Navratri Global Celebration: हावार्ड से लेकर नेपाल तक, धूमधाम से मनाया जा रहा है शक्ति की आराधना का पर्व

शक्ति का अराधना का पर्व चैत्र नवरात्रि देश ही नहीं दुनिया भर में उत्साह और धूमधाम से मनाया जा रहा है। देवी दुर्गा के नौ रूपों को समर्पित नवरात्रि के ये नौ दिन काफी महत्व रखते हैं। जगह कोई भी क्यों न हो विश्वभर में फैले भारतीय प्रवासी और भारत के लिए अंतर्राष्ट्रीय प्रेम रखने वाले देशों ने इस सांस्कृतिक एकता के प्रतीक त्योहार की बधाईयां दी हैं। अमेरिका से लेकर ब्रिटेन और नेपाल तक पूरी दुनिया को भरात शांति, शक्ति और सद्भाव का संदेश भेज रहा है।

Chaitra Navratri 2026
नवरात्रि का शाब्दिक अर्थ है, नौ रातें। इस दौरान दुनियाभर के भारतीय लोग देवी के नौ शक्ति प्रतीकों की उपासना कर रहे हैं। गरबा से लेकर भजन, कीर्तन और पूजा-पाठ तक लोग कई सांस्कृतिक रंगों में रंगकर इसे सेलिब्रेट करते हैं। इससे बहुसांस्कृतिक स्वरूप, प्रवासी भारतीयों की सक्रिय भागीदारी तथा वैश्विक स्तर पर भारतीय संस्कृति के प्रसार और समावेशिता की एक खूबसूरत तस्वीर निकलकर सामने आती है। नीचे नवरात्रि में दुनियाभर से आने वाले बधाई संदेशों के बारे में डिटेल में बताया जा रहा है।
1.चैत्र नवरात्रि पर ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय का सांस्कृतिक समावेशिता का संदेश
चैत्र नवरात्रि के मौके पर यूनिवर्सिटी ऑफ ऑक्सफोर्ड ने सोशल मीडिया पर शुभकामनाएं देते हुए एक पोस्ट साझा की, जिसमें उसके प्रतिष्ठित गॉथिक शिखरों की सुंदर तस्वीर शामिल थीं। इसमें उन्होंने नवरात्रि बनाने वाले सभी लोगों को इस उत्सव की बधाई दी है।
खास तौर पर भारतीय छात्रों और पूर्व छात्रों ने इस कदम की सराहना की। 160 से अधिक देशों के छात्रों वाला यह विश्वविद्यालय लगातार विभिन्न परंपराओं को सम्मान देने की दिशा में प्रयास कर रहा है, जिसे वैश्विक स्तर पर सराहा जा रहा है।
2. नेपाल में चैत्र नवरात्रि के अवसर पर मंदिरों में लगा श्रद्धालुओं का तांता
नेपाल में चैत्र नवरात्रि के मौके पर श्रद्धालु पूरी भक्ति और उत्साह के साथ मंदिरों में जाते नजर आए। 19 मार्च, 2026 को काठमांडू घाटी के गुहेश्वरी मंदिर और दक्षिण काली मंदिर में भारी भीड़ देखने को मिली। वत्सलेश्वरी जात्रा के दौरान श्रद्धालु देवी की प्रतिमा को रथ में विराजमान कर उसे खींचते हुए पारंपरिक संगीत की धुनों पर नाचते-गाते हुए भक्ति का उत्सव मना रहे हैं, जो नेपाल की समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा को दर्शाता है।
इस पावन अवसर पर भक्त विशेष मंदिरों में पूजा-पाठ, भजन-कीर्तन और धार्मिक अनुष्ठानें में भाग लेते हुए नजर आ रहे हैं। हिमालयी क्षेत्रों में काठमांडू ने देवी पूजा की प्रमुख केंद्रों में से एक के रूप में भूमिका बरकरार रखी है।
यह भी पढ़ें – Dhurandhar की ताबड़तोड़ कमाई के बीच लेफ्ट की प्रोपेगेंडा चाल, 17 फिल्मों से जानें हिंदू पहचान को कैसे विकृत किया
3. दुबई के जाबील पार्क में दिखी 2025 के नवरात्रि उत्सव के दौरान सांस्कृतिक उत्सव की भव्यता
पश्चिमी एशिया में दुबई के जाबेल पार्क में नवरात्रि उत्सव डांडिया नाइट्स 2025 के में एक विशाल सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस आयोजन में हजारों स्थानीय निवासी और भक्त शामिल हुए। एम्पीथिएटर में पारंपरिक वेशभूषा, संगीत और डांडिया ने समा बांध दिया।
