Menu

वक्फ बोर्ड की मनमानी पर अब लगेगी लगाम, राज्यसभा से भी पारित हुआ ‘वक्फ संशोधन बिल’

Editor Ritam HindiEditor Ritam Hindi04 Apr 2025, 03:15 am IST
वक्फ बोर्ड की मनमानी पर अब लगेगी लगाम, राज्यसभा से भी पारित हुआ ‘वक्फ संशोधन बिल’
वक्फ संशोधन बिल राज्यसभा से पारित हुआ

वक्फ संशोधन बिल विपक्ष के भारी विरोध के बीच देर रात राज्यसभा से पास हो गया है. 12 घंटे से ज्यादा समय तक चली मैराथन बहस के बाद इस बिल पर वोटिंग हुई. जिसमें सत्तापक्ष ने बाजी मार ली और विधेयक उच्च सदन में भी पारित हो गया. बिल के पक्ष में 128 वोट पड़े वहीं 95 सदस्यों ने इसका विरोध किया.

लोकसभा से पारित हो चुका है बिल

इससे पहले बुधवार को वक्फ संशोधन बिल लोकसभा से पास हो चुका है. विधेयक के पक्ष में 288 और विपक्ष में 232 मत पड़े. करीब 12 घंटे चली बहस के बाद यह बिल निचले सदन से पारित हो गया था.

अब यह विधेयक राष्ट्रपति के पास भेजा जाएगा. राष्ट्रपति मुर्मू के हस्ताक्षर के बाद यह कानून बन जाएगा. वहीं विपक्षी दल इस बिल के खिलाफ न्यायलय जाने की बात कह रहे हैं.

ये भी पढ़ें- अब वक्फ करने से पहले महिलाओं को देना होगा उनका हिस्सा, जानिए क्या हैं नए नियम? 

 

Related News