आज की बड़ी खबरें: चुनाव आयोग ने इन राज्यों में बढ़ाई SIR की तारीख, इंडिगों की अव्यवस्था पर DGCA की सख्ती

चुनाव आयोग ने 5 राज्य और 1 केंद्र शासित प्रदेश में बढ़ाई SIR की तारीख, जानें
भारतीय चुनाव आयोग (ECI) ने उत्तर प्रदेश समेत देश के कुल छह राज्यों (एक केंद्र शासित प्रदेश) में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की समयसीमा बढ़ा दी है। इसके अनुसार अब नई समयसीमा के अंदर इन राज्यों को अपनी एसआईआर का डेटा प्रस्तुत करना होगा। बता दें कि ECI की तरफ से जारी की गई इस लिस्ट में उत्तर प्रदेश समेत तमिलनाडु, गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, अंडमान निकोबार का नाम भी शामिल है।
बाइबल पढ़ाकर करते थे ब्रेन बॉश, ST लोगों को देते थे नौकरी और पैसों का लालच, MP के सीहोर में धर्मांतरण कराने वाले 6 लोग गिरफ्तार
मध्य प्रदेश के सीहोर जिले से ईसाई मिशनरियों की एक सभा ने जनजातीय और ग्रामीण इलाकों में धर्मांतरण कराने वालों पर सख्त एक्शन लिया गया है। पुलिस ने सख्त इस गैंग का पर्दाफाश करते हुए कुल छह लोगों को गिरफ्तार किया है, जो पिछले तीन महीनों से ग्रामीणों को नौकरी और एक-एक लाख रुपए का लालच देकर ईसाई धर्म अपनाने के लिए दबाव डाल रहे थे। बता दें कि आरोपियों द्वारा गुप्त प्रार्थना सभाएं आयोजित की जा रही थीं। ग्रामीणों की शिकायत पर 9 दिसंबर 2025 की रात पुलिस ने छापा मारा और बाइबल, धार्मिक साहित्य सहित अन्य सामग्री जब्त की। सभी आरोपी जनजातीय समुदाय से ही हैं। मध्य प्रदेश धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम 2021 की धारा 3/5 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
उदयपुर में मिशनरी स्कूल की मनमानी, तिलक लगाकर, कलावा बांधकर आने से करते हैं मना, हिंदू घृणा से अभिभावकों में रोष
राजयस्थान के उदयपुर से एक क्रिश्चयन स्कूल की मनमानी का मामला सामने आया है। सेंट ग्रेगेरियन सी सेकेंडरी स्कूल में बच्चों को कलावा बांधकर, तिलक लगाकर आने से रोकने के लिए स्कूल ने इस पर प्रतिबंध लगा दिया। इसे लेकर छात्रा-छात्राओं के अभिभावकों में काफी गुस्सा है, जिसे लेकर उन्होंने (10 दिसंबर 2025) को स्कूल में प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रसिंपल और मैनेजमेंट से फादर वर्गिस थॉमस और अभिभावक तथा हिंदू संगठनों में तीखी बहस हुई।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बीजेपी नेता पंकज बोराना ने कहा कि स्कूल के वाइस प्रिंसिपल अनिल गोस्वामी ने स्कूल में यह प्रतिबंध लागू किया है। ये स्कूल में प्रवेश करने वाले बच्चों के हाथों से कलावा उतरवाते हैं और तिलक हटाते हैं। गोस्वामी पर पहले से ही केस चल रहा है।
Indigo Flight Delay: इंडिगों की अव्यवस्था पर DGCA की सख्ती, जांच के लिए गठित की गई 8 सदस्यीय टीम
इंडिगो एयरलाइन में पिछले कई दिनों से उठ रही अव्यवस्था के खिलाफ सख्त एक्शन लेते हुए नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने बुधवार को एक 8 सदस्यीय के आदेश दिए है। इसमें वरिष्ठ उड़ान संचालन निरीक्षण दल शामिल हैं। साथ ही कैप्टन विक्रम शर्मा, कैप्टन कपिल मंगलिक, कैप्टन वीपी सिंह, कैप्टन अपूर्वा अग्रवाल, कैप्टन स्वाति लूंबा, कैप्टन अमन सुहाग, कैप्टन नित्या जैन और कैप्टन एनजे सिंह भी समिति का हिस्सा हैं।
यह समिति एयरलाइन के कुल बेड़े, औसत चरण लंबाई, पायलटों की संख्या, नेटवर्क विवरण आदि की जांच करेगा। बता दें कि इन दिनों इंडिगों में बड़े स्तर पर अव्यवस्था देखी जा रही है। पायलेटों की संख्या में कमी, उड़ान रद्द व देरी जैसी समस्याओं से यात्रियों को कई मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
अब ऑस्ट्रेलिया में 16 साल से कम उम्र के बच्चे नहीं चला सकेंगे सोशल मीडिया, सरकार ने फेसबुक, इंस्टा जैसे प्लेटफॉर्म्स पर लगाई पाबंदी
