महाराष्ट्र में बना धर्म स्वातंत्र्य कानून, देशभर की घटनाओं से जानें कितनी दर्दनाक हैं लवजिहाद की पीड़िताओं की कहानी

Maharashtra Freedom of Religion ACT 2026: महाराष्ट्र सरकार ने धर्म की स्वतंत्रता विधेयक 2026 को पारित कर दिया है। 16 मार्च को विधानसभा में इसे ध्वनिमत से पास किया गया। इसका उद्देश्य जबरदस्ती प्रलोभन, धोखाधड़ी, विवाह के माध्यम से धर्मांतरण को पर पूरी तरह अंकुश लगाना है। महाराष्ट में इस प्रकार के कई मामले सामने आ चुके हैं, जिसे देखते हुए यह बड़ा कदम उठाया गया।
देशभर में कहां-कहां है धर्म स्वातंत्र्य कानून?

(Freedom of Religion Bill-2026) Violence towards Hindu women in India (Source – Organiser)
भारत के कई राज्यों में अवैध धर्मांतरण को रोकने और लोगों की धार्मिक स्वतंत्रता को सुनिश्चित करने के लिए धर्म स्वातंत्र्य कानून है। छत्तीसगढ़ में 19 मार्च, 2026 को हिंदू नववर्ष के पहले दिन ‘छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य विधेयक, 2026’ पारित किया गया। वहीं मौजूदा समय में उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, गुजरात, हरियाणा, कर्नाटक, झारखंड, ओडिशा और अरुणाचल प्रदेश में भी इस तरह के धर्मांतरण विरोधी कानून लागू हैं।
हालांकि महाराष्ट्रीय ही इकलौता राज्य नहीं है, जहां के मामले हैरान कर रहे हैं। देशभर में हर साल बड़ी संख्या में लव जिहाद की घटनाएं सामने आती है। इनमें से ज्यादातर में प्यार में फंसाने, लालच प्रलोभन देना जैसा एक तय पैटर्न नजर आता है। नीचे 11 घटनाओं की मदद से जबरन धर्मांतरण की पीड़िताओं के उसी दर्द के बारे में डिटेल में बताने जा रहे हैं-
1.महाराष्ट्र: हिंदू युवती से रेप…गोमांस खिलाया, किया धर्मांतरण, ताहेर पठान ने समीर पटेल बनकर किया लव जिहाद
17 अप्रैल, 2024 को महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में लव जिहाद का हैरान करने वाला मामला सामने आया, जहां ताहेर पठान ने समीर पटेल बनकर 27 वर्षीय हिंदू लड़की को फंसाया और उससे रेप किया। इस मामले में पुलिस ने ताहेर पठान, तैयब पठान और लैलाबी पठान के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। आरोपी ने पहले हिंदू लड़की से दोस्ती की, उसे प्रेम संबंध में फंसाया और बुर्का पहनने पर मजबूर किया। ताहेर ने गोमांस तक खाने के लिए प्रेरित किया। बाद में जब हिंदू महिला प्रेग्नेंट हो गई तो उसने महिला से मारपीट की। बच्चे की कोख में ही हत्या कर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
2. 22 साल की हिंदू युवती के साथ लव जिहाद, धर्मांतरण और प्रताड़ना
16 जुलाई, 2023 को 22 वर्षीय युवती ने अपने पति अमीन के खिलाफ उत्पीड़न की शिकायत दर्ज कराई। उसने बताया कि 2022 में कंप्यूटर क्लास के दौरान एक दोस्त के जरिए उसकी मुलाकात अमीन से हुई थी। प्रस्ताव ठुकराने पर उसे धमकियां दी गईं और आत्महत्या की बात कहकर भावनात्मक दबाव बनाया गया। आरोप है कि बाद में उसे बहला-फुसलाकर घर ले जाया गया, जहां उसका शोषण किया गया। साथ ही फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उससे जबरन निकाह किया गया।