आयोजकों ने प्रतिभागियों अमीरात के महानगरीय चरित्र के साथ-साथ हिंदू उत्सव परंपराओं का एक जीवंत अनुभव प्राप्त हुआ है। ये हिंदू संस्कृति के संगम और सॉफ्ट पावर के रूप में सामने आया।
4. फिलीपींस में नवरात्रि 2025 और दुर्गा पूजा बनी सांस्कृतिक एकता का प्रतीक
फिलीपींस में भारतीय समुदाय ने दुर्गा पूजा के मौके पर भक्ति से भरपूर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया। इसे रामकृष्ण वेदांत सोसाइटी ऑफ फिलीपींस द्वारा आयोजित किया गया था। इस दौरान भारत के राजदूत हर्ष जैन और उनकी पत्नी वंदना मौजूद रहे। नवरात्रि में देवी दुर्गा के पृथ्वी पर आगमन का प्रतीक है।
इस कार्यक्रम में भक्तों ने प्रार्थना, भजन कीर्तन और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से देवी दुर्गा से सभी के कल्याण की कामना की। इसने धार्मिक एकता को सशक्त रूप से प्रदर्शित किया।
5. मनीला में दुर्गा पूजा के दौरान आस्था का अनोखा समागम दिखा
नवरात्रि 2025 में दुर्गा पूजा और नवरात्रि के उपलक्ष्य में विशेष प्रार्थना और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया। इस त्योहार को प्रवासी पहचान और आध्यात्मिकता के बीच एक पुल के रूप में प्रस्तुत किया। ये पूरा कार्यक्रम दुर्गा पूजा के समय आयोजित किया गया था।
बता दें कि फिलिपिंस में स्थानीय स्थानीय फिलिपिन और भारतीय मूल के निवासी दोनों उपस्थित थे। यह एक सांस्कृतिक जुड़ाव और एक अंतरसांस्कृतिक जुड़ाव की अपील करता नजर आता है। विदेशी जमीनों पर इस प्रकार के आयोजन न केवल दुनिया भर के भारतीय को जोड़ते हैं बल्कि एक नई मिसाल रचते भी नजर आते हैं।
6. अफ्रीका और केन्या में गरबा की धुनों पर जमकर नांचे भक्त
नवरात्रि 2025 में केन्या में नवरात्रि को एक वार्षिक उत्सव के त्योहार के रूप में मनाया। नैरोबी और मोम्बासा में सामुदायिक केंद्रों और मंदिरों में बड़े पैमाने पर गरबा और डांडिया का आयोजन हुआ। कैन्याई उत्सव की विशिष्ठता गुजराती लोक गीत-संगीत और अफ्रीकी लोक गीतों के मिश्रण देखने को मिलता है। यह एक ऐसा फ्यूजन होता है, जहां दो संस्कृतियां आकर मिलती हैं और एक अलग ही सांस्कृतिक प्रयोग होता है।
केन्या हो या फिर अफ्रीका इस धार्मिक त्योहार इन्हें केवल धार्मिक त्योहार मानने की बजाय सांस्कृतिक सद्भाव का प्रतीक माना जाता है। जो एक साझा नृत्य मंच साझा करता है।
यह भी पढ़ें – Dhurandhar की ताबड़तोड़ कमाई के बीच लेफ्ट की प्रोपेगेंडा चाल, 17 फिल्मों से जानें हिंदू पहचान को कैसे विकृत किया
7. बहरीन में राजदूत विनोद के. जैकब ने किया दुर्गा पूजा पंजाल का उद्घाटन
बहरीन में भारतीय प्रवासी समुदाय ने 2025 में दुर्गा पूजा के पावन अवसर पर भारतीय दूतावास और बोंगियोजमाज द्वारा आयोजित भव्य समारोह में भाग लिया। इस पूजा पंडाल की भारतीय राजदूत विनोद के. जैकब ने औपचारिक शुरूआत की।
यह आयोजन भारतीय संस्कृति, भक्ति और सामुदायिक एकता का सुंदर उदाहरण देता है, जिसमें बड़ी संख्या में प्रवासी भारतीयों ने भाग लिया। इसने लोगों को शारीरिक ही नहीं भावनात्मक रूप से जोड़ा।
8. हार्वर्ड में नवरात्रि पर ‘हंगामा’ उत्सव में सांस्कृतिक एकता की झलक
