Menu

IPL 2025 Postponed: आईपीएल के बाकी मैच स्थगित, भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच BCCI का बड़ा फैसला

Editor Ritam HindiEditor Ritam Hindi09 May 2025, 01:22 pm IST
IPL 2025 Postponed: आईपीएल के बाकी मैच स्थगित, भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच BCCI का बड़ा फैसला

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के मौजूदा सीजन को भारत-पाकिस्तान के बढ़ते तनाव को देखते हुए स्थागित कर दिया गया है. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने शुक्रवार (9 मई) को यह बड़ा फैसला लिया है. BCCI ने बताया कि आज (शुक्रवार) से कोई मैच नहीं होंगे और आगे जल्द ही मैचों की नई तारीखों का ऐलान किया जाएगा. फिलहाल BCCI की प्राथमिकता सभी विदेशी खिलाड़ियों को उनके घर सुरक्षित भेजने की है.

अब तक आईपीएल के कुल 58 मैच हो चुके हैं, जिसमें गुरुवार (8 मई) को धर्मशाला में पंजाब किंग्स और दिल्ली कैप्टिल्स का मुकाबला हो रहा था. लेकिन मैच को बीच में रोक दिया गया था. क्योंकि पाकिस्तान की ओर से इस दौरान देश के कई हिस्सों में मिसाइल और ड्रोन हमले होने शुरू हो गए थे. इस दौरान धर्मशाला में भी ब्लैकआउट हुआ था. हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन ने सुरक्षा के मद्देनजर स्टेडियम में मौजूद लोगों को जगह खाली करने को कहा था.

Related News