3. नेशनल राइफल शूटर को फंसाया, कन्वर्जन से मना करने पर बंधक बनाया और कुत्तों से कटवाया
तारा सहदेव एक चर्चित नेशनल राइफल शूटर हैं, जोकि लव जिहाद की पीड़िता भी रहीं। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए बताया कि “2014 में मेरा केस हुआ था, तब पहली बार मैंने मीडिया से “लव जिहाद” शब्द सुना और समझा कि लोग मुझे उसका शिकार कह रहे हैं। शुरुआत में लगा था कि लड़ाई लड़ूंगी और न्याय मिलेगा, लेकिन सालों बाद अफसोस हुआ कि मेरे जैसी कई लड़कियां सामने ही नहीं आ पाईं।
तारा के लिए रिश्ता एक जज लेकर आया था और 2014 में रंजीत कोहली नामक एक आदमी से शादी की। मगर शादी के कुछ ही समय बाद उसे पता चल गया कि रंजीत ने अपनी पहचान छिपाई है और उसका असली नाम रकीबुल हसन था। तारा ने बताया कि शादी के अगले दिन ही निकाह के लिए दबाव डाला गया और वहीं से मेरा संघर्ष शुरू हुआ। नौ साल लगे यह साबित करने में कि मैं सही थी और वह गलत था।
रकीबुल ने अपनी मां खुशार और विजिलेंस के रजिस्ट्रार मुस्ताक अहमद की मदद से तारा को हिंदू धर्म छोड़ने के लिए मजबूर किया। उसे मारा-पीटा, टॉर्चर किया। लंबी कानूनी लड़ाई लड़ने के बाद तारा को न्याय मिला और 2023 में, CBI कोर्ट ने रकीबुल हसन को उम्रकैद, उनकी मां कुशार को 10 साल की कैद और मुस्ताक अहमद को 15 साल की कैद की सजा सुनाई। video
4. सॉफ्टवेयर इंजीनियर हिन्दू युवती को प्रेम जाल में फंसाकर किया कन्वर्ट और फिर हो गया फरार
11 फरवरी, 2026 क बेंगलुरु में लव जिहाद का एक मामला सामने आया, जहां कोलकाता की रहने वाली हिंदू महिला ने ये दर्द झेला। पीड़िता के मुताबिक इम्तियाज ने सोशल मीडिया पर पहले उससे दोस्ती की, प्रेम जाल में फंसाकर निकाह किया, धर्मांतरण कराया। बाद में बच्ची पैदा होने के बाद छोड़कर भाग गया।
पीड़िता ने मीडिया से बात करते समय कहा “इम्तियाज ने मुझे शादी से पहले धर्म परिवर्तन कराकर धोखा दिया और फिर छोड़कर भाग गया। उसके माता-पिता भी इसमें शामिल हैं और उन्हें कोई परवाह नहीं है।”
जब मैंने शिकायत करने और बच्ची को रखने की बात कही तो उन्होंने साफ कहा कि उन्हें न बच्ची चाहिए, न बहू और न ही बेटा। उन्होंने मुझे घर में आने तक नहीं दिया, जिसके कारण मैं बच्ची को लेकर इधर-उधर भटक रही हूं। मेरे पास पैसे भी नहीं हैं और मुझे समझ नहीं आ रहा कि कहां रहूं। मेरे शौहर धोखा देकर चले गए और उनका असली इरादा क्या था, यह मुझे आज तक नहीं पता।”
5. हिंदू बनकर की दोस्ती, अश्लील वीडियो बनाई फिर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, 300 लड़कियों के फंसे होने की आशंका
