलियन  देखने के घंटे | रैंक 2

सप्ताह 2:  4.5 मिलियन | 10 मिलियन देखने के घंटे | रैंक 2

यह फिल्म असल घटनाओं से प्रेरित है और पिछले लंबे वक्त से चर्चाओं में बनी हुई है, इसमें उठाए गए ट्रिपल तलाक का मुद्दा, महिलाओं के स्ट्रगल को काफी पास से फिल्माने की कोशिश की गई है। यही कारण है कि इसने उन मूवीज को भी पीछे छोड़ दिया है, जोकि लंबे समय से नेटफ्लिक्स पर मौजूद हैं। इस ओटीटी प्लेटफॉर्म में सामने आई रेटिंग की पूरी लिस्ट कुछ इस प्रकार से हैं-

रेड 2 (2025): 12.3 मिलियन सैयारा (2025): 10 मिलियन जॉली एलएलबी 3 (2025): 9.8 मिलियन जाट (2025): 9.4 मिलियन देवा (2025): 8.7 मिलियन हक (2026): 7.5 मिलियन वॉर 2 (2025): 6.9 मिलियन सिकंदर (2025): 6.7 मिलियन महावतार नरसिम्हा (2025): 6.6 मिलियन छावा | सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी (2025): 5.5 मिलियन

असल मुद्दों को कर रहे हैं व्युअर्स पसंद

‘हक’ मूवी पारंपरिक कोर्ट रूम ड्रामा से हटकर महिला अधिकार और निजी कानूनों से जैसे असल मुद्दों की तरफ ध्यान खींचकर ले जाती है। ये शाह बानो मामले में सुप्रीम कोर्ट के ऐतिहासिक फैसले से प्रेरित है, जिसमें कोर्ट ने ट्रिपल तलाक को गैर कानूनी बताते हुए सभी मुस्लिम महिलाओं के लिए फैसला सुनाया था। मूवी में इमरान हाशमी ने वकील मोहम्मद अब्बास का रोल निभाया है, वहीं यामी गौतम धर शाजिया बानों की भूमिका निभाते नजर आईं। ये फिल्म कानूनी लड़ाइयों और सामाजिक अपेक्षा की जटिलटाओं को गहराई से दिखाती हैं। यही कारण है कि मूवी को मुस्लिम देशों में भरपूर पसंद किया जा रहा है।

असल घटनाओं से प्रेरित है ‘हक’ मूवी ?

Haq Movie Based on Real life Incidents

हक मूवी की बढ़ती लोकप्रियता के बीच लोग शाह बानो और उनके पति मोहम्मद अहमद खान के बारे में जानना चाह रहे हैं। इसके साथ ही ये मामला एक बार फिर से सुर्खियों में आया है। ये केस व्यक्तिगत कानूनों और संवैधानिक सिद्धांतों बीच संतुलन स्थापित करने का एक प्रयास माना जाता है।

यह भी पढ़ें – क्या तोड़ी गई मूर्ति या फैलाया जा रहा है भ्रम? 10 सवालों में जानिए मणिकर्णिका घाट विवाद की पूरी सच्चाई

वर्ष 1978 में 62 वर्षीय मुस्लिम महिला शाह बानो को उनके पति ने तलाक दिया था, जिसके बाद शाह बानो ने अदालत का दरवाजा खटखटाया था और CRPC की धारा 125 (वर्तमान भारतीय नागरिक संहिता 2023) के तहत भरण पोषण की मांग की थी। बता दें कि ये धारा धर्म की परवाह किए बिना आश्रितों को भरण पोषण का अधिकार देती है। शाह बानो के पति का तर्क था कि मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के अनुसार उसकी जिम्मेदारी 3 महीने (इद्दत) अवधि यानि 3 तलाक के बाद 3 महीने तक होती है। सुनवाई के बाद मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने शाह बानों के पक्ष में फैसला सुनाया था, जिसे उसके पति ने सर्वोच्च न्यायालय ने चुनौती दी।

