Top News: पाकिस्तानी को जानकारी देने वाला हिलाल गिरफ्तार, बिहार में स्थापित होंगी प्राकृत और पाली भाषा की अकादमियां

बिहार में स्थापित होंगी प्राकृत और पाली भाषा की अकादमियां, मिला हुआ है शास्त्रीय भाषाओं का दर्जा
बिहार सरकार ने अपनी संस्कृति और परंपराओं को जीवंत करने के क्रम में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए राज्य में प्राकृत और पाली भाषा की गठन प्रक्रिया शुरू कर दी है। जारी की गई अधिसूचना के मुताबिक दोनों अकादमियां राज्य के उच्च शिक्षा विभाग के प्रशासनिक नियंत्रण के अंतर्गत कार्य करेंगी। इसके अलावा प्रदेश में पहले से ही उपस्थित भाषा अकादमियों को उच्च शिक्षा विभाग के नियंत्रण में लाया जा चुका है। ये घोषणा मंत्रिमंडल बैठक में उच्च शिक्षा विभाग समेत 3 नए विभागों के गठन की मंजूरी देने के अगले ही दिन की गई।
बता दें कि नवगठित विभाग को सामाजिक, आर्थिक, वैज्ञानिक और बाकी क्षेत्रों में विश्वविद्यालय स्तर के रिसर्च में लगे संस्थानों को प्रशासनिक नियंत्रण का कार्य सौंपी है।
इस महत्वपूर्ण कदम के पीछे का उद्देश्य प्राचीन भाषाओं को बढ़ावा देना और उन्हें संरक्षण देना है। बता दें कि प्राकृत और पाली दोनों ही भारत की प्राचीन और जन सामान्य की भाषाएं रही हैं, इन्हें पिछले साल ही शास्त्रीय भाषाओं का दर्जा दिया गया है।
J&K का हिलाल अहमद पाकिस्तान के लिए करता था जासूसी, अरुणाचल प्रदेश से गिरफ्तार
अरुणाचल प्रदेश के पश्चिमी सियांग जिले के आलो से जासूसी का एक बड़ा मामला सामने आया है, जहां पाकिस्तानी जासूसों के लिए काम करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। खुफिया एजेंसियों से मिली जानकारी के आधार पर जम्मू कश्मीर का हिलाल अहमद पिछले लंबे वक्त से संवेदनशील गोपनीय जानकारी पहुंचा रहा था। अधिकारियों के मुताबिक हिलाल को 11 दिसंबर को गिरफ्तार किया गया। जो सूचनाएं वो पाकिस्तानी एजेंटों को दे रहा था वो राष्ट्रीय सुरक्षा में खतरा पैदा कर सकती थीं। ईटानगर पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही हैं।
पुलिस के मुताबिक हिलाल अहमद के पास वैध इनर लाइन परमिट (ILP) था साथ ही उसके सारे डॉक्यूमेंट्स भी सही मिले हैं। इसके बाद भी खुफिया एजेंसियों को उसकी गतिविधियों पर शक हुआ और उसे गिरफ्तार किया गया।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो जासूसी की ये कोई पहली गिरफ्तारी नहीं है, पिछले एक सप्ताह में ये तीसरा मामला है। इसे लेकर भारतीय खुफिया एजेंसियां अलर्ट पर हैं और हर संदिग्ध व्यक्ति और सामान की गहनता से जांच की जा रही है।
Jammu Kashmir: भारत में घुसपैठ कर रहा जैश का आतंकी हिरासत में, बड़े हमले की रच रहा था साजिश, हथियार और गोला-बारूद बरामद
जम्मू कश्मीर की सीमा पर कड़ी सुरक्षा निगरानी के बीच सड़क सुरक्षा बल (BSF) को बड़ी सफलता मिली है। बीएसएफ ने जम्मू के परगवाल सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश करने वाले आतंकी को धर दबोचा और उसके बास के हथियार और गोला बारूद बरामद हुए। बता दें कि जैश आतंकी अब्दुल खालिक अंधेरे की आड़ में घुसपैठ की कोशिश कर रहा था मगर सुरक्षा बलों की पैनी नजरों से नहीं बच पाया। सुरक्षा बलों के मुताबिक राजौरी जिले के दरहाल का रहने वाले आतंकी जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े होने की आशंका है। खालिक साल 2021 में POJK जम्मू कश्मीर चला था।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पकड़ा गया आतंकी भारत में बड़े हमलों को करने की फिराक में था। उसके पास से एमपी 5 राइफल, एक मैगज़ीन, 10 गोलियों के साथ एक खाली ड्रम मैगज़ीन भी बरामद की गई है। हाल ही में खुफिया एजेंसियों ने चेतावनी दी है कि पाकिस्तान ने अंतर्राष्ट्रीय सीमा और एलओसी के पास 70 से ज्यादा आतंकी लॉन्चपैड सक्रिय किए हैं।
