Menu

Chhaava Collection: छावा ने इस साल की 5 बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे, जल्द ही 200 करोड़ के क्लब में होगी शामिल

Editor Ritam HindiEditor Ritam Hindi18 Feb 2025, 04:25 pm IST
Chhaava Collection: छावा ने इस साल की 5 बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे, जल्द ही 200 करोड़ के क्लब में होगी शामिल

फिल्म ‘छावा’ के निर्माण की घोषणा के बाद से ही दर्शकों में इसे लेकर काफी उत्सुकता थी. यह फिल्म 14 फरवरी को दुनियाभर में रिलीज हो गई.इस फिल्म को दर्शकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है. छत्रपति संभाजी महाराज की वीरगाथा बताने वाली इस फिल्म को देखने के लिए दर्शक उमड़ रहे हैं. अब ‘छावा’ के चौथे दिन की कमाई के आंकड़े सामने आ गए हैं.

बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क के मुताबिक, ‘छावा’ ने रिलीज के चौथे दिन यानी सोमवार को 24 करोड़ रुपये का कारोबार किया, जिसके बाद इसका कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 140.50 करोड़ रुपये हो गया है. वही वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो फिल्म करीब 170 करोड़ के आसपास कमाई कर चुकी है. ‘छावा’ ने 31 करोड़ रुपये के साथ टिकट खिड़की पर शानदार शुरुआत की थी, वहीं दूसरे दिन फिल्म 37 करोड़ रुपये कमाने में सफल रही. तीसरे दिन इस फिल्म ने 48.5 करोड़ रुपये कमाए थे. फिल्म का बजट 130 करोड़ रुपये बताया जा रहा है.

छावा ने इन 5 मूविज को छोड़ा पीछे

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के हिसाब से साल 2024 Bollywood Movies के लिए काफी मिला- जुला सा रहा है और 2025 की भी शुरुआत कुछ ज्यादा खास नहीं रही, लेकिन अब बॉक्स ऑफिस पर छावा की धमाकेदार एंट्री से पुराना समय वापस आ गया है. छावा की 4 दिन की कमाई ने इस साल रिलीज हुई 5 बड़ी फिल्मों को कुल कलेक्शन को पछाड़ दिया है.

उसकी पूरी लिस्ट इस प्रकार है-

फिल्म                   कलेक्शन छावा                   140.50 करोड़* स्काई फोर्स           129.95 करोड़ देवा                     31.43 करोड़ इमरजेंजी              16.52 करोड़ फतेह                   12.60 करोड़

फिल्म ‘छावा’ को दर्शकों से शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है, वहीं आलोचक भी फिल्म की तारीफ कर रहे हैं. फिल्म की यह परफॉर्मेंस को देखकर ये साफ है कि छावा जल्द ही इस साल की पहली ऐसी हिंदी मूवी बनेगी, जो बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ का आकड़ा टच करेगी. कई लोगों ने विक्की कौशल की तारीफ करते हुए कहा है कि उन्होंने इस फिल्म में अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है और यह उनके करियर की 4 दिन में सबसे अधिक कमाई करने वाली मूवी भी है.

Related News