हावार्ड युनीवर्सिटी के स्मिथ कैंपस सेंटर में नवरात्रि पर आयोजित वार्षिक ‘हंगामा’ कार्यक्रम में 300 से अधिक लोगों ने हिस्सा लिया। रंग-बिरंगे परिधानों, रोशनी और गरबा-डांडिया के साथ पूरी रात उत्सव का माहौल रहा।
Harvard Dharma द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में फोटो बूथ, निःशुल्क भोजन और पारंपरिक नृत्य शामिल रहे। आरती के साथ यह आयोजन भारतीय संस्कृति के प्रसार और सामुदायिक एकता का प्रतीक बनकर उभरा।
9. पुर्तगाल में नवरात्रि पर दिखा अनोखा रंग
पुर्तगाल में भारतीय समुदाय ने नवरात्रि पर अलग ही समा बांधा। नवरात्रि 2025 के मौके पर सांस्कृतिक उत्साह के साथ कार्यक्रम आयोजित हुआ। भारत के राजदूत पुनीत रॉय कुंडल द्वारा राधा कृष्ण मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया।
10. अमेरिका में नवरात्रि पर गरबा महोत्सव की भव्यता और सांस्कृतिक उत्साह
अक्टूबर 2024 में अमेरिका का न्यू जर्सी में नवरात्रि के नौ दिनों पावन उत्सव का आयोजन हुआ। इसमें वहां रहने वाले लाखों गुजराती लोगों ने ढोल और गरबा की धुनों पर नृत्य कर उत्सव में भाग लिया। जर्सी सिटी के इंडिया स्क्वायर में आयोजित ‘शेरी गरबा’ जैसे कार्यक्रमों का लाइव प्रसारण भी किया जा रहा है, जिससे इसकी वैश्विक पहुंच बढ़ी है। इन आयोजनों के साथ साउंड सिस्टम, पारंपरिक परिधान (चनिया-चोली, केड़िया) और डांडिया जैसे कार्यक्रम आयोजित हुए।
11. कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने नवरात्रि पर दिया बधाई का संदेश
कनाडा में 2024 के नवरात्रि उत्सव के दौरान प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने नवरात्रि के पावन अवसर पर हिंदू कनाडाई समुदाय को बधाई दी। उन्होंने बुराई पर अच्छाई की जीत और विजय के उत्सव का प्रतीक बताया। कनाडा में रहने वाले सभी भारतीयों को शुभकामनाएं दीं।
12. बैंकॉक में नवरात्रि महोत्सव देवी उमा (पार्वती) की भक्ति करते में रमे दिखे भक्त
नवरात्रि 2022 के पावन अवसर पर थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में भव्य महोत्सव आयोजित होता है, जिसमें थाई, भारतीय, चीनी समुदाय और पर्यटक बड़ी संख्या में शामिल होते हैं। इस उत्सव का मुख्य केंद्र श्री महा मरियम्मन मंदिर है, जहाँ देवी उमा के नौ रूपों की विधिपूर्वक पूजा की जाती है।
13. ऑस्ट्रेलिया में नवरात्रि पर भारतीय समुदाय का भव्य सांस्कृतिक उत्सव
ऑस्ट्रेलिया में भारतीय और फिजी-भारतीय समुदाय ने नवरात्रि 2022 के अवसर पर सिडनी के पास ऑस्ट्रल स्थित एसएसडी रामकृष्ण मंदिर में नौ दिवसीय उत्सव मनाया। इस दौरान रोज़ सैकड़ों श्रद्धालु जुटे, रामायण पाठ हुआ और कलाकारों ने भगवान राम की कथा के विभिन्न प्रसंगों का मंचन कर माहौल को भक्तिमय बना दिया।
इस कार्यक्रम में 300 से ज्यादा श्रद्धालुओं ने भाग लिया, जिससे न केवल सामुदायिक सहभागिता बढ़ी बल्कि भारतीय पंरपराओं का प्रभावशाली प्रदर्शन भी हुआ।
यह भी पढ़ें – Dhurandhar की ताबड़तोड़ कमाई के बीच लेफ्ट की प्रोपेगेंडा चाल, 17 फिल्मों से जानें हिंदू पहचान को कैसे विकृत किया
यह भी पढ़ें – क्या उम्माह एक आदर्श है? जानें कैसे संघर्ष बनता जा रहा है शिया-सुन्नी की वास्तविकता?