भारत के सर्वोच्च न्यायालय (1985) में 5 न्यायाधीशों की संविधान पीठ ने सर्वसम्मति से शाह बानो के पक्ष में निर्णय दिया। साथ ही तय किया कि इद्दत के बाद भी उसे भरण पोषण का अधिकार है।

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के तहत हर महीने मोहम्मद अहमद खान को 179.20 रुपये देने थे। इस आदेश के तहत ही संविधान पीठ ने सरकार से (समान नागरिक संहिता) की दिशा में आगे बढ़ने की अपील की थी। इस फैसले ने मुस्लिम महिलाओं के जीवन को नई दिशा देने का काम किया था। इस पूरे केस को फिल्म में काफी मार्मिक और भावनात्मक तरीके से दिखाया गया है। इसे देर से ही भले सही मगर अब सराहना मिल रही है।

यह भी पढ़ें – क्या तोड़ी गई मूर्ति या फैलाया जा रहा है भ्रम? 10 सवालों में जानिए मणिकर्णिका घाट विवाद की पूरी सच्चाई

हालांकि बाद में शाहबानो मामले (1985) के फैसले को अधिकांश रूढ़िवादी मुस्लिम समुदाय और अखिल भारतीय मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने स्वीकार नहीं किया था। इसे उन्होंने अपने पर्सनल लॉ बोर्ड में हस्तक्षेप माना था। जोकि अपनेआप में कानून व्यवस्था पर व्यंग्य और खुली चुनौती था। 1986 की कांग्रेस सरकार ने इस पर नया कानून बनाकर सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय को निरस्त कर दिया था।

नेटफ्लिक्स से लेकर IMDb तक, भरपूर सपोर्ट

बता दें कि नेटफ्लिक्स पर पूरी दुनियाभर में 300 मिलियन उपयोगकर्ता हैं। जोकि उस पर आने वाले कंटेंट का उपभोग करते हैं। वहीं इसमें एक बड़ा हिस्सा युवाओं का है। इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर फिल्म “हक” मूवी के ट्रेंड करने का मतलब है कि ये फिल्म बड़े स्तर पर युवाओं को पसंद आई है। जहां लोग कोर्ट रूम ड्रामे के साथ सामाजिक मुद्दों पर बन रही मूवीज को बड़े पैमाने पर पसंद कर रहे हैं। इस वक्त यामी गौतम की ‘हक’ नेटफ्लिक्स की नंबर 1 मूवी बन गई है। 14 देशों में टॉप 10 में ट्रेंड कर रही है और 5 देशों में नंबर एक पॉजीशन हासिल किए हुए है। IMDb पर इस फिल्म को 8.3 की रेटिंग मिली है।

Haq Trending on no. 1 muslim countries

मुस्लिम महिलाओं ने कैमरे पर आकर की मूवी की तारीफ

दुनिया भर से कई मुस्लिम महिलाओं ने “हक मूवी” के सशक्त संदेश की खुलकर प्रशंसा की है, जिससे जुड़ी वीडियोज भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहीं है। इनमें से कुछ रिएक्शन वीडियोज इस प्रकार से हैं।

15 जनवरी, 2026

पाकिस्तानी वकील बीना शाहिद ने भी ‘हक’ की प्रशंसा की। बीना फराज ने लिखा, “हक सिर्फ एक भारतीय फिल्म नहीं, बल्कि एक सार्वभौमिक कहानी है। अपने अधिकारों के लिए खड़े होने का एक महिला का साहस सीमाओं, भाषाओं और राष्ट्रीयताओं से परे है। उन्होंने लिखा कि एक पाकिस्तानी महिला होने के नाते फिल्म की एक्ट्रेस का संघर्ष उन्हें भीतर से प्रभावित करता है।

8 नवंबर, 2025

View this post on Instagram

A post shared by Wordof India (@_word_of_india)