उत्तर प्रदेश का ‘जामतारा’: बड़ी पुलिस की फौज ने किया साइबर अपराध गिरोह का भंडाफोड़, 42 गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश की मथुरा पुलिस ने देवसेरस और आस-पास के गांवों में “ऑपरेशन क्रेक” डाउन चलाकर बड़े आपराधिक साइबर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने घेराबंदी और तलाशी अभियान चलाकर 42 संदिग्धों को हिरासत में लिया है। इन सभी के पास से इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों, मोबाइल, आधार, कार्ड समेत कई सामान को जब्त भी किया गया है।
बता दें कि देवतेरस गांव लंबे समय से साइबर ठगी, ऑनलाइन फ्रॉड के लिए कुख्यात रहा है। पुलिस ने देवसेरस, दौलतपुर, मुड़सेरस और नगला अकातिया को जाने वाले सभी रास्तों पर नाकाबंदी कर जांच करनी शुरू की तो पूरे इलाके में खलबली मच गई। कई पुलिस को देखकर भागने लगे, इस बीच 42 को हिरासत में लिया गया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। इनमें आठ ऐसे लोग भी शामिल हैं जो पहले से आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रह चुके हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो किसी वीआईपी के साथ हुई करोड़ों की साइबर ठगी भी हुई है, जिसकी कीमत 25 करोड़ रुपये बताई जा रही।
कांग्रेस लीडर पवन खेड़ा को स्टेट्समैन फाइल्ट ने जारी किया रु. 100 करोड़ डिफेमेशन नोटिस, जानें पूरा मामला
कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा को व्यवसायी आर.पी. गुप्ता द्वारा एक सोशल मीडिया पोस्ट पर 100 करोड़ रुपये की मानहानि का नोटिस भेजा गया है, जिसमें एक मीडिया कंपनी के अनुचित अधिग्रहण का आरोप लगाया गया था। गुप्ता, जो द स्टेट्समैन लिमिटेड के चेयरमैन हैं, ने खेड़ा पर झूठे, मानहानिकारक और राष्ट्र-विरोधी बयान देने का आरोप लगाया है, जिनसे उनकी प्रतिष्ठा को क्षति पहुंची है तथा देश के सर्वोच्च पद और न्यायपालिका का उपहास किया गया है। नोटिस में खेड़ा से आरोपों की वापसी, माफी और आरोपों को दोहराने से रोकने के लिए लिखित प्रतिज्ञा की मांग की गई है। उनके वकील के अनुसार, यदि खेड़ा अनुपालन करने में विफल रहते हैं तो नागरिक और आपराधिक कानून के तहत कानूनी कार्रवाई की जा सकती है, जिसमें 100 करोड़ रुपये तक की क्षतिपूर्ति मांगी जाएगी।
हाफिज सईद के खास रऊफ ने एक बार फिर भारत के लिए उगला जहर, बोला…दिल्ली को बनाएंगे दुल्हन
हाफिज सईद के खास करीबी और लश्कर ए तैयबा के आतंकी अब्दुल रऊफ ने एक बार भारत के खिलाफ अपने घिनौने इरादे जाहिर किए हैं। उसने भारत के खिलाफ भड़काऊ बयान देते हुए कहा कि कौन कहता है कि कश्मीर की जंग खत्म हो गई? ऐसा कहने वालों का मुंह सड़ेगा, कश्मीर की लड़ाई अब और भी तेज होगी।
रऊफ ने आगे कहा कि उसने अमीर मक्की साहब से कहा था कि हम दिल्ली फतह करेंगे और उसे दुल्हन बनाएंगे। 6 महीने पहले हमने भारत को हराया और आने वाले 50 सालों तक वो हमला करने की हिम्मत भी नहीं कर सकेगा।
