Instagram Down: इंस्टाग्राम की सेवाएं ठप, यूजर्स कर रहे परेशानी का सामना

इंस्टाग्राम की सेवाएं मंगलवार अचानक डाउन हो गईं. इसके बाद यूजर्स को इसका उपयोग नहीं कर पा रहे. सोशल मीडिया और वेबसाइट्स आदि को ट्रैक करने वाली वेबसाइट Downdetector पर कई लोगों ने रिपोर्ट कर कहा कि आज सुबह 11:30 बजे के आसपास ये आउटेज शुरू हुआ.
Downdetector पर इंस्टाग्राम चलाने में आ रही परेशानी को लेकर करीब 1 हजार यूजर्स ने रिपोर्ट किया और कुछ ही मिनट में यह संख्या 2 हजार के पास पहुंच गई. इंस्टाग्राम की सेवाओं को लेकर लोगों ने सोशल मीडिया प्लेटफॉ्र्म एक्स पर पोस्ट शेयर किए. Instagram एक पॉपुलर प्लेटफॉर्म है. इस पर बहुत से यूजर्स फोटो और वीडियो आदि शेयर करते हैं. इस प्लेटफॉर्म पर Instagram Reels भी काफी पॉपुलर है.
ये भी पढ़ें:हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायल ने बरसाए बम, 100 विमानों ने की एयर स्ट्राइक