5 फरवरी, 2026 को उत्तर प्रदेश के बस्ती से भी लव जिहाद का झकझोर देने वाला मामला सामने आया। अजफरुल हक नामक व्यक्ति ने हिंदू पहचान बनाकर हिंदू महिला से दोस्ती की और उसकी जिंदगी को बदलकर रख दिया।
पीड़िता ने एक मीडिया संस्थान से बातचीत में आरोप लगाया कि वह एक अस्पताल में काम करती थी, जहां आरोपी ने खुद को हिंदू बताकर और हाथ में कलावा बांधकर उससे संपर्क किया। बाद में उसने उस पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया, मानसिक रूप से प्रताड़ित किया और “इस्लाम जिंदाबाद” बोलने के लिए मजबूर किया।
पीड़िता का दावा है कि आरोपी के परिवार के सदस्य भी इस कथित साजिश में शामिल थे। उसके अनुसार, लड़कियों को फोन पर प्रेमजाल में फंसाकर धर्म परिवर्तन के लिए उकसाया जाता था। पास के एक पब्लिक लॉज का भी जिक्र करते हुए उसने आरोप लगाया कि वहाँ बिना आईडी के लड़कियों को ले जाया जाता था। पीड़िता ने आशंका जताई कि सैकड़ों लड़कियां इस जाल में फं चुकी हैं और कई का अब तक कोई पता नहीं है।
6. ब्राह्मण-ठाकुर के 16 लाख रुपये, ओबीसी के 12 लाख, छांगुर बाबा की कन्वर्जन रेट लिस्ट में चौंकाने वाले खुलासे
पिछले साल जुलाई, 2025 में उत्तर प्रदेश के बलरामपुर में एक धर्मांतरण रैकेट का पर्दाफाश हुआ, इसमें यूपी STF जमालुद्दीन उर्फ छांगुर बाबा को भी गिरफ्तार किया गया। इसमें कास्ट के हिसाब से कन्वर्जन के लिए अलग-अलग पैसे रखे गए थे। जैसे ब्राह्मण-ठाकुर लड़कियों के कन्वर्जन के लिए 15-16 लाख रुपये, ओबीसी युवतियों के लिए 10-12 लाक रुपये, अन्य जातियों के लिए 12 से 15 लाख रुपये तय किए गए थे।
पीड़िता ने एक मीडिया इंटरव्यू में बताया कि आरोपी ने फेसबुक और इंस्टाग्राम पर ‘राजू राठौड़’ नाम से खुद को हिंदू बताकर उससे दोस्ती की। उसकी फैमिली भी हिंदू बनकर मिली। बाद में पता चला कि उसका असली नाम वसीम है।
2021 में नौकरी और शादी का झांसा देकर वह उसे सऊदी अरब ले गया, जहां उसे एक बड़े धर्मांतरण गिरोह से जुड़े होने की जानकारी मिली। वहां उसकी अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया गया और धर्मांतरण के लिए दबाव डाला गया। इनकार करने पर उसे शेखों को बेचने की कोशिश की गई।
पीड़िता का आरोप है कि उसके साथ मारपीट और अमानवीय यातनाएं दी गईं। उसने यह भी दावा किया कि गिरोह ने जाति के आधार पर धर्मांतरण की रकम तय कर रखी थी और उनके नेटवर्क देश से लेकर विदेश तक फैले हुए हैं।
7. फेसबुक पर ‘राजू राठौड़’ बनकर फंसाया, विदेश ले जाकर धर्मांतरण और प्रताड़ना का आरोप
यह मामला 7 जुलाई, 2025 का है, जब उत्तर प्रदेश के बलरामपुर ने एक हिंदू महिला को धर्मांतरण के नाम पर प्रताड़ना झेलनी पड़ी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पीड़िता ने बताया कि वसीम से उसकी पहचान सोशल मीड़िया प्लेटफॉर्म फेसबुक और इंस्टाग्राम पर हुई। वहां आरोपी ने “राजू राथौड़” एक हिंदू बनकर दोस्ती की थी। इतना ही नहीं वसीम ने अपने परिवार को भी पीड़िता से हिंदू बनाकर मिलवाया था। 2021 में उसे नौकरी और शादी का लालच देकर सऊदी अरब ले गया, जहां उसे पता लगा कि वसीम एक बड़े धर्मांतरण गैंग का हिस्सा है। सऊदी में पीड़िता की अश्लील वीडियो बनाकर उसे ब्लेकमेल किया गया। उसका धर्मांतरण कर शेखों को बेचने की कोशिश की गई।
