Menu

अंतरिक्ष में वॉक से लेकर रिसर्च तक सुनीता विलियम्स ने बनाए कई रिकॉर्ड, 10 पॉइंट्स में समझें उनके जीवन के रोचक तथ्य

Editor Ritam HindiEditor Ritam Hindi19 Sept 2025, 10:32 am IST
अंतरिक्ष में वॉक से लेकर रिसर्च तक सुनीता विलियम्स ने बनाए कई रिकॉर्ड, 10 पॉइंट्स में समझें उनके जीवन के रोचक तथ्य
जन्मदिन विशेष: भारतीय मूल की एस्ट्रॉनोट सुनीता विलियम्स

सुनीता विलियम्स मात्र एक नाम नहीं है, अंतरिक्ष के बारे में पढ़ने जानने और रुचि लेने वालों के लिए वो एक प्रेरणा का स्रोत भी है। उनका जन्म 19 सितंबर 1965 को अमेरिका के ओहायो शहर में हुआ था। वहीं शायद कम ही लोग जानते हो कि सुनीता विलियम्स ने पहले अमेरिकी नौसेना को करियर के रूप में चुना था। वहां वो विमान उड़ाती थीं। बाद में अच्छा प्रदर्शन करने के चलते सुनीता विलियम्स को नासा ने अंतरिक्ष मिशन के लिए चुना था। भारतीय अमेरिकी मूल की एस्ट्रोनोट सुनीता अपने नाम कई रिकॉर्ड दर्ज करवा चुकी हैं। 321 दिनों तक स्पेस में रहने की बात हो या फिर स्पेस में वॉक करना, उन्होंने स्पेस में कई रिकॉर्ड बनाएं हैं।

इस आर्टिकल में में सुनीता विलियम्स के जीवन के साथ ही अंतरिक्ष में दर्ज की गई उनकी उपलब्धियों के बारे में डिटेल में सटीकता के साथ बताया जा रहा है।

1. उनके पिता का नाम दीपक पांड्या थे, जोकि गुजरात के मेहसाणा जिले में भारतीय मूल के व्यक्ति थे। वहीं उनकी माता का नाम उर्सुलाइन बोनी पांड्या (नी ज़ालोकर) था। सुनीता विलियम्स को यूएस (अमेरिका) में सुनी और स्लोवेनिया में सोन्का नाम से जाना जाता है। पहले उनका नामा सुनीता पांड्या था, जोकि शादी के बाद में सुनीता लिन विलियम्स हो गया।

2. विलियम्स ने 1983 में नीधम हाई स्कूल से स्नातक तक की पढ़ाई की। इसके बाद 1987 में संयुक्त राष्ट्र की नेवल एकेडमी से भौतिकी विज्ञान में विज्ञान में स्नातक (बैचलर ऑफ साइंस) की डिग्री प्राप्त की। साल 1995 में सुनीता विलियम्स ने फ्लोरिडा से इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से मास्टर ऑफ साइंस की डिग्री हासिल की इस पाठ्यक्रम को उन्होंने इंजीनियरिंग मैनेमेंट के अंतर्गत पूरा किया। इसके बाद भारतीय मूल की एस्ट्रोनॉट सुनीता ने साल 1987 के मई महीने में अमेरिकी नौसेना में भर्ती हुईं थीं, जहां उन्होंने लंबे समय तक अपनी सेवा को जारी रखा।

3. सुनीता विलियम्स की शादी माइकल जे. विलियम्स से हुई है। दोनों की मुलाकात 1992 में पहली बार नेवल ऐकेडमी से हुई थी। माइकल वहां के अफसर थे जबकि सुनीता उस वक्त पढ़ाई कर रही थीं। दोनों के बीच प्रेम की शुरूआत धीरे-धीरे हुई। सुनीता NASA का हिस्सा बनने से पहले हेलिकॉप्टर पायलट थीं। 1994 में सुनीता और माइकल ने शादी कर ली, उनकी शादी काफी साधारण थी।

4. सुनीत विलियम्स ने कुल 62 घंटे और 6 मिनट में अंतरिक्ष में चहलकदमी पूरी की, 2017 तक एक महिला द्वारा सर्वाधिक अंतरिक्ष में चहलकदमी करने का रिकार्ड अपने नाम रखा। साथ ही उन्होंने अंतरिक्ष में बिताया गया समय : अपने नवीनतम मिशन को जोड़कर सुनीता ने  अंतरिक्ष में 606 दिन से अधिक समय बिताये हैं ये सबसे ज्यादा समय होने के साथ अपनेआप में एक रिकॉर्ड है।

