Menu

झारखंड: हजारीबाग में रामनवमी के मंगला जुलूस के दौरान पथराव, पुलिस ने लाठीचार्ज के बाद की हवाई फायरिंग

Editor Ritam HindiEditor Ritam Hindi26 Mar 2025, 10:43 am IST
झारखंड: हजारीबाग में रामनवमी के मंगला जुलूस के दौरान पथराव, पुलिस ने लाठीचार्ज के बाद की हवाई फायरिंग
रामनवमी के उपलक्ष्य में निकाले गए मंगला जुलूस पर की पत्थरबाजी

झारखंड के हजारीबाग में रामनवमी के उपलक्ष्य में निकाले गए मंगला जुलूस पर कुछ असमाजिक तत्वों ने पथराव किया गया. इस दौरान दो समुदायों के बीच तनाव बढ़ गया. बता दें रामनवमी से पहले हर मंगलवार को मंगला जुलूस निकाला जाता है और होली के बाद दूसरा मंगला जुलूस निकाला गया और किसी बात को लेकर हंगामा हो गया.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मंगला जुलूस के झंडा चौक पर जामा मस्जिद रोड के पास पहुंचते ही दो गुट आपस में भिड़ गए. इस बीच दोनों गुटों के बीच जमकर पथराव हुआ. गनीमत यह रही कि कोई घायल नहीं हुआ है. इस घटना के शहर में आग की तरह फैलते ही हजारों लोग जामा मस्जिद रोड पर पहुंच गए. स्थिति को नियंत्रण में करने के लिए इलाके में पुलिस बल को तैनात करना पड़ा. अधिकारियों का कहना है कि अब हालात नियंत्रण में हैं.

पुलिस ने किया लाठीचार्ज

हालात को देखते हुए हजारीबाग एसपी अरविंद कुमार सिंह लाव-लश्कर के साथ पहुंचे. भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा. इसका असर न होता देख पुलिस को गोली भी चलानी पड़ी. इस दौरान रामनवमी महा समिति के सदस्य, स्थानीय प्रशासन, समाज के प्रमुख लोग भीड़ को समझाने और स्थिति को नियंत्रण करने के प्रयास में जुटे रहे.

एसपी अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि दो पक्षों के बीच झड़प हुई थी. फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है. उन्होंने लोगों से अपील है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें. कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. इस घटना में शामिल लोगों के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की जा रही है.

ये भी पढ़ें- मोदी सरकार की नीतियों ने जम्मू-कश्मीर से अलगाववाद को खत्म कर दिया: गृहमंत्री अमित शाह

Related News