जब भारत ने ऑपरेशन सिंदूर किया था तो इसी आतंकी को पाकिस्तान ने मासूम पाकिस्तानी बताया था, अब वहीं नफरत का जहर उगल रहा है। बता दें कि ऑपरेशन सिंदूर में भारत की मार से पाकिस्तानी आतंकी कराह रहे हैं और बौखला कर ऐसे स्टेटमेंट दे रहे है।
यात्रिगण कृप्या ध्यान दें…अब ट्रेन में बैठकर ही मिलेगा हेल्दी और टेस्टी खाना, IRCTC ने शुरू की नई पहल
ट्रेन से यात्रा करने वाले यात्रियों के अनुभव को खास बनाने के लिए IRCTC ने एक नई पहल शुरू कर दी है। इसने देशभर में एक प्रूफ ऑफ कॉन्ट्रेक्ट लागू किया है, जिसका उद्देश्य लोगों को परोसे जाने वाले भोजन की क्वालिटी और स्वाद में बदलाव लाना है। IRCTC इस पहल से अब इंडस्ट्रीयल किचन, बड़े और नामी रेस्ट्रोरेंट और कैटरर्स के साथ मिलकर यात्रियों के लिए टेस्टी, साफ सुथरा, अच्छी क्वालिटी का भोजन उपलब्ध कराने के लिए काम करेगी।
बता दें कि रेलवे मंत्रालय के तहत आने वाले उपक्रम IRCTC रोजाना 16.5 करोड़ लोगों को भोजन परोसता है। यात्रियों की बढ़ती संख्या और विश्वास को जीतने के लिए इस नए मॉडल को तैयार किया गया है। फिलहाल इस PoC को रेलवे जोन की चुनिंदा ट्रेनों में शुरू किया गया है। इनमें Haldiram’s, Elior, Casino Air Caterers, ISKCON और अन्य प्रतिष्ठित ब्रांड्स भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है।
आईआरसीटीसी के अनुसार, इस ट्रायल में किचन की गुणवत्ता, भोजन की तैयारी, पैकेजिंग, ट्रांसपोर्ट और सर्विस तक हर स्तर का आकलन किया जा रहा है.
मखाना बोर्ड की पहली बैठक में 476 करोड़ रुपये की विकास परियोजना को मिली मंजूरी, कृषि मंत्रालय ने दी जानकारी
केंद्र सरकार ने 2025-26 से 2030-31 तक मखाना विकास के लिए 476.03 करोड़ रुपये की केंद्रीय क्षेत्र योजना को मंजूरी दी है। यह योजना अनुसंधान-नवाचार, गुणवत्तापूर्ण बीज उत्पादन, किसान क्षमता निर्माण, उन्नत कटाई एवं कटाई-पश्चात प्रथाओं, मूल्यवर्धन, ब्रांडिंग, विपणन, निर्यात प्रोत्साहन और गुणवत्ता नियंत्रण पर केंद्रित है। कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय ने हाल ही में बयान जारी किया है।
राष्ट्रीय मखाना बोर्ड की पहली बैठक कृषि सचिव देवेश चतुर्वेदी की अध्यक्षता में हुई, जिसमें बोर्ड एवं योजना के कार्यान्वयन की प्रक्रिया शुरू की गई। बोर्ड ने राज्यों की वार्षिक कार्य योजनाओं की समीक्षा कर बजट आवंटित किया। बीज आपूर्ति बिहार के संस्थानों से होगी तथा प्रशिक्षण कार्यक्रम पारंपरिक एवं गैर-पारंपरिक क्षेत्रों में मखाना खेती को बढ़ावा देंगे। बैठक में प्रौद्योगिकी विकास, बुनियादी ढांचा, ब्रांडिंग एवं निर्यात पर जोर दिया गया। यह बैठक मखाना क्षेत्र के समन्वित एवं बाजार-उन्मुख विकास का रोडमैप तैयार करने में महत्वपूर्ण सिद्ध हुई।
काशी तमिल संगमम : तमिल से काशी पहुंची महिलाओं का भव्य स्वागत, किए विश्वनाथ धाम के दर्शन
उत्तर प्रदेश के वाराणसी में चल रहे काशी तमिल संगमम में भाग लेने के लिए तमिलनाडु से आई महिलाओं के (छठा समूह) शुक्रवार को काशी विश्वनाथ दर्शन के लिए पहुंचा। इन महिलाओं का पुष्प वर्षा और हर हर महादेव के नारों के साथ स्वागत किया गया। प्रशासन की तरफ से पूरे दल को काशी का भ्रमण करवाया गया।
श्रद्धालुओं ने दुनिया के सबसे पुराने शहर के ऐतिहासिक स्वरूप, स्थापत्य और सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की। वहीं भ्रमण के बाद सभी अतिथियों के लिए मंदिर के अन्नक्षेत्र में व्यवस्था कराई गई थी।
