‘हक’ फिल्म देखने के बाद एक मुस्लिम महिला भावुक हो गईं और उन्होंने यामी गौतम का हाथ चूमते हुए कहा, “फिल्म ने उन्हें हिम्मत और उम्मीद दी। ऐतिहासिक शाह बानो कांड से प्रेरित यह फिल्म न्याय और समानता के लिए मुस्लिम महिलाओं के संघर्ष को उजागर करती है।”

8 नवंबर, 2025

View this post on Instagram

A post shared by PallavPaliwal94 (@pallav_paliwal_94)

मूवी पर रिएक्शन देते हुए महिलाएं इसकी जमकर तारीफ करती नजर आ रही हैं। एक महिला ने कहा कि “मुझे निर्देशक का काम बहुत पसंद आया। अभिनेत्री का अभिनय भी बहुत अच्छा लगा, और न्याय के लिए उनके प्रयासों से मैं बहुत प्रभावित हुआ। इस फिल्म ने हमारे दिलों को छू लिया, और मैं सभी को इसे कम से कम एक बार देखने की सलाह दूंगा। और इस फिल्म के बारे में हम बस एक ही बात कहना चाहते हैं: न्याय, न्याय, न्याय!”

8 नवंबर, 2025,

वीडियो में महिला कहती हुई नजर आ रही हैं कि ” मुझे यह फिल्म बहुत पसंद आई। हर महिला को अपनी लड़ाई खुद लड़नी चाहिए। यह फिल्म सभी महिलाओं और युवतियों को अवश्य देखनी चाहिए; यह एक बहुत अच्छी फिल्म है। देर से ही सही, एक मां को आखिरकार उसका अधिकार मिल गया। यह हर महिला के लिए एक बहुत ही साहसी कार्य है।”

यह भी पढ़ें – क्या तोड़ी गई मूर्ति या फैलाया जा रहा है भ्रम? 10 सवालों में जानिए मणिकर्णिका घाट विवाद की पूरी सच्चाई

एक अन्य महिला ने कहा, “मुझे यह फिल्म बहुत पसंद आई। हर महिला को अपनी लड़ाई खुद लड़नी चाहिए। यह फिल्म सभी महिलाओं और युवतियों को अवश्य देखनी चाहिए, यह एक बहुत अच्छी फिल्म है। देर से ही सही, एक मां को आखिरकार उसका अधिकार मिल गया। यह हर महिला के लिए एक बहुत ही साहसी कार्य है।”

एक अन्य मूवी देखने आई मुस्लिम महिला ने कहा कि “यह अच्छी फिल्म है। यह महिलाओं के अधिकारों के बारे में है। मैं इमरान सर के बारे में कहना चाहूंगा कि बॉलीवुड एक चीज है और इमरान हाशमी बिल्कुल अलग हैं।”

“यह फिल्म बहुत अच्छी है, बहुत ही बढ़िया। यह वास्तविकता को दर्शाती है। हर महिला को साहस दिखाना चाहिए। जो भी इस फिल्म को देखेगा, वह सशक्त महसूस करेगा। हर महिला को यह फिल्म देखनी चाहिए। चाहे मुस्लिम हो या गैर-मुस्लिम, उन्हें यह फिल्म अवश्य देखनी चाहिए।”

8 नवंबर, 2025

“मैंने अभी-अभी #HAQ देखी और सच कहूं तो, इसने मुझे अवाक कर दिया। ऐसा बहुत कम होता है जब कोई फिल्म दर्शकों के साथ-साथ एक इंसान के रूप में भी इतना गहरा जुड़ाव पैदा करती है। ”

@yamigautam ने जिस तरह से उस किरदार को जिया… उनके हाव-भाव, उनका दर्द, उनकी ताकत—सब कुछ इतना असली लगा। उन्होंने सिर्फ अभिनय नहीं किया, वे वही महिला बन गईं। और इसने मुझे याद दिलाया कि कितनी ही महिलाएं, कहीं न कहीं खामोशी से, इस तरह के दर्द से गुजरी हैं।

