Menu

मायावती ने अपने भाई आनंद कुमार को नेशनल कॉर्डिनेटर पद से हटाया, उनकी जगह इस नेता को दी जिम्मेदारी

Editor Ritam HindiEditor Ritam Hindi05 Mar 2025, 12:11 pm IST
मायावती ने अपने भाई आनंद कुमार को नेशनल कॉर्डिनेटर पद से हटाया, उनकी जगह इस नेता को दी जिम्मेदारी

बहुजन समाज पार्टी यानि बीएसपी प्रमुख मायावती ने अपने भतीजे आकाश आनंद के बाद अब अपने भी आनंद कुमार को भी नेशनल कॉर्डिनेटर के पद से हटा दिया है. उनकी जगह रणधीर बेनीवाल को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है.

मायावती ने एक्स पर पोस्ट पर इस बात की जानकारी दी. मायावती ने लिखा कि उनके भाई ने एक पद पर ही काम करने की इच्छा जताई है. बता दें आनंद कुमार बसपा के उपाध्यक्ष हैं और बहनजी ने उन्हें पार्टी का नेशनल कॉर्डिनेटर भी बना दिया था. अब राज्यसभा सांसद रामजी गौतम और रणधीर बेनीवाल दोनों लोग बसपा के नेशनल कॉर्डिनेटर के तौर पर काम करेंगे.

ये भी पढ़ें- विदेश मंत्री जयशंकर ने ब्रिटेन के PM स्टार्मर से की मुलाकात, द्विपक्षीय संबंधों और आर्थिक सहयोग बढ़ाने हुई चर्चा

Related News