पीड़िता ने बताया कि इस दौरान उसे क्रिकेट बेट से पीटा गया, गोमांस खिलाया गया। सिगरेट और प्लास्टिक से जलाया गया। उसने चौंकाने वाला खुलासा किया कि गैंग ने लड़कियों के रेट तय किए हुए थे। जैसे क्षत्रिय और ब्राह्मण के 15-16 लाख, ओबीसी के लिए 10-12 लाख और दलित लड़कियों के 8-10 लाख तय थे। पूरा मामला सामने आने के बाद यूपी एटीएस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसकी एफआईआर दर्ज कर ली।
8. इंसानियत का वास्ता…मोर्डन विचारों की आड़ में मोहम्मद सिराज ने सोनू बनकर हिंदू महिला को फंसाया
2 जुलाई, 2025 को बिहार के पटना में एक हिंदू महिला ने अपने लिव इन पार्टनर के खिलाफ लव जिहाद का केस दर्ज करवाया। पीड़िता ने मीडिया को बताया कि 2022 में उससे एक सोनू नामक एक लड़का उससे हिंदू बनकर मिला, जोकि असल में मुस्लिम था। धीरे-धीरे दोस्ती से नजदीकियां बढ़ने के बाद जब हिंदू महिला को पता चला कि जिसके साथ वो लिव इन में रह रही है वो मुस्लिम है और उसका असली नाम मोहम्मद सिराज है तो उसने विरोध किया। इस पर आरोपी उसे इंसानियत का वास्ता देकर कन्विंस करने लगा है। महिला को भरोसा दिलाया कि 2026 में उसका पीजी पूरा होगा और वो क्लीनिक खोलकर साथ रहेंगे।
बाद में जब पीड़िता ने उससे शादी करने के लिए कहा तो, वो उसे इस्लाम कुबूल करने के लिए कहने लगा। साथ ही यह भी कहा कि इसके बिना फैमिली एक्सेप्ट नहीं करेगी। इसके लिए महिला ने साफ मना किया तो उसके साथ सीधे प्रताड़नाएं होने लगीं। पीड़िता के अनुसार उसे भी जबरदस्ती बीफ खिलाया गया, रोजे रखवाए गए, 5 वक्त की नमाज के लिए फोर्स किया गया। बाद में आरोपी ने कहीं और मुस्लिम लड़की से शादी कर ली। पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज की थी।
9. पहचान छिपाकर दोस्ती और अवैध संबंध, निगाह और प्रेग्नेंट करके छोड़ने का आरोप
3 मई, 2025 झारखंड के धनबाद में लव जिहाद का एक मामला सामने आया, जहां आरोपी आरिफ हुसैन ने पहचान छिपाकर छोटू सिंह नाम से महिला से दोस्ती की। प्रेम जाल में फंसाया, शादी से पहले उसने महिला के साथ शारीरिक संबंध बनाए। बाद में रांची जाकर दोनों ने शादी की और मुस्लिम तरीके से भी निकाह किया।
निकाह के बाद पीड़िता को पता चला कि छोटू सिंह का असली नाम आरिफ हुसैन था और वो पहले से ही शादीशुदा था। जब पहली पत्नी प्रेग्नेंट थी, तब वो अन्य महिला के साथ भाग गया था। और इस प्रकार वो कई लड़कियों की जिंदगी बर्बाद कर चुका था।
10. पहचान छिपाकर की दोस्ती, गौ मांस खिलाने के लिए बनाता था दबाव
5 अप्रैल, 2025 को उत्तर प्रदेश के कुशीनगर से एक मामला सामने आया था, जहां एक मुस्लिम युवक ने नाम बदलकर हिंदू महिला को फंसाया गया। शमशार अंसारी ने अपना नाम टाइगर बताकर फोन से संपर्क किया। बाद में दोनों ने शादी भी कर ली। इसके कुछ समय बाद डॉक्यूमेंट की मदद से पीड़िता को आरोपी की वास्तविक पहचान के बारे में जानकारी मिली। इसके बाद आरोपी महिला पर धर्म बदलने का दबाव बनाने लगा। लगातार मानसिक और धार्मिक तरीके प्रताड़ित करने लगा। साथ ही पुलिस के पास जाने पर जान से मारने की भी धमकी दी जाने लगी। मामला सामने आने पर पुलिस ने आरोपी शमशार अंसारी को गिरफ्तार कर लिया।
11. फेक आईडी से बना था अमन, असली पहचान थी आदिल खान
28 अगस्त, 2024 में उत्तर प्रदेश के अमरोहा से ऐसा ही मामला सामने आया, जहां पुलिस ने शिकायत पर महिला ने बताया कि एक लड़का उससे अमन नाम से मिला। बाद में दोनों में प्रेम पनपने के बाद उसने महिला को शादी का झांसा दिया और अपने घर लेकर गया। घर जाकर महिला डॉक्यूमेंट देखकर पता चला कि उसका असली नाम अमन नहीं बल्कि आदिल खान था। उसने अपने फेक आईडी बनवा रखे थे। महिला ने इस धोके को लेकर पुलिस में एफआईआर लिखवाई, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया। 12. पहले अबू अंसारी ने फंसाकर बनाया मुस्लिम, अब पीड़िता पर अब्बा बीवी बनने का डाल रहा दबाव
26, अगस्त 2023 उत्तर प्रदेश के लखनऊ से धोखे और लव जिहाद का एक और मामला सामने आया जहां महिला ने बताया कि सैयद इम्तियाज ने हिंदू महिला से यह कहकर शादी की कि वो उसे कभी परेशान नहीं करेगा। बाद में जब उन्होंने धर्म परिवर्तन की बात कही तो पीड़िता ने इसका विरोध किया और कहा कि वो हिंदू संस्कृति से है और अपने परिवार की ही परंपराओं को निभाएगी। इस पर महिला को मारा-पीटा गया।
13. राजू जाटव नाम रखकर की मुलाकत, असली नाम था इमरान, पीड़िता ने लगाया धर्म परिवर्तन, दुष्कर्म और मारपीट का आरोप
फिल्म केरल स्टोरी 2 के जैसा मामला 25 अप्रैल 2022 में मध्य प्रदेश के ग्वालियर से सामने आया जहां महिला ने पुलिस स्टेशन पहुंचकर गुहार लगाई कि उसे बचा लो वरना वो मर जाएगी। पीड़िता ने बताया कि उसकी इमरान नाम बदलकर राजू जाटव की पहचान के साथ उससे मिला। वो उसके प्रेम में पड़ गई, बाद में 21 सितंबर, 2021 को दोनों ने मंदिर में शादी कर ली। इसके बाद महिला को पता चला कि जिससे उसने शादी की उसका असली नाम इमरान है और इतना ही नहीं इमरान ने उसका धर्म परिवर्तन भी कराया।
पीड़िता के अनुसार, घर के अंदर उसके साथ जबरदस्ती बालात्कार कराया जाता था। सास बाहर के लोगों को उसके साथ गलत काम कराने के लिए लाती थी। इमरान के घर में कई बड़े हथियार थे, जिससे वो लोग गोश्त काटते और खाते थे। पीड़ित महिला ने कहा कि अगर उसके साथ कुछ भी हुआ तो जिम्मेदार इमरान और उसका परिवार रहेगा। इसके लिए उसने इमरान उर्फ राजू जाटव, मौलाना ओसामा, अमन, पुन्नी व अन्यों पर इल्जाम लगाया। पीड़िता ने इमरान पर मौलवी से भी बालात्कार कराने का चौंकाने वाला खुलासा किया।