5. अंतरिक्ष में वैज्ञानिक योगदान: सुनीता विलियम्स ने और उनके सहयोगी ने अंतरिक्ष में 900 घंटे से अधिक शोध किया, जिसमें 150 से अधिक प्रयोग शामिल थे। जैसे कि पौधों को उगाने पर शोध आदि पर केंद्रित था। ऐसा करने वाले विलियम्स पहली महिला थीं।

  • 6. सुनीता विलियम्स को साल 2007 में “श्री साहिब” उपाधि से सम्मानित किया गया।
  • साल 2008 में सुनीता विलियम्स को भारत सरकार ने साइंस एंड इंजीनियरिंग क्षेत्र में योगदान के लिए देश की तीसरे सबसे बड़े नागरिक सम्मान पद्म भूषण से सम्मानित किया गया।
  • साल 2007 में गुजरात सरकार ने गुजरात गौरव पुरस्कार से सम्मानित किया है।
  • साल 2008 में IIT कानपुर न सुनीता विलियम्स को डॉक्टर ऑफ साइंस की मानद उपाधि से सम्मानित किया था।
  • नासा स्पेस फ्लाइट मेडल: नासा ने उनके अंतरिक्ष मिशनों (2006, 2012, 2024) में योगदान के लिए दिया।
  • लीजन ऑफ मेरिट: अमेरिकी नौसेना ने उनकी सैन्य सेवा और हेलीकॉप्टर पायलट के रूप में 3,000 घंटे से अधिक उड़ान के लिए प्रदान किया।
  • सरदार वल्लभभाई पटेल पुरस्कार: विश्व गुजराती समाज ने उनकी अंतरिक्ष उपलब्धियों और भारतीय संस्कृति के प्रचार के लिए दिया।

7.अंतरिक्ष में सबसे अधिक समय बिताने वाली महिला: सुनीता ने कुल 322 दिन अंतरिक्ष में बिताए, जिसमें 195 दिन एक मिशन में, जो उस समय एक रिकॉर्ड था।

सबसे अधिक स्पेसवॉक समय (महिला): 9 स्पेसवॉक में 62 घंटे और 6 मिनट, जो महिलाओं में सबसे अधिक है।

अंतरिक्ष में मैराथन और ट्रायथलॉन: 2007 में बोस्टन मैराथन और 2012 में ट्रायथलॉन पूरा करने वाली पहली व्यक्ति।

8. सुनीता विलियम्स ने मुख्य रूप से अंतरिक्ष में जीवन, माइक्रोग्रैविटी के प्रभाव, और अंतरराष्ट्रीय सहयोग की महत्ता, शिक्षा और विज्ञान आदि को लेकर अपनी अंतर्दृष्टि साझा की है। उसने जीवन को देखने और हमेशा कुछ न कुछ सीखने रहने का नजरिया भी दिया है।

9. सुनीता विलियम्स को लेकर साल 2024 में डोनाल्ड ट्रंप और एलन मस्क ने दावा किया था कि सुनीता और बुच विल्मोर की स्टारलाइनर मिशन में देरी की वजह तत्कालीन राष्ट्रपति जो बाइडन के प्रशासन में देरी की वजह से हुई, इस दावे को खुद सुनीता ने खारिज किया था और कहा था कि तकनीकी समस्याएं देरी का कारण थी।

10. मीडिया एजेंसी बीबीसी ने सुनीता विलियम्स को लेकर फर्जी रिपोर्ट फैलाई थी, जिसमें दावा किया था कि वो कुरान लेकर अंतरिक्ष कई थीं। ये खबर बुरी तरह से निराधार और फर्जी थी। इसे लेकर बाद में कई मीडिया प्लेटफॉर्म ने फेक्ट चेक किया था।

यह भी पढ़ें – लंदन की धरती पर गूंजा था भारत की स्वाधीनता का शंखनाद: मदनलाल ढींगरा और सावरकर के मित्रता की अमर कहानी

यह भी पढ़ें – पंजाब पुनर्गठन अधिनियम, 1966 : जानिए, कैसे एक ऐतिहासिक निर्णय ने दो राज्यों को दिया जन्म

Related News