7 नवंबर, 2025 (इंडिया टीवी)

हक मूवी पर महिलाओं का रिएक्शन लेते हुए रिपोर्टर ने उनसे कई सवाल किए, जिसके जबाव में उन्होंने कई जरूरी बातें कही।  ” मेरा नाम सबिया है और मैं एक मुस्लिम परिवार से हूं। यह फिल्म महिलाओं में जागरूकता लाने वाली है। अगर शाह बानो का मुकदमा न लड़ा गया होता और सुप्रीम कोर्ट का फैसला न आया होता, तो आज भी तलाक के बाद महिलाओं को भरण-पोषण नहीं मिलता। मैं माननीय सुप्रीम कोर्ट का आभार व्यक्त करती हूं कि उन्होंने धारा 125 के तहत यह अधिकार दिया है। मैं सरकार से अपील करती हूं कि महिलाओं के लिए इस फिल्म का मुफ्त प्रदर्शन आयोजित किया जाए।

10 जनवरी, 2026

@ireneslisa नामक एक पाकिस्तानी यूजर सादिया ने X पर ‘हक’ फिल्म की समीक्षा की। उन्होंने कई ट्वीट थ्रेड शेयर किए जिनमें दुनिया भर की विभिन्न फिल्मों का जिक्र था। सादिया ने ‘हक’ के बारे में लिखा, “शुरुआत में मुझे ‘हक’ को लेकर संदेह था क्योंकि भारत ने हाल के वर्षों में मुस्लिम विरोधी और पाकिस्तान विरोधी कई प्रचार फिल्में बनाई हैं, और यह फिल्म एक मुस्लिम महिला (शाह बानो) के वास्तविक जीवन की घटनाओं पर आधारित है। मैं दंग रह गई।”

18 जनवरी, 2026

एक पोस्ट में नाइजीरियाई मुस्लिम महिला यूजर फर्स्ट लेडी (@Garbazahrau1) ने “हक” फिल्म की प्रशंसा की। @Garbazahrau1 ने लिखा, “मैंने आखिरकार हक फिल्म देख ली है… अब मुझे समझ में आ गया है कि कुछ पुरुष इस फिल्म से नफरत क्यों करते हैं और महिलाओं को इसे देखने से क्यों रोकते हैं। अहंकारी और पाखंडी इंसान।”

15 जनवरी, 2026

एक पोस्ट में नाइजीरियाई मुस्लिम महिला जिमोह जैनब (@zyainy) ने ‘हक’ फिल्म की प्रशंसा की। जिमोह जैनब ने लिखा, “मैंने अभी-अभी ‘हक’ (एक भारतीय फिल्म) देखी है। इसे अकेले मत देखिए। इसे अपने प्रेमी, मंगेतर या पति के साथ देखिए। मुझे पूरा यकीन है कि यह आपको कुछ महत्वपूर्ण मुद्दों से अवगत कराएगी।”

नेटफ्लिक्स पर फिल्म के प्रदर्शन के बाद एक बात साफ हो गई है कि ‘हक’ सिर्फ एक हिंदी बॉलीवुड फिल्म नहीं बल्कि यह एक सामाजिक बातचीत, मानव अधिकार बहस और वैश्विक दर्शक जुड़ाव का प्रतीक बन चुकी हैं। नेटफ्लिक्स पर सफलता ने यह दिखाया है कि दर्शक अब केवल मनोरंजन ही नहीं चाहते। वे गहरी, अर्थपूर्ण और सोच-विचार वाली कहानियां भी गले लगाते हैं, खासकर जब वह सामने की वास्तविकता से जुड़ी हों और उसे सम्मान के साथ सधे हुए अंदाज में पेश करें।

यह भी पढ़ें – क्या तोड़ी गई मूर्ति या फैलाया जा रहा है भ्रम? 10 सवालों में जानिए मणिकर्णिका घाट विवाद की पूरी सच्चाई

Related News