Menu

IND vs NZ Match: भारत की ऐतिहासिक जीत, न्यूजीलैंड को हराकर तीसरी बार जीती चैंपियन ट्रॉफी

Editor Ritam HindiEditor Ritam Hindi09 Mar 2025, 10:00 pm IST
IND vs NZ Match: भारत की ऐतिहासिक जीत, न्यूजीलैंड को हराकर तीसरी बार जीती चैंपियन ट्रॉफी
IND Vs NZ - India Won

ICC Champions Trophy 2025: भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर चैंपियंस ट्रॉफी जीत ली है. भारत ने फाइनल के महामुकाबले में न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराकर इतिहास रच दिया. इससे पहले 2024 में टीम इंडिया ने टी20 विश्व कप जीता था. दुनियाभर से इस शानदार जीत की बधाइयां दी जा रही हैं. वहीं देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टीम इंडिया को वर्ल्ड चैंपियन बनने की बधाई दी है.

वहीं इस ऐतिहासिक जीत पर गृह मंत्री अमित शाह ने भी बधाई दी है. उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि इस जीत ने पूरी दुनिया में इतिहास रच दिया है.

India Won on ICC Champions Trophy 2025

चैंपियन ट्रॉफी में जीत के बाद फाइनल मुकाबले में शानदार प्रदर्शन के लिए भारतीय स्टार रोहित शर्मा को मैन ऑफ द मैच का अवॉर्ड दिया गया है.

दोनों टीमों की प्लेइंग 11 इस प्रकार है-

भारतीय टीम- रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती और मोहम्मद शमी.

न्यूजीलैंड टीम- विल यंग, ​​रचिन रवींद्र, केन विलियमसन, डेरिल मिचेल, टॉम लैथम, ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सैंटनर (कप्तान), काइल जैमीसन, विलियम ओ’रूर्के और नाथन स्मिथ.

The liveblog has ended.No liveblog updates yet.

    Load more

    Related News