ऑस्ट्रेलिया में 16 साल के कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया के इस्तेमाल करने पर पूरी तरीके से लगी पाबंदी को (बुधवार से) प्रभावी कर दिया गया है। फेसबुक, इंस्टाग्राम समेत ऐसे कुल 10 प्लेटफॉर्म्स को बैन कर दिया गया है। वहां के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने नए कानून को समर्थन के लिए सभी स्थानीय नेताओं का आभार जताते हुए कहा है कि इस कदम से बच्चों का बचपन सुरक्षित हो सकेगा।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इन नियमों का उल्लंघन करने पर न तो बच्चों और न ही उनके माता पिता पर जुर्माना लगेगा। बल्कि इसकी पूरी जिम्मेदारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म की होगी। इन कानून का उल्लंघन करने वाले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर 49.5 मिलियन ऑस्ट्रेलियन डॉलर (295 करोड़ रुपये) का फाइन लगाया जाएगा।
UP: प्रयागराज STF की सफलता, माफिया अशरफ का सहयोगी अफसार अहमद दिल्ली से गिरफ्तार, 50 हजार का था इनाम
उत्तर प्रदेश की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मृतक माफिया अशरफ के सक्रिय सहयोगी अपराधी अफसार अहमद को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर 50,000 रुपये का इनाम था और बरेली के थाना बिथरी चैनपुर में कई गंभीर धाराओं में मामले दर्ज थे।
पुलिस जांच में आरोपी अफसार ने ये बात स्वीकार की है कि वो मृतक माफिया से जेल में मिलने के लिए जाता था। इस दौरान वो अपनी ही आईडी से अन्य सहयोगियों की मुलाकात भी करवाता था।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो प्रयागराज एसटीएफ को फरार और इनामी आरोपियों द्वारा घटनाओं को अंजाम देने के कई इनपुर मिल रहे थे। इसी क्रम में एसटीएफ की कई टीमों को सूचना के आधार पर कार्रवाई के लिए लगाया गया था। STF की प्रयागराज टीम ने वांछित और इनामी अफसर अहमद को गिरफ्तार किया जोकि कई दिनों से दिल्ली में छिपकर रह रहा था।
NIA ने 4000 किलो विस्फोटक लूट मामले में 11 माओवादियों के खिलाफ सौंपी चार्जशीट, जानें पूरा मामला
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने सीपीआई (माओवादी) आतंकी संगठन के सशस्त्र कार्यकर्ताओं द्वारा 4 हजार किलोग्राम विस्फोटक की लूट मामले में 11 माओवादियों के खिलाफ चार्जशीट दायर की है। इस आरोपपत्र में विस्तृत जानकारी दी गई है। झारखंड के सारंडा वन में माओवादी गढ़ों तक विस्फोटक सामग्री ले जाई जा रही थी।
NIA के मुताबिक जांच में पाया गया कि ये आरोपी लगभग 200 विस्फोटक पैकेटों की लूट की अपराधिक साजिश, क्रियान्वयन में शामिल थे। इन सभी पैकेटों में 20 किलोग्राम विस्फोटक था।
अपने बयान में, एजेंसी ने कहा कि 11 आरोपियों के खिलाफ UAPA, भारतीय न्याय संहिता (BNS), शस्त्र अधिनियम और विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
स्थानीय पुलिस ने 27 मई 2025 को इस वाहन को रोका था, वाहन को माओवादियों ने जबरन छीना था और उसे पास के जंगल में अपने आतंकी गढ़ तक ले जा रहे थे। एनआईए ने ओडिशा में विस्फोटक लूट मामले में 11 माओवादियों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया।
अमेरिका ने पाकिस्तान को दिए F-16 फाइटर जेट के बेड़े की मरम्मत के लिए $686 मिलियन, पैकेज पर उठे सवाल, ऑपरेशन सिंदूर से भी जुड़ रहे तार
अमेरिका के ट्रंप प्रशासन ने हाल ही में अमेरिकी कांग्रेस को पाकिस्तान के एफ-16 बेड़े की मरम्मत के लिए 686 करोड़ रुपये के बड़े पैकेज की जानकारी दी। इसे लेकर दुनियाभर में सवाल उठ रहे हैं। NDTV के पत्रकार शिव अरूर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ट्वीट करते हुए लिखा कि 686 मिलियन डॉलर में पाकिस्तान कम से कम 6 एफ-16 विमानों को बदल सकता है। बता दें कि भारत के ऑपरेशन सिंदूर के बाद एयर चीफ एपी सिंह ने खुलासा किया था कि हमने कम से कम 5 फाइटर (एफ-16/जेएफ-17) गिराए थे। इसके बाद अब पाकिस्तान को अमेरिका से इतनी बड़ी मदद मिलना अपने आप में कई सवाल खड़े करती है।
मणिपुर से अफीम मंगाकर घर में ब्राउन शुगर बनाती थी नसरीन बानो, लखनऊ से 50 हजार की इनामी ड्रग तस्कर चढ़ी पुलिस के हत्थे
उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स (STF) लखनऊ से एक कुख्यात ड्रग तस्कर नसरीन बानो उर्फ बादाम (45 वर्षीय) को हिरासत में लिया है। महिला आरोपी जिस पर 50 हजार रुपये का इनाम रखा गया था, उसे ठाकुरगंज के फरीदीपुर इलाके से अरेस्ट किया गया है। पिछले 6 सालों से वो लखनऊ और बहराइच समेत आसपास के जिलों में ब्राउन शुगर की सप्लाई कर रही थी। STF की पूछताछ में उसने बड़ा खुलासा किया है। वो मणिपुर से क्रूड (कच्चा) अफीम मंगवाती थी। इसे वो अपने घर में प्रोसेस करके ब्राउन शुगर तैयार करती थी। इस तैयार माल को महिला तस्कर सीतापुर, हरदोई, बाराबंकी, लखनऊ, बहराइच पहुंचाती थी। सालों से ये नेटवर्क यूं ही बेखौफ चल रहा था। नसरीन का पति भी लंबे वक्त से कई मामलों में जेल में बंद है।
दरअसल यूपी एसटीएफ ने 17 अक्टूबर को नसरीन के एक गिरोह के सदस्य को 3.044 किलोग्राम ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया था। पूछताछ में उसने नसरीन बानो का नाम लिया था। साथ ही पूरा सच उगला। इसके बाद पुलिस ने नसरीन पर 50 हजार रुपये का इनाम रखा था। फिलहाल पुलिस आरोपी महिला तस्कर से पूछताछ कर रही है, जिसमें कई और बड़े खुलासे हो सकते हैं।
हाईकोर्ट ने कर्नाटक सिद्धारमैया सरकार के जन औषधि केंद्र बंद करने के आदेश को किया रद्द, जमकर लगाई फटकार, जानें मामला
कर्नाटक हाईकोर्ट ने सिद्धारमैया सरकार को जमकर फटकार लगाते हुए बुधवार को सुनवाई की। इस दौरान सरकारी आदेश को रद्द करते हुए सरकारी अस्पताल परिसर में चल रहे सभी जन औषधि केंद्रों को बंद करने का आदेश दिया था। अदालत ने मौखिक रूप से आदेश में कहा गया कि हम सरकार के एक विंग को गरीबो को दी जाने वाली दवाओं के साथ छोड़छाड़ की अनुमति नहीं देंगे। फिर चाहें वो मुफ्त हो या फिर मामूली कीमत पर उपलब्ध हो।
“मंकी गॉड की पूजा क्यों करें, मंदिर जाना बंद करों…”, IPE हैदराबाद के फैकल्टी भट्टाचार्य ने हिंदू देवी-देवताओं पर दिया भड़काऊ बयान
हैदराबाद से हिंदू धर्म और देवी-देवताओं पर भड़काऊ टिप्पणी करने का मामला सामने आया है, जिसे लेकर एक नया विवाद उठ खड़ा हुआ है। हैदराबाद इंस्टीट्यूट ऑफ पब्लिक एंटरप्राइज के एक वीडियों में वहीं के फैकल्टी सदस्य छात्रों को संबोधित करते हुए सनातन को लेकर जमकर जहर उगल रहे हैं।
इससे जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें फैकल्टी भट्टाचार्य हिंदू धर्म का अपमान करते हुए कह रहे हैं कि उन्हें मंदिर और ब्राह्मणों से नफरत है। वो कह रहा है कि ऐसे लोगों को कोड़े मारो, उन मूर्खों को मूर्तियों की पूजा को क्यों सिखाते हों, जबकि ये कही नहीं लिखा। तुम गीता क्यों नहीं पढ़ाते, वेद क्यों नहीं पढ़ाते जोकि हिंदू धर्म का मूल आधार है। कहां लिखा है कि मंकी गॉड की पूजा करो? देवी की पूजा क्यों करते हो?
व्यक्ति वीडियो में बार-बार मंदिर के पुजारियों को मूर्ख और लुटेरा बता रहा है जोकि भक्तों को गुमराह कर रहे है। ये वीडियों सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, इसे लेकर वीडियो नजर आ रहे व्यक्ति का जमकर विरोध हो रहा है।
ऐसा ही एक मामला कुछ वक्त पहले भी सामने आया था, जब LGBTQ एक्टिविस्ट विक्रमादित्य सहाय ने भड़काऊ बयान देते हुए बताया कहा कि “पुरुष, हिंदू और भारतीय होने में कुछ भी अच्छा नहीं है, साथ ही भारत को कब्जाधारी कहा था।” इसके बाद इस कट्टरपंथी कार्यकर्ता को जिंदल ग्लोबल लॉ स्कूल में असिस्टेंट प्रोफेसर के रूप में नियुक्त किया गया था, जिसका काफी विरोध भी